Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नौतपा बेअसर आंधी से पेड़गिरे, कई जगह बिजली गुल…..

मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत कमजोर रही। पहले दिन पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात आंधी चली। शुक्रवार सुबह भी तेज हवाएं चलती रहीं। इससे कई जगह बिजली गुल होने और पेड़ गिरने की सूचना है। दिन में भी मौसम की ऐसा ही रह सकता है। मौजूदा सिस्टम का असर कम होने के कारण बारिश के आसार भी कम हैं, लेकिन 29 मई से फिर एक सिस्टम एक्टिव फिर हो रहा है। इस

से जून की शुरुआत भी आंधी-बारिश से ही होगी। मार्च, अप्रैल और मई में प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हुई है। वहीं, जून से मानसून की एंट्री हो जाएगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन इसकी अप्रोच कम है। यानी, मध्यप्रदेश में असर ज्यादा नहीं है। इस कारण गुरुवार को बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को भी दोपहर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 29 मई को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। इसमें बारिश हुई। यह जून के पहले सप्ताह तक एक्टिव रह सकता है।

रात में चली आंधी, कई कॉलोनियों की बिजली गुल
राजधानी भोपाल में रात 3 बजे के बाद आंधी चली। करीब 2 घंटे तक मौसम बदला रहा। इसके साथ हल्की बारिश भी हुई। आंधी और बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो है और वे अंधेरे में डूब गई। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी आ रही है। वहीं विदिशा, सीहोर और मंदसौर में आंधी चलने से पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।

मई के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी कम
मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि मार्च से मई तक प्री-मानसून एक्टिविटी रहती है। मार्च और अप्रैल के बाद मई में भी बारिश, ओले और तेज हवा का दौर चल रहा है। मौजूदा सिस्टम को देखते हुए पूरे मई माह में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में 47 और भोपाल में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच जाता है। इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत बाकी शहर भी गर्म रहते हैं, लेकिन अबकी बार पारा 40-42 डिग्री के आसपास ही है।

नौतपा के पहले दिन गर्मी गायब, पारा लुढ़का
इससे पहले गुरुवार को नौतपा के पहले दिन मध्यप्रदेश में कम गर्मी रही। ज्यादातर शहरों में पारे में 2 से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। भोपाल में पारे में 2.9 डिग्री की कमी देखने को मिल और यहां तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर में 38 डिग्री रहा और 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। इसी तरह इंदौर में पारा 37.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले तापमान 38.6 डिग्री था। जबलपुर में पारा 39.3 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 41.8 डिग्री था। चार दिन से सबसे गर्म खजुराहो में पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई। यहां गुरुवार को तापमान 40.5 डिग्री रहा। गुरुवार को नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि सबसे कम 32.2 डिग्री रहा।

नौतपा बेअसर आंधी से पेड़गिरे, कई जगह बिजली गुल….. Read More »

लंदन में 143 करोड़ में बिकी टीपू सुल्तान की तलवार…..

लंदन में टीपू सुल्तान की 18वीं सदी में बनी तलवार 143 करोड़ रुपए में बिकी है। इसकी जानकारी नीलामी कराने वाले आॅक्शन हाउस बोनहम्स ने दी है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नीलामी से मिलने वाली रकम उम्मीद से सात गुना ज्यादा है। वहीं, ये तलवार अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय और इस्लामिक आॅब्जेक्ट यानी वस्तु बन गई है।
आॅक्शन हाउस की साइट के मुताबिक तलवार को टीपू की हार के बाद उनके बेडरूम से निकाला गया था। ये तलवार टीपू सुल्तान के अहम हथियारों में शामिल थी। इसके हैंडल पर सोने से शासक की तलवार लिखा हुआ है। 4 मई 1799 को टीपू सुल्तान की हार के बाद सेरिंगापाटम से उनके कई हथियारों को लूटा गया था। इनमें ये तलवार भी शामिल थी। आॅक्शन हाउस के मुताबिक टीपू की तलवार को ब्रिटिश आर्मी आॅफिसर मेजर जनरल डेविड बायर्ड को टोकन के तौर पर गिफ्ट किया गया था।
टीपू सुल्तान की तलवार के अलावा एक दूसरी नीलामी में चीन के आखिरी राजा एसिन गिओरो पुई की घड़ी भी बेची गई है। इसे 51 करोड़ रुपए में खरीदा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि इसे खरीदने वाला एशियाई मूल का व्यक्ति है, जो फोन के जरिए जुड़ा हुआ था।

लंदन में 143 करोड़ में बिकी टीपू सुल्तान की तलवार….. Read More »

10वीं और 12वीं की मेरिट…व्यवस्थाओं के अभाव मेंजीत का भाव पैदा करते विद्यार्थी योद्धा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंदौर जिले का बारहवीं का रेग्यूलर स्टूडेंट का नतीजा 56% रहा। यह पिछले साल से 24 प्रतिशत कम है। दूसरे नजरिए से देखा जाए तो 44% प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं या सप्लीमेंट्री में हैं। दरअसल, इस बार 12वीं में वे स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिन्हें कोरोनाकाल में दो साल पहले प्रमोशन देकर दसवीं पास किया गया था। इस साल दसवीं बोर्ड का परिणाम 66.5 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से पांच प्रतिशत ज्यादा है। दसवीं में जिले के मृदुल हरिशंकर पाल ने 98.8% प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया।

इंदौर जिले का 12वीं का रिजल्ट 24% गिरा
इंदौर जिले में बारहवीं में 56 प्रतिशत रेग्यूलर स्टूडेंट्स पास हुए हैं। करीब 43 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी थी। इनमें 24 हजार 161 पास हुए हैं। 11 हजार 726 फेल हो गए। 55% लड़के पास हुए हैं, जबकि लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 58 रहा है। पिछले साल बारहवीं का रिजल्ट 80% था। इस बार भारी गिरावट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, कोरोना काल में दसवीं के स्टूडेंट्स को प्रमोशन दे दिया गया था। ये स्टूडेंट अब जब 12वीं में पहुंचे थे तो बोर्ड एग्जाम में परफॉर्म नहीं कर पाए। मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी यह बात मानी है। इधर, 12वीं के नतीजे देखें तो प्रदेश में कॉमर्स की मेरिट लिस्ट में नौ और जीव विज्ञान में एक छात्रा ने जगह बनाई है।

10वीं और 12वीं की मेरिट…व्यवस्थाओं के अभाव मेंजीत का भाव पैदा करते विद्यार्थी योद्धा Read More »

Ashish Vidyarthi Marriage: 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी

Ashish Vidyarthi Marriage: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी की है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…….

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही हैं. खबरों की मानें तो 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आशीष विद्यार्थी की फोटो
आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है. एक्टर असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ सात जन्म के रिश्ते में बंधे हैं. दोनों ने  25 मई को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की. जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. जिसमें दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनियां के साथ पोज दे रहे हैं…

आशीष और रुपाली ने अपनी शादी में किया डांस
आशीष और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. तस्वीरों में आशीष और रुपाली एक दूसरे के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक और तस्वीर में एक्टर अपनी वाइफ का नेकलेस ठीक करते हुए भी दिख रहे हैं. 

कोलकाता में हुई आशीष औऱ रुपाली की शादी
आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई है. सामने आई इन तस्वीरों में आशीष ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहने हुए हैं. वहीं आशीष की दुल्हन भी व्हाइट शेड की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला पहने हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. बता दें कि रुपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं. जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है.

Ashish Vidyarthi Marriage: 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी Read More »

सोशल मीडिया पर सियासी अफवाहें: वीडी शर्मा से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बंद कमरे में की मुलाकात, मंत्री भारत ने दिया ये बयान

भोपाल। सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश से जुड़ी कुछ राजनीतिक अफवाहें चल रही है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सियासी पारा हाई हो गया है. इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके निवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब आधे घंटे चर्चा हुई. हालांकि संगठन में बदलाव के कयास पर कोई खुलकर बयानबाजी नहीं कर रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने सामान्य बताया है. उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा मेरे भाई और हमारे नेता है. मैं हमेशा वीडी शर्मा से मुलाकात करता रहता हूं. मुलाकात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कुछ नहीं कहा है…

MP कांग्रेस में तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति: डिंडोरी, विदिशा और अलीराजपुर में इन्हें सौंपी कमान, कल दिया था इस्तीफा

इन अफवाहों पर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात पर उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि बैठकों का दौर आज से ही नहीं है, बल्कि यह चलता रहता है. भारतीय जनता पार्टी का ऐसा संगठन है, जहां व्यक्ति निर्णय नहीं लेता है यहां सामूहिक निर्णय होते हैं. चिंतन मंथन विचार करके ही कोई भी निर्णय होते हैं…..

उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लिए भी यह चुनावी समय हो सकता है. हमारे लिए तो हमेशा चुनावी समय रहता है. हमारे यहां कार्यकर्ता आधारित दल होने के नाते बैठके होती रहती हैं. फिलहाल ऐसा कोई नया निर्णय हुआ है, यह मेरे संज्ञान में नहीं है. बता दें कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग नेताओं की बड़ी बैठक भी आयोजित की गई थी.

सोशल मीडिया पर सियासी अफवाहें: वीडी शर्मा से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बंद कमरे में की मुलाकात, मंत्री भारत ने दिया ये बयान Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights