Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

डराना चाहती थी…गलती से लग गया चाकू

इंदौर। इंदौर में मंगलवार देर रात बेच स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जिस एक्स गर्लफ्रेंड तान्या और उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। उन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पहले कहा गया था कि हमलावर कुल तीन ही थे। बाद में सामने आया कि युवती के चौथा शख्स भी था। युवती और दो दोस्त सरेंडर कर चुके थे, जबकि चौथे आरोपी को बुधवार देर शाम उज्जैन से हिरासत में लिया गया। यह बात सामने आई है कि बुधवार दोपहर में सरेंडर करने के बाद युवती ने ही अपने साथियों से भी सरेंडर कराया था। गिरफ्तार आरोपी तान्या ने पुलिस से बताया कि उसका मकसद किसी का मर्डर नहीं था, वह सिर्फ अपने एक्स बॉयफ्रेंड टीटू को डराना-धमकाना चाहती थी। उसके साथी युवक के कार अचानक आगे बढ़ाने के दौरान जल्दबाजी में चाकू मार दिया। युवती ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो टीटू से आज भी प्यार करती है। टीटू ने जब उससे रिश्ता तोड़ दिया तो वह बदला लेने की ठान ली थी। इसके लिए उसने छोटू और शोभित को अपने साथ मिलाया। इनको पता चला कि टीटू मंगलवार रात को अपने दोस्त मोनू (अब मृतक), रचित, विशाल ठाकुर और एक अन्य के साथ देर रात महाकाल का दर्शन करने जा रहा है। उन्होंने इसी दौरान टीटू पर हमला कर धमकाने की साजिश रची। इसी दौरान होटल मैरियट के सामने युवती और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया ।

पढ़ाई के लिए मां-बाप भेजते रुपए, लड़की करने लगी नशा…
पुलिस के अनुसार, धार जिले में बाग-टांडा के बरोड़ की रहने वाली तान्या को ​​​​​पिता ने इंदौर में पढ़ाई के लिए भेजा था। पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय युवती अपने माता-पिता के भेजे रुपए से नशा करने लगी और आवारा लड़कों से दोस्ती कर ली। एक्स बॉयफ्रेंड टीटू को मारने के लिए तीन-चार दिन से रैकी कर रही थी, लेकिन वो मिल नहीं रहा था। मंगलवार रात सभी दोस्तों के साथ मिल गया। इंदौर में तान्या लालाराम नगर के गायत्री अपार्टमेंट में अपनी सहेली के साथ किराए से रहती है। तान्या के अलावा गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों छोटू और शोभित से पुलिस ने अलग-अलग कमरे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह तान्या को लेकर जब अपने साथ एक्टिवा पर जा रहे थे, तब टीटू ने उनकी गाड़ी के आगे कार अड़ा दी। टीटू हमारे साथ घूमने को लेकर तान्या को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद उसका हाथ पकड़कर जबर्दस्ती कार के अंदर बैठाने लगा। इस दौरान तान्या को छुड़ाने के लिए टीटू पर चाकू से वार किया तो वह पीछे हट गया। दूसरी बार मारने में टीटू के हटने पर चाकू मोनू के सीने में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई।

डराना चाहती थी…गलती से लग गया चाकू Read More »

गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का कड़ा रुखअलग-अलग टीम बनाकर की गई तीन स्थानों पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सिलेंडर जब्त…

एलपीजी गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ी मात्रा में सिलेंडर भी जब्त किए हैं। कार्रवाई अलग-अलग टीम बनाकर तीन स्थानों पर की गई।
शहर में गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग और घरेलू गैस की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश पर गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग ने बुधवार को शहर में छापामार कार्रवाई की। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू द्वारा दो जांच दल बनाकर गैस सिलेंडर की अवैध कालाबाजारी एवं गैस अंतरण के रोकधाम हेतु कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया और दल द्वारा तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। दल द्वारा गांधी नगर स्थित गणेश बर्तन भंडार पर रिहायशी इलाके में गैस रिफिलिंग की शिकायत पर टीम द्वारा गैस रिफिलिंग किए जाते हुए मौके से घरेलू सिलेंडर 14.2 केजी से छोटे 3 केजी के लोकल सिलेंडर में गैस अंतरण किए जाते हुए पकड़ा।
मौके से घरेलू गैस सिलेंडर के 29 नग, गैस अंतरण बंसी, पीतल के नॉजल, गैस रेग्यूलेटर आदि सामग्री जब्त की गई। दुकान संचालक कमल कसेरा के खिलाफ गैस रिफिलिंग का अवैधानिक व्यापार क्रय-विक्रय करने, रिहायशी इलाके में गेस अंतरण करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत के उक्त सामग्री जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह दल दूसरी कार्रवाई सुदामा नगर स्थित माने बर्तन भंडार पर की गई। यहां पर श्री सांई लक्ष्मी गैस एजेंसी एचपीसीएल के हॉकर द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किए जाने हेतु घरेलू सिलेंडर विक्रय कर डिलीवर करते हुए मौके पर पकड़ा गया। मौके पर माने बर्तन भंडार की संचालक रेखा माने से 4 नग घरेलू गैस सिलेंडर एवं 8 नग 5 केजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए एवं गैस एजेंसी के हॉकर विमल शर्मा से अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किए जाने, बिना गैस कनेक्शन गैस सिलेंडर अधिक मूल्य लेकर विक्रय करने पर वाहन एवं इसमें रखे 38 नग गैस सिलेंडर को मौके पर से जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत जांच दल द्वारा श्री सांई लक्ष्मी गैस एजेंसी के गोडाउन की विस्तृत जांच की गई, जिसमें गंभीर अनिमियता पाई गई एवं स्टॉक में भारी अंतर होना पाया। दल द्वारा भारी मात्रा में भरे एवं खाली गैस सिलेंडर को गोडाउनकीपर राजेश से जब्त किया गया।
गैस एजेंसी संचालक शैलेन्द्रसिंग राजोरा, बर्तन भंडार संचालिका और हॉकर तीनो के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई के अंतर्गत दल द्वारा विष्णुपुरी में अंकुर गैस एजेंसी आईओसी के हॉकर द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर अन्य गैस सिलेंडर में अंतरण किए जाते हुए पकड़ा गया।
मौके से खाली व भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ ही वाहन को भी जब्त किया गया। गैस एजेंसी संचालक अभय जैन एवं हॉकर शैलेन्द्र सिंगार के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जांच दल द्वारा की गई कार्रवाई के तहत तीनों प्रकरणों में संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनयम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का कड़ा रुखअलग-अलग टीम बनाकर की गई तीन स्थानों पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सिलेंडर जब्त… Read More »

मप्र के खनिज साधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने दी जानकारी51 खनिज ब्लाक नीलामी के लिए मुंबई में आज रोड शो

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के 51 खनिज ब्लाकों की नीलामी के लिए मुंबई में आज (27 जुलाई को) रोड शो किया जाएगा। खनिज साधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई में खनिज की नीलामी के लिए रोड शो किया जा रहा है। इन खनिज ब्लाकों के नीलाम होने से प्रदेश को अतिरिक्त खनिज राजस्व प्राप्त होगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित भी होंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रचुर खनिज संपदा, जिसका वैज्ञानिक रूप से संतुलित दोहन का सतत कार्य किया जा रहा है।
खनिज मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51 खनिज ब्लाकों के खनिज पट्टा/समेकित अनुज्ञप्ति के रूप में चिह्नित कर निविदा आमंत्रण जारी की गई है। इनमें खनिज पट्टा के 13 खनिज ब्लाक, दो बाक्साइट, दो आयरन, आठ चूना पत्थर, एक मैगनीज और समेकित अनुज्ञप्ति के 38 खनिज ब्लाक, तीन बेसमेटल, एक कापर, चार हीरा, दो गोल्ड एवं बेसमेटल, छह ग्रेफाइट, एक ग्रेफाइट एवं वेनेडियम, एक आयरन, एक आयरन एवं मैगनीज, पांच चूना पत्थर, 10 मैगनीज, तीन फास्फोराइट और एक पीजीई शामिल है। ये खनिज ब्लाक मुख्यत: जिला सतना, धार, कटनी, बालाघाट, रीवा, दमोह, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, झाबुआ, सीधी, अलीराजपुर, बैतूल, पन्ना, छतरपुर, खरगोन और श्योपुर जिले में स्थित है।
वर्ष 2022-23 में भारत में कुल 105 खनिज ब्लाकों को सफल नीलामी की गई थी, जिसमें मध्यप्रदेश द्वारा सर्वाधिक 29 खनिज ब्लाकों की नीलामी के साथ प्रदेश, देश में प्रथम रहा है। इसके लिए केंद्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खनिज के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सराहना की है। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहां खान एवं खनिज अधिनियम 2015 में हुए संशोधन के पश्चात इतनी बड़ी संख्या में कुल 51 खनिज ब्लाकों की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। इस खनिज ब्लाकों की नीलामी प्रक्रिया-कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

मप्र के खनिज साधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने दी जानकारी51 खनिज ब्लाक नीलामी के लिए मुंबई में आज रोड शो Read More »

मिजोरम तक पहुंची मणिपुर की आग

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में कुकी समुदाय के समर्थन में निकाली गई रैली पर नाराजगी जताई है। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने भी हिस्सा लिया था। बीरेन सिंह ने कहा कि जोरमथांगा को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
सीएम सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार की ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई है। मणिपुर सरकार राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय के खिलाफ नहीं है। दावा है कि आइजोल की रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। बीरेन सिंह ने बताया- राज्य सरकार मणिपुर में होने वाली सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है, जो मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंसा की वजह से मणिपुर से कुकी-जोमी ​​​​समुदाय के करीब 13 हजार लोगों ने पलायन कर पड़ोसी राज्य मणिपुर में शरण ली है। दरअसल, मिजोरम के मिजो जनजाति का म्यांमार के कुकी-जो जनजाति और चीन समुदाय के साथ मजबूत संबंध है… यही वजह है कि यहां कुकी समुदाय के समर्थन में रैली निकाली गई।
26 जुलाई को म्यामांर बॉर्डर के करीब मोरे गांव के घरों में आगजनी और फायरिंग हुई। मोरे गांव म्यांमार बॉर्डर से लगा हुआ है। इसमें गांव में कुकी और मैतेई दोनों समुदायों के लोग रहते हैं। हालांकि, कुकी लोगों की संख्या ज्यादा है। कांगपोकपी जिले में भीड़ ने 25 जुलाई को सुरक्षाबलों की दो बसें जला दीं। अधिकारियों ने बताया कि शाम को दो बसें दीमापुर से आ रही थीं। भीड़ ने उन्हें रोका और चेक किया कि उनमें विरोधी समुदाय के लोग तो नहीं हैं।

मिजोरम तक पहुंची मणिपुर की आग Read More »

आज सीकर में पीएम मोदी की सभा सीएम गहलोत को नहीं बोलने देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साढ़े चार साल बाद राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सभा करने जा रहे हैं। सीकर में जनसभा से पहले किसान सम्मेलन के दौरान वह किसान सम्मान निधि की किस्त, पीएम प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत करेंगे।
सीकर सहित प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और 7 का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सामने जनसभा होगी। सीएम ने लिखा है कि उनका 3 मिनट का संबोधन हटा दिया गया है, इसलिए भाषण में मैं आपका स्वागत नहीं कर सकूंगा। सीएम गहलोत ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, प्रधानमंत्री आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा।
अत: मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं। आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है। इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपए है, जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है।
17 हजार करोड़ किसानों के खातों में जमा होंगे- सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के तहत देश के 11 करोड़ किसानों को करीब 17 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित की जाएगी। पीएम सीकर से ही नया यूरिया गोल्ड लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें सल्फर की मात्रा होगी और 50 परसेंट तक केमिकल कम होगा।

सीएम ने इस ट्वीट में अपनी मांगों का जिक्र करते हुए लिखा- मैं इस कार्यक्रम में अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता, वो इस ट्वीट के माध्यम से रख रहा हूं। आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस 7वीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे।
ल्ल अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए।
ल्ल हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज माफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे। इस मांग को पूरा किया जाए।
ल्ल जातिगत जनगणना के पारित संकल्प पर अविलंब निर्णय ले।
ल्ल एनएमसी की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केन्द्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। केन्द्र सरकार 60 फीसदी की फंडिंग दे।
ल्ल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दें।

आज सीकर में पीएम मोदी की सभा सीएम गहलोत को नहीं बोलने देंगे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights