Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

ईद-उल-अजहा : मस्जिदों में विशेष नमाज

राजधानी में आज हर्ष और उल्लास से ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जा रहा है। तीन दिन तक ईद का पर्व मनेगा। पहले दिन शहर की सभी बड़ी मजिस्दों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की पहली नमाज ईदगाह पर सुबह सात बजे शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी की मौजूदगी में हुई। फिर शहर की बाकी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की। दूसरे व तीसरे दिन भी निरंतर कुर्बानी की जाएगी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ईद पर कुर्बानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की है।
जमीअत उलमा मप्र ने मुस्लिम समाज व नगर निगम प्रशासन से मांग की कि ईद के तीनों दिन साफ-सफाई करें। कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से मजबूती से बंद रखें एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उलमा के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा- कुर्बानी के मवेशी की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित एवं नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें। इधर, आॅल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी 11 बिन्दुओं को जारी करके मुस्लिम समाज से अपील की है कि स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ईद का पर्व मनाएं, वहीं ईदगाहों, मस्जिदों, खांनकाहों, दरगाहों, इमामबाड़ों, मदरसों, कर्बला मैदानों, आस्तानों और जहां-जहां भी ईद की नमाज का इंतजाम होता है, वहीं पर नमाज अदा करें। सड़कों, चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम नहीं होने दें। मुस्लिम समाज के लोग शासन-प्रशासन का व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग करें।

ईद-उल-अजहा : मस्जिदों में विशेष नमाज Read More »

यूनिक आईडी के आधार पर मिले नर्सिंग कॉलेजों में डुप्लीकेट शिक्षक

हाईकोर्ट के सख्त रवैये के बाद भी प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी नहीं रुक रही है। वर्तमान सत्र में प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के निरीक्षण में 31 में डुप्लीकेट फैकल्टी (शिक्षक) मिले हैं, यानि एक शिक्षक का नाम एक से अधिक कॉलेज में दर्ज मिला है। निरीक्षण करने वाली टीम ने फैकल्टी की यूनिक आईडी के आधार पर इसकी पहचान की है। इनमें 10 कॉलेजों पर मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने 10-10 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। काउंसिल ने कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कॉलेजों की मान्यता समाप्त की जा सकती है। काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं, जिनके यहां से फैकल्टी छोड़कर दूसरे संस्थान में चला गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना काउंसिल को नहीं दी। इस कारण उन पर दो लाख रुपए अर्थदंड लगाया गया है।

यूनिक आईडी के आधार पर मिले नर्सिंग कॉलेजों में डुप्लीकेट शिक्षक Read More »

सज-धजकर दौड़ी पटरी पर… पहला सफर फीका, नाममात्र यात्रियों ने कराई बुकिंग

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन का सफर को दो दिन बाद ही ग्रहण लगने के आसार नजर आ रहे हैं। दिन पर दिन यात्रियों की बुकिंग कम होते जा रही है। इसके पीछे किराया अधिक और पहुंचने के समय में कोई विशेष अंतर ना होने के कारण सोशल मीडिया में लोग इसका एक तरह से विरोध जता रहे हैं। आरकेएमपी से जबलपुर व भोपाल से इंदौर के बीच बुधवार को पहला दिन फीका रहा। जबलपुर के 184, इंदौर से भोपाल के बीच 176 यात्रियों ने सफर किया। असल में जबलपुर के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस आरकेएमपी से शाम 4.13 बजे रवाना होकर रात 9.25 बजे पहुंचती है, जो यह दूरी 5.12 घंटे में तय करती है। वहीं इंदौर-बीएसपी एक्सप्रेस यह दूरी छह घंटे में तय करती है। वंदे भारत एक्सप्रेस 4.35 घंटे लेती है। भोपाल-इंदौर के लिए मालवा एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे चलकर 1.40 बजे इंदौर पहुंचती है। भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 5.45 घंटे, जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस 4.20 घंटे का समय लेती हैं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 3.06 घंटे लेती हैं। इस तरह यात्रियों का कहना है कि उनके पास विकल्प है। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अभी शुरुआती समय है। वंदे भारत एक्सप्रेस में बेहतर सेवाएं हैं। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेंगी।

सज-धजकर दौड़ी पटरी पर… पहला सफर फीका, नाममात्र यात्रियों ने कराई बुकिंग Read More »

72 लाख की ठगी में 170 साल की जेल

सागर, एजेंसी। सागर में 34 लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 170 साल की सजा सुनाई है। आरोपी 72 लाख की ठगी करके फरार हो गया था। कोर्ट ने सभी मामलों में 5-5 साल की सजा सुनाते हुए कहा- यह सभी सजा एक-एक करके शुरू होंगी, यानि एक मामले की सजा खत्म होने के बाद दूसरे मामले की सजा शुरू होगी। आरोपी नासिर मोहम्मद उर्फ नासिर राजपूत पर जुर्माना भी लगाया है। उसे प्रत्येक पीड़ित को 10-10 हजार रुपए कुल 3.40 लाख रुपए देना होगा। शासन की तरफ से मामले में पैरवी अपर लोक अभियोजक रामबाबू रावत ने की। कैंट थाना क्षेत्र के करीब चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद की कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषी ने 34 लोगों के साथ छल किया है।

72 लाख की ठगी में 170 साल की जेल Read More »

बारिश से तरबतर प्रदेश : जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक प्रभावित, कई ट्रेनों का रूट बदला

मध्यप्रदेश में मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के कारण नरसिंहपुर, उमरिया, सिवनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। ऐसे ही हालात शुक्रवार को भी बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि, आज तेज बारिश के आसार भी हैं। जबलपुर और नरसिंहपुर में बुधवार को हुई बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 8 बजे 947 फीट पहुंच गया। 24 घंटे के अंदर 10 फीट से ज्यादा पानी बढ़ा है। यह खतरे के निशान से 18 फीट नीचे है। जिला प्रशासन व बचाव दल अलर्ट हो गए हैं। तेज बारिश के कारण जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशन के बीच बालू रेवा ब्रिज पर पानी आ जाने के कारण करीब सात ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। 28 जून को रवाना हुई ट्रेनें को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है। इसी प्रकार जबलपुर मंडल के कटनी- बीना ट्रैक पर सैलया स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भर गया। मप्र में 24 घंटे में कई शहरों में पानी गिरा। दमोह में सबसे ज्यादा 143 मिमी यानि साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई। खजुराहो में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

बारिश से तरबतर प्रदेश : जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक प्रभावित, कई ट्रेनों का रूट बदला Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights