Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

 Video इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में भारी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

 प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम सब्जी मंडी) में बुधवार दोपहर को भयानक आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई दुकानों को इसने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और काला धुआं काफी दूरी से नजर आ रहा था। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कुछ घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया, नहीं तो यह भीषण हादसा हो सकता था। वहां मौजूद लोगों ने बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का भी प्रयास किया। आग किस कारण लगी इस बात के पता अभी तक नहीं चल सका है। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही काला धुंआ दिखाई दे रहा था।

छोटे-बड़े व्यापारियों का कितना नुकसान हुआ है, इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया गया। सांसद शंकर लालवानी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने जल्द आग बुझाने और आग लगने के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।

 Video इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में भारी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची Read More »

गांगुली ने किया खुलासा, बोले- हम इसके लिए नहीं थे तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के कप्तानी विवाद नए खुलासे किए हैं। जब कोहली ने कप्तान के रूप में पद छोड़ा था तब गांगुली ने दावा किया था कि बीसीसीआई ने विराट से ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था। हालांकि, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने सीरीज के दौरान ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली की इन बातों का खंडन किया था। अब गांगुली ने इस विवाद पर नई बात बताई है।
गांगुली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि बीसीसीआई को कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर आपत्ति थी। बोर्ड इसके लिए तैयार भी नहीं था। भारतीय रन-मशीन ने बतौर कप्तान 18 टेस्ट सीरीज जीतीं। 25 टेस्ट सीरीज में से छह में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय कप्तान आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान भी हैं।
कोहली ही बता सकते हैं सच्चाई- गांगुली ने इंटरव्यू में आगे कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमारे लिए भी यह अप्रत्याशित था, केवल कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। चयनकर्ताओं को भारत का कप्तान नियुक्त करना था और रोहित उस समय सबसे अच्छा विकल्प थे।
क्या है दोनों के बीच पूरा विवाद- 2021 में कोहली को वनडे और टी20 की कप्तानी से हटाने के बाद बीसीसीआई की तरफ से तब अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा था कि कोहली से वनडे की कप्तानी लेने से पहले उनसे बात की गई थी और उनकी सहमति के बाद ही यह फैसला हुआ था। गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट से कहा था कि वह टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ें, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। इसके बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया।
गांगुली के बयान को कोहली ने बताया था गलत- विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली की बातों को गलत करार देते हुए कहा था कि उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों ने उन्हें 90 मिनट पहले बताया था कि अब रोहित उनकी जगह वनडे टीम के कप्तान होंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। कोहली ने कहा- जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में कप्तानी का कार्यकाल पूरा किया।

गांगुली ने किया खुलासा, बोले- हम इसके लिए नहीं थे तैयार Read More »

रोहित की टेस्ट कप्तानी पर संकट के बादल

विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व…………..

भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद चयनकर्ताओं के निशाने पर हैं। रोहित शर्मा आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान के रूप में तो जाएंगे, लेकिन उनके ऊपर काफी दबाव होगा। विंडीज में दो टेस्ट के दौरान रोहित की बल्लेबाजी पर सबकी नजर रहेगी। अगर वह पोर्ट आॅफ स्पेन या डोमिनिका में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं तो टेस्ट टीम के कप्तान के पद से हटाए जा सकते हैं। रोहित वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और फिर शायद बीसीसीआई के साथ बैठक करेंगे। उसी बैठक में टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। अगर भारतीय टीम के घटनाक्रम से वाकिफ लोगों की मानें, तो जब तक रोहित खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से दूर रहने का फैसला नहीं करते, तब तक वह टीम का नेतृत्व करेंगे।

रोहित शर्मा के फेल होने पर
चयन समिति पर बढ़ेगा दबाव
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट डोमिनिका में 12 जुलाई और दूसरा टेस्ट पोर्ट आॅफ स्पेन में 20 जुलाई से खेला जाएगा। अगर रोहित दोनों टेस्ट में कम से कम एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं तो बीसीसीआई के अधिकारियों और राष्ट्रीय चयन समिति पर कड़ा फैसला लेने का दबाव होगा।
आगामी डब्ल्यूटीसी चक्र में रोहित
कप्तानी से हट जाएंगे!
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि ये निराधार बातें हैं कि रोहित को कप्तानी से हटा दिया जाएगा। हां, क्या वह पूरे दो साल के डब्ल्यूटीसी चक्र में कप्तान रहेंगे? यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि 2025 में तीसरा संस्करण समाप्त होने पर वह लगभग 38 साल के रहेंगे। फिलहाल मेरा मानना है कि शिव सुंदर दास और उनके सहयोगियों को दो टेस्ट के बाद और उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए फैसला करना होगा।
दिसंबर में मिल सकता है
नया टेस्ट कप्तान
दरअसल, बीसीसीआई अन्य खेल संगठनों से बहुत अलग तरीके से काम करता है। भारतीय बोर्ड में सत्ता में बैठे लोगों का मानना है कि जब आलोचना चरम पर पहुंच जाती है तो आप निर्णय नहीं लेते हैं। सूत्र ने आगे कहा वेस्टइंडीज के बाद हमारे पास दिसंबर के अंत तक कोई टेस्ट नहीं है। दिसंबर में टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास विचार-विमर्श करने और निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय है। तब तक पांचवां चयनकर्ता (नया अध्यक्ष) भी पैनल में शामिल हो जाएगा और फैसला लिया जा सकता है।
कप्तान के रूप में केएल राहुल
नहीं कर पाए थे प्रभावित
विराट कोहली ने जब दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ थी तो रोहित शुरू में इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए उत्सुक नहीं थे। उन्हें नहीं पता था कि उनका शरीर साथ देगा या नहीं। सूत्र ने कहा उस समय के दो शीर्ष लोगों (पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह) को केएल राहुल के दक्षिण अफ्रीका में कप्तान के रूप में प्रभावित नहीं कर पाए थे। राहुल के विफल रहने के बाद रोहित को यह भूमिका निभाने के लिए राजी करना पड़ा।
रोहित ने अपनी कप्तानी में
सिर्फ एक अच्छी पारी खेली
नागपुर के चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 रनों के शानदार स्कोर को छोड़कर रोहित ने उस तरह के रन नहीं बनाए हैं, जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। रोहित ने 2022 में टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उनके कप्तान बनने के बाद भारत ने 10 टेस्ट खेले। इस दौरान रोहित अलग-अलग कारणों से तीन मैच नहीं खेल पाए।

रोहित की टेस्ट कप्तानी पर संकट के बादल Read More »

पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बोलीं पद्मश्री जनक पलटा

नौलखा, मंगलमूर्ति नगर में रहवासी संघ एवं पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान एवं विकास केंद्र (सीपीईआरडी) के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री जनक पलटा के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी अनिल भंडारी, डॉ. सुषमा रावत, रमेश मंगल एवं अश्विन लखोटिया के विशेष आतिथ्य में किया गया।
जनक पलटा ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का अनिवार्यत: बहिष्कार करना चाहिए। इसके बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं हो सकता। अनिल भंडारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में पहल करने की बात कही। संयोजक एसएन गोयल समाधान ने बताया कि अतिथियों एवं मंगलमूर्ति धाम, शिव मोती नगर एवं वनश्री कॉलोनी सहित चारों कॉलोनियों के रहवासियों ने पौधे रोपकर उनकी देखभाल एवं पेड़ बनने तक सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

नियमित रूप से चलेगा कार्यक्रम
संस्था सचिव प्रो. रमेश मंगल ने सीपीईआरडी की पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम कॉलोनी की पिंकी गोयल, अंशुल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल एवं प्रियंका गोयल द्वारा नियमित रूप से चलाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला स्पर्धा में राजकुमार सुहाने, गोपाल गोयल एवं अनिल कुमार चौधरी की ओर से विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले तीनों उद्योगपतियों की दिलचस्पी के लिए उन्हें भी सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी बालकृष्ण छाबछरिया, रिटायर्ड न्यायाधीश नरेंद्र सतसंगी, विजय पंचायती, एनडी बंसल, रमेश बंसल आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बोलीं पद्मश्री जनक पलटा Read More »

क्या यही है स्वच्छता…? वार्ड 30 गंदगी का गढ़…

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड 30 में कृष्णबाग कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। यहां ड्रेनेज का पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसी गंदगी के बीच रहवासियों को गुजरना होता है। पार्षद और उनके पति से रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बता दें कि वार्ड में ड्रेनेज का कार्य भी चल रहा है, इसके बावजूद यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, मालवीय नगर में जहां से ड्रेनेज का कार्य शुरू हुआ था, वहां अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। कृष्णबाग कॉलोनी में कई बार पार्षद को ड्रेनेज की सफाई का कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर निगम में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

क्या यही है स्वच्छता…? वार्ड 30 गंदगी का गढ़… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights