Hindustanmailnews

129 करोड़ से विकसित होगा हिरदाराम नगर स्टेशन………..

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन जल्द ही भव्य एवं आधुनिक रूप में नजर आएगा। इसके अलावा यहां वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी बनाया जा रहा है। स्टेशन और मेंटेनेंस हब के विकास कार्यों के लिए रेलवे ने इसका ले-आउट प्लान बना लिया है। स्टेशन के बाहर का सुंदरीकरण, 12 फीट चौड़ा एफओबी भी बनेगा। इसके अलावा वर्तमान यात्री प्रतीक्षालय की जगह आधुनिक वेटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सकुर्लेटिंग एरिया का विकास, स्टेशन बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण, हाई लेवल प्लेटफॉर्म एवं कवर ओवर शेड का निर्माण, एफओबी का नवीनीकरण, वेटिंग रूम एवं शौचालय का सुधार, पहुंच मार्गों का सुधार, द्वितीय प्रवेश द्वार, वन्दे भारत ट्रेन का अनुरक्षण डिपो का निर्माण किया जाएगा। ये कार्य 129 करोड़ की लगात से किए जाएंगे।
46 ट्रेनों की है व्यवस्था
संत हिदराम नगर स्टेशन पर रोजाना 46 ट्रेने हॉल्ट लेती हैं। इसके अलावा यहां रोजाना 1,500 से 2,000 हजार का रोजाना फुट फॉल भी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन डेवलपमेंट के बाद यहां अन्य ट्रेनों के हॉल्ट भी बढ़ाए जाएंगे।
15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
अमृत भारत योजना के तहत भोपाल रेल मंडल के 15 स्टेशनों के विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें संत हिरदाराम नगर के अलावा, हरदा, खिरकिया, बानापुरा, इटारसी जक्शन, होशंगाबाद, सांची, विदिशा, गंजबासोदा, अशोकगनर, गुना, शिवपुरी, रूठियाई, ब्यावरा-राजगढ एवं शाजापुर जैसे स्टेशन शामिल हैं। वहीं प्रदेश की बात की जाए तो करीब 80 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट होगा।

100 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत का मेंटेनेंस
सौरभ बांदोपाध्याय (डीआरएम भोपाल) का कहना है कि संत हिरदाराम नगर का रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। इसमें खास तौर पर मल्टीलेवल पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली अप्रोच रोड, सेकंड एंट्री का डेवलमेंट, एफओबी आदि यात्रियों को एक बेहतर अनुभूति देंगी। इसके अलावा संत हिरदाराम नगर में ही वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी करीब 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights