Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई जख्‍मी

 तमिलनाडु में शनिवार सुबह एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 अन्य झुलस गए। यह घटना कृष्णागिरी जिले के पलायपेट्टई में हुई। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कृष्णागिरि: तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में शन‍िवार सुबह बड़ा हादसा (Blast in Krishnagiri Firecracker Factory ) हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में विस्फोट हो गया। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि करीब 10 लाख झुलस गए। मरने वालों में तीन महिलाएं शाम‍िल हैं। पुल‍िस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। उधर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िवार को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, क‍िया मुआवजे का ऐलान
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िवार को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया क‍ि तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं। इसमें बहुमूल्य जनहानि हुई। इस बेहद कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

हादसे पर दुखी अम‍ित शाह

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया। अम‍ित शाह ने ट्वीट करके कहा क‍ि कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग दुर्घटना दुखद है। मैं मरने वालों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई जख्‍मी Read More »

Steve Smith के आउट और नॉटआउट विवाद के बीच MCC ने जारी किया बड़ा बयान, बताया क्या है नियम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल स्टीव स्मिथ के रन-आउट विवाद के साथ समाप्त हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, रन-आउट को लेकर शुरू हुई चर्चा को बढ़ते देख मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

एशेज सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों रन आउट होने से बाल-बाल बच गए। स्मिथ के रन-आउट का मामला तब सामने आया जब 78वें ओवर में उन्होंने क्रिस वोक्स की गेंद पर शॉट खेला और डबल रन के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन वापस आते समय फील्डर जॉर्ज एलहम ने गेंद पकड़ी और विकेटकीपर बेयरस्टो की ओर फेंक दी, जिन्होंने बिना समय बर्बाद किए गिल्लियां उखाड़ दीं।

वहीं स्टीव स्मिथ ने भी बिना कोई देरी किए क्रीज पर डाइव लगा दी, जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंच गया। अलग-अलग एंगल से जांच करने पर पता चला कि जब स्मिथ क्रीज से बाहर थे तब बेयरस्टो ने स्टंप्स पर गेंद मारी थी। एंगल देखकर इंग्लैंड की टीम जश्न मनाने लगी, जबकि स्मिथ बड़ी स्क्रीन पर निर्णय देखने के लिए रुक गए, जोकि ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे। नॉट-आउट का डिसीजन आने के बाद फैंस और कमेंटेटर हैरान रह गए।

Steve Smith के आउट और नॉटआउट विवाद के बीच MCC ने जारी किया बड़ा बयान, बताया क्या है नियम Read More »

5वे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया 295 पर सिमटी

स्मिथ ने खेली 71 रनों की पारी, इंग्लिश पेसर्स ने 10 में से 8 विकेट लिए……….

आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट की पहली पारी में 12 रनों की बढ़त हासिल की है। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन कंगारू टीम अपनी पहली पारी में 295 रनों पर आॅलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने 71 रनों की पारी खेली, जबकि ओपनर उस्मान ख्वाजा 47 रन पर आउट हुए। निचले क्रम पर कप्तान पैट कमिंस ने 36 और टॉड मर्फी ने 34 रन का योगदान दिया। लंदन के द ओवल की पिच पर इंग्लिश पेसर्स का जलवा रहा। यहां 10 में से 8 विकेट पेसर्स ने चटकाए। दो विकेट कप्तान जो रूट को मिले। स्टीव स्मिथ 71 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 38वां टेस्ट अर्धशतक जमाया।
वोक्स ने झटके तीन विकेट, ब्रॉड-वुड को 2-2 सफलताएं- गेंदबाजी में इंग्लिश टीम की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड को 2-2 विकेट मिले। साथ ही जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला। 2 विकेट कप्तान रूट ने लिए। मार्क वुड ने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने लाबुक्षेन और स्टार्क को पवेलियन भेजा। 61/1 से खेलने उतरी थी कंगारू टीम आॅस्ट्रेलिया ने दिन के खेल की शुरुआत 61/1 के स्कोर से की। लंच तक टीम का स्कोर 115/2 हो गया और दूसरा सेशन समाप्त होते-होते टीम ने 186 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। लंच पर नाबाद लौटे ओपनर उस्मान ख्वाजा 47 रन पर आउट हो गए, जबकि मार्नस लाबुक्षेन 9 रन के निजी स्कोर पर मार्क वुड का शिकार बने।
कमिंस-मर्फी की साझेदारी ने दिलाई बढ़त – एक समय ऐसा लग रहा था कि आॅस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अंग्रेजों के स्कोर से पहले ही आॅलआउट हो जाएगी, लेकिन नंबर-9 पर खेलने उतरे आॅस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉड मर्फी के साथ नौवें विकेट के लिए 68 बॉल पर 49 रन जोड़े। कप्तान पैट कमिंस ने 36 बन बनाए। उन्होंने टॉड मर्फी के साथ नौवें विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान पैट कमिंस ने 36 बन बनाए। उन्होंने टॉड मर्फी के साथ नौवे विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप की।
पहले दिन का खेल – मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाया। बेन डकेट ने 41 रन, जैक क्रॉले 22 रन और जो रूट ने 5 रन बनाए। मोईन अली ने 34 रन बनाए और हैरी ब्रूक के साथ 111 रन की साझेदारी की। कप्तान बेन स्टोक्स 3 रन ही बना सके। दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक डटे रहे और 85 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 4 रन ही बना सके। बॉलिंग आॅलराउंडर क्रिस वोक्स ने 36 रन स्कोर किए। मार्क वुड ने 28 रन बनाए। वुड और वोक्स के बीच 49 रन की पार्टनरशिप हुई। स्टुअर्ट ब्रॉड 7 रन बना कर आउट हुए। जेम्स एंडरसन 0 रन बना कर नाबाद रहे। ब्रूक ने टेस्ट में 7वां अर्धशतक जमाया।
स्टार्क ने लिए 4 विकेट – आॅस्ट्रेलिया की ओर से पेसर मिचेल स्चार्क ने 4 विकेट झटके। स्टार्क ने स्टोक्स, ब्रूक, ब्रॉड और वोक्स को चलता किया। जोश हेजलवुड और स्पिनर टॉड मर्फी ने 2 विकेट लिए। वही, पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने एक-एक सफलता मिली।
ओपनर के बीच 62 रन की साझेदारी – क्रॉले और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 11 रन बनाने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। डकेट को मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद क्रॉले भी 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट को हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 – इंग्लैंड: जैक क्रॉले, बेन डकेट, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
आॅस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, टॉड मर्फी।

5वे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया 295 पर सिमटी Read More »

सोनू सूद ने पंजाब की मदद को हाथ बढ़ाए

जहां एक तरफ बाढ़ की त्रासदी में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, जट-जमीन, ट्रैक्टर और हथियारों को प्रोमोट करने वाले सिंगर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, वहीं पंजाब की धरती से उठकर माया नगरी मुंबई में अपने टैलेंट के दम पर धाक जमाने वाले बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की है।
एक्टर ने ट्वीट लिखकर दिया संदेश- सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है, जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दु:खता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है।

सोनू सूद ने पंजाब की मदद को हाथ बढ़ाए Read More »

भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर टिप्पणी से फंसे सनी देओल

पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद व एक्टर सन्नी देओल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, सांसद देओल की अगले महीने गदर-2 फिल्म आने वाली है, जिसका टीजर विजय दिवस के दिन लॉन्च किया गया। इस दिन उन्होंने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उन पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सनी देओल ने कहा था- कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है। बात होती है इंसानियत की, झगड़े नहीं होने चाहिए। दोनों तरफ उतना ही प्यार है, ये सियासी खेल होता है, जो सब नफरत को चुकाना पड़ता है और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी। जनता नहीं चाहती कि एक-दूसरे के साथ हम झगड़ा करें। आखिर है तो सब एक ही मिट्टी से बने हुए… जिसके बाद ट्विटर पर यूजर उन्हें घेर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कारगिल-कश्मीर में हमारे जवानों को किसने मारा, वहीं एक ने कहा कि तारा सिंह का पारा उतर गया।
गुरदासपुर के लोग पहले ही सनी देओल से नाराज – गुरदासपुर के लोग सनी देओल से पहले ही नाराज हैं। लोगों का कहना है कि गुरदासपुर के विकास के लिए सनी देओल की तरफ से काम नहीं किए जा रहे हंै। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि वे सनी को सांसद बनाकर पछता रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर टिप्पणी से फंसे सनी देओल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights