Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शुक्रवार को गोल्ड मेडल जीता। स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में खेली जा रही प्रतियोगिता में नीरज ने 5वें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका। यह नीरज का 8वां इंटरनेशनल गोल्ड है। इससे पहले, नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलिंपिक गेम्स और डायमंड लीग जैसे टूर्नामेंट में गोल्ड जीत चुके हैं।
नीरज के अलावा, एक अन्य भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली ने शुरुआती 5 प्रयासों में क्रमश: 7.75, 7.63, 7.88 और 7.59 और 7.66 मीटर की छलांग लगाई। वे 5वें नंबर पर हैं।
5वें प्रयास में मिला गोल्ड
नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की। उसके बाद दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.51 और 85.04 मीटर का स्कोर किया, लेकिन यह गोल्ड के लिए काफी नहीं था। ऐसे में नीरज दवाब में दिखे और चौथे प्रयास में फाउल थ्रो कर बैठे। भारतीय स्टार ने 5वें प्रयास में 87.66 और आखिरी प्रयास में 84.15 मीटर का स्कोर किया है। सिल्वर जर्मनी के जूलियन वेबर को मिला। वेबर ने आखिरी प्रयास में 87.03 मीटर का भाला फेंका, लेकिन गोल्ड नहीं जीत सके। नीरज का यह मौजूदा साल में दूसरा गोल्ड है। वे दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे।
चोट के कारण 2 बड़े इवेंट गंवाए
नीरज चोपड़ा ने पिछले साल लॉजेन डायमंड लीग में टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था, जहां उन्होंने 89.08 मीटर के थ्रो के साथ 85.20 मीटर की कट-आॅफ हासिल की थी। चोट के कारण वह एफबीके गेम्स और पावो नूरमी गेम्स से चूक गए थे।
8 अंक के साथ टॉप पर नीरज
चैंपियन नीरज अपना टाइटल डिफेंड करने के प्रयास में हैं। वे इस जीत के बाद 8 अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर चल रहे हैं, वादलेज्चे के 7 और पीटर्स के 6 अंक हैं। लुसान के बाद मोनाको (21 जुलाई) और ज्यूरिख (31 अगस्त) में लीग होनी हैं, जहां जेवेलिन थ्रो शामिल है।

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल Read More »

500 करोड़ खर्च से संवरेंगे देश के 10 स्टेडियम

भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। 10 शहरों में वर्ल्ड कप के 48 मैच होंगे। टूर्नामेंट से पहले सभी स्टेडियम का इन्फ्रास्ट्रक्चर अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 500 करोड़ रुपए खर्च करेगा। सभी 10 स्टेडियम को 50-50 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। मुंबई में नई फ्लडलाइट्स लगेंगी और कॉपोर्रेट बॉक्स बनेगा, लखनऊ और चेन्नई में नई पिच तैयार होंगी, कोलकाता का ड्रेसिंग रूम अपग्रेड होगा, धर्मशाला में इम्पोर्टेड घास की आउटफील्ड, पुणे में नई छत लगेगी और दिल्ली के बदहाल वॉशरूम सुधारने के साथ वहां का टिकट सिस्टम भी अपग्रेड होगा।
मुंबई-दिल्ली के खराब वॉशरूम सुधरेंगे
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 में वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट किया था, यहां इस बार 4 लीग मैच और एक सेमीफाइनल होगा। भारत यहां क्वालिफायर-2 की टीम से मैच खेलेगी। इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप से पहले नई एलईडी लाइटिंग्स लगेंगी। यहां के वॉशरूम और कॉपोर्रेट बॉक्स भी अपग्रेड होंगे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के भी खराब वॉशरूम को सुधारा जाएगा। यहां की सीटिंग व्यवस्था भी अपग्रेड की जाएगी। दिल्ली में लीग स्टेज के 5 मैच होंगे, भारत यहां 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
चेन्नई-लखनऊ में नई पिच बनेंगी
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में नई एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। यहां लाल मिट्टी की 2 नई पिच भी बनेंगी। आईपीएल के दौरान चेन्नई और लखनऊ की पिचों पर बहुत विवाद हुआ था, यहां स्लो पिच मिली थीं। इस कारण लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की पिच में भी बदलाव होंगे। चेन्नई और लखनऊ में लीग स्टेज के 5-5 मैच होंगे। भारत वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा। वहीं 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ टीम का मुकाबला लखनऊ में होगा।
धर्मशाला में आउटफील्ड बदली गई
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में आउटफील्ड बदलने का काम पिछले साल शुरू हुआ। इसे अब बदल दिया गया है, यहां स्कॉटलैंड से स्पेशल घास लाकर लगाई गई। आउटफील्ड के कारण ही यहां भारत-आॅस्ट्रेलिया के बीच मार्च में टेस्ट मैच नहीं हो सका था। इस टेस्ट को इंदौर में कराया गया, जहां भारत को हार मिली थी। यहां 6 हजार मीटर के स्पेशल पाइप के साथ नया ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया, बारिश होने पर मैदान अब जल्दी सुखा दिया जाएगा। ड्रेसिंग रूम और वीवीआईपी बॉक्स को अपग्रेड किया गया। स्टेडियम की लीकेज व्यवस्था को सुधार कर बैठने के लिए नई सीटें भी लगाई गईं। धर्मशाला में वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे। भारत यहां 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।
पुणे में वर्ल्ड कप के 5 मैच
उधर, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रोहित पवार ने बताया कि पुणे में फिलहाल महाराष्ट्र प्रीमियर लीग जारी है। लीग के मैचों से बोर्ड ने सभी परेशानियां शॉर्टलिस्ट कर ली हैं। कुछ स्टैंड्स को कवर किया जाएगा, कई सीटों पर छत नहीं है, वहां छत लगेगी। स्टेडियम के वॉशरूम पहले से ज्यादा साफ होंगे, रोड और पार्किस फैसिलिटी भी बेहतर की जाएगी। एमपीएल खत्म होते ही फैसिलिटी इम्प्रूव करने पर काम होगा और इसे जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा। पुणे में वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे, भारत यहां 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

500 करोड़ खर्च से संवरेंगे देश के 10 स्टेडियम Read More »

सत्य प्रेम की कथा की बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरुआत:पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ की शानदार कमाई की। ये कार्तिक आर्यन के कॅरियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को समीक्षकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। दर्शकों की तरफ से भी फिल्म को लेकर एक अच्छा रिस्पॉन्स है। फिल्म को लेकर वर्ड आॅफ माउथ पॉजिटिव है। इस हिसाब से फिल्म अभी और अच्छा कलेक्शन कर सकती है। गुरुवार को बकरीद की छुट्टी की वजह से फिल्म ने अच्छी कमाई की है। शुक्रवार को वर्किंग-डे होने की वजह से कमाई थोड़ी गिर सकती है, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल सकती है।

सत्य प्रेम की कथा की बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरुआत:पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए Read More »

सुशांत सिंह केस में क्यों हो रही है देरी, अमेरिका के फेर में दो साल से अटकी पड़ी है फाइल

सुशांतसिंह राजपूत की मौत को अब 3 साल गुजर चुके हैं, लेकिन सीबीआई की जांच अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। लोग हैरान हैं कि आखिर सुशांत की मौत की जांच कहां तक पहुंची है, इसके पीछे सच क्या है, क्‍या है उनके मौत की वजह… ये बातें उन्हें आखिर कब पता लगेंगी। खैर! इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा कि कुछ लोगों के पास इस केस से जुड़े ठोस सबूत हैं, जिनकी जांच की जा रही है कि वो सही हैं या नहीं। अब ताजा जानकारी यह है कि सीबीआई की जांच अमेरिकी एजेंसियों के फेर में बीते दो साल से फंसी हुई है। हाल ही में सुशांतसिंह राजपूत की तीसरी बर्थडे एनिवर्सरी थी, जिस पर एक बार फिर से लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर सीबीआई कब अपना फैसला सुनाएगी? इसी बीच सुशांत की फैमिली की तरफ से केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने सीबीआई पर आरोप भी लगाया था कि एजेंसी इस केस को धीरे-धीरे मारना चाहती है। खैर, हाल ही नें रिपब्लिक को दिए इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा- पहले इस केस को लेकर जो जानकारियां मिली थीं, वो सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थीं। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उनके पास इस केस से जुड़े कुछ ठोस सबूत हैं। हमने उन लोगों से इस बारे में बात की है और उन्हें सबूत पुलिस को सौंपने के लिए कहा है। अब जो इससे आगे की कहानी है, वो अमेरिका से जुड़ी है और कहा जा रहा है कि इसी वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही। बताया जा रहा है कि सीबीआई इसलिए किसी फाइनल नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है, क्योंकि दो साल गुजर जाने के बाद भी अमेरिका की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि दरअसल अमेरिका से इस केस को लेकर कुछ टेक्निकल सबूत मांगे गए थे, जो अब तक नहीं मिल पाए हैं। इस रिक्वेस्ट में एक्टर के डिलीट किए गए सारे चैट, ईमेल और पोस्ट से जुड़ी जानकारियां मांगी गई थीं, ताकि कॉन्टेंट और इस घटना की कहानी के पीछे की वजहों की छानबीन की जा सके। भारत और अमेरिका के बीच एक म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (पारस्परिक कानूनी सहायता संधि यानि एमएलएटी) है, जिसके तहत दोनों देश किसी भी घरेलू जांच की जानकारी में एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं, जो बिना मदद के पॉसिबल नहीं हो सकता। एचटी ने एक सीबीआई आॅफिसर के हवाले से बताया है- हम अब भी टेक्निकल सबूतों के लिए अमेरिका के रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे हैं।

सुशांत सिंह केस में क्यों हो रही है देरी, अमेरिका के फेर में दो साल से अटकी पड़ी है फाइल Read More »

गोल्डन गाउन में जाह्नवी कपूर ने कराया फोटोशूट

जाह्नवी कपूर इन दिनों लंदन में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो और कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्डन ड्रेस में नजर आईं। इस वीडियो में जाह्नवी ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस लंदन में एनिमल बॉल इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट में फैशन डिजाइनर- मनीष मल्होत्रा, सव्यसाची मुखर्जी और अनीता डोंगरे सहित कई भारतीय हस्तियों ने शिरकत की सोशल मीडिया पर जाह्नवी के वीडियो सामने आते ही छा गए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें प्रिंसेस बताया। एक यूजर ने तो उन्हें इंडियन किम कार्दशियन करार दिया है, वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्यूटी क्वीन। जाह्नवी जल्द ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म से टॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस मूवी का नाम ‘एनटीआर 30’ था, लेकिन अब फिल्म का नाम बदलकर ‘देवरा’ कर दिया गया है।

गोल्डन गाउन में जाह्नवी कपूर ने कराया फोटोशूट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights