Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य अतिथियों ने पत्रकारों का सम्मान किया

रतलाम वह स्थान, जहां प्रेस क्लब ने रचा अभिनव इतिहास……………

किसी भी प्रेस क्लब का पहला स्थान रतलाम है, जहां प्रेस क्लब चिंतन भी करता है और अपने साथियों का सम्मान भी करता है। यह अभिनव प्रयास है, क्योंकि युवा पत्रकारों को जो अवार्ड मिले हैं, उनका नाम दिवंगत साथियों की स्मृति में है। कम से कम साल में एक बार हम उनकी स्मृतियों और उनकी मेहनत का भी सम्मान करेंगे।
यह बातें रतलाम विधायक और राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष चैतन्य काश्यप ने रतलाम प्रेस क्लब द्वारा आयोजित उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में आतिथ्य प्रदान करते हुए कही। उन्होंने कहा अगली बार से ग्रामीण पत्रकारिता को भी सम्मानित करने की योजना बनाई जाए। प्रेस क्लब ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी उनकी खबरों के लिए 11-11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की। समारोह में विधायक काश्यप, रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने पत्रकारों का सम्मान भी किया।
डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेरे 30 साल के पुलिस सेवा अनुभव में रतलाम की पत्रकारिता सर्वश्रेष्ठ है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि रतलाम प्रेस क्लब के पत्रकारों का यह आयोजन न केवल अनूठा रहा बल्कि रतलाम की पत्रकारिता भी बेहद सकारात्मक है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा जितनी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है, उतनी ही पत्रकारों की भी।
चुनौतियों के बीच
जिम्मेदारी का निर्वाह
वरिष्ठ पत्रकार और निर्णायक कीर्ति राणा ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता के सामने आज बहुत चुनौती है। आज जिसके भी हाथ में फोन है, वह पत्रकार है। पहले समाचारों के प्रकाशन के लिए पर्याप्त समय मिलता था जिसमें अध्ययन होता था, लेकिन अब समाचार त्वरित हो गए हैं। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए डिजिटल और सभी श्रेणियों के पत्रकार जो काम कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला ने आयोजन में आई प्रविष्ठियों की जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने कहा अपने दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को जीवित रखने और अपने साथी पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगा।

उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य अतिथियों ने पत्रकारों का सम्मान किया Read More »

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हमारा लक्ष्य

कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। हमें 2003 की मिस्टर बंटाढार और 15 महीने वाली करप्टनाथ सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करना होगा। चुनाव नजदीक हैं और झूठ बोलने वाली ताकतें हमारे सामने खड़ी हैं। एक-एक कार्यकर्ता को सजग प्रहरी के रूप में खड़ा रहकर बूथ मजबूती के लिए काम करना होगा, परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए मैदान में उतरना होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को गोविंदपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
माइक्रो मैनेजमेंट के साथ करें काम- प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में थे। उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज तो किया ही है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संदेश भी दिया है। वही संदेश मैं आपको देना चाहता हूं।

भ्रष्टाचार के कारण गिरी थी कमलनाथ सरकार
उन्होंने कहा अपनी योजनाओं के सहारे चुनाव में जनता के बीच जाना होगा और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाने पर काम करना होगा। कन्यादान योजना पर कमलनाथ सरकार ताला डाला। गरीबों से छत छीनने का काम किया था। यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र रहा है। कमलनाथ बताएं कि 1.28 लाख प्रधानमंत्री आवास का पैसा किस हैसियत से वापस किया था? कमलनाथ, आपकी सरकार के मंत्री कहते थे कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू-माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया दिग्विजय सिंह हैं। इसलिए आपकी सरकार गिरी थी। क्या कमलनाथ बताएंगे कि आपके पीए के घर से छापे में जो 280 करोड़ रुपए पकड़ा गया था, यह पैसा कहां से आया था? करप्टनाथ ने लगातार भ्रष्टाचार करते हुए प्रदेश को दुरावस्था में ला दिया था। सम्मेलन को विधायक कृष्णा गौर एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हमारा लक्ष्य Read More »

हर हाल में जीतना होगाटीम पर 17 साल बाद सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज (मंगलवार को) खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद एंड टौबेगो (पोर्ट आॅफ स्पेन) के ब्रायन लारा अकादमी स्टेडियम में होगा। सीरीज 1-1 से बराबर है। पहला मुकाबला भारत ने जीता, वहीं दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया। भारतीय टीम पर 17 साल बाद वेस्टइंडीज से सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं, यदि टीम इंडिया हार जाती है तो लगातार 13 सीरीज जीतने के बाद कोई सीरीज गंवाएगी।
भारत का मिडिल आॅर्डर कमजोर- भारत ने सीरीज की शुरुआत भले ही जीत से की हो, लेकिन दूसरे मैच में भारत को कमजोर मिडिल आर्डर की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पटखनी मिल गई। टीम इंडिया पहले वनडे से ही एक्सपेरिमेंट कर रही है। तब रोहित शर्मा 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे और कोहली की बैटिंग ही नहीं आई थी। वहीं दूसरे वनडे में इन दोनों ही सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया गया। हालांकि, पहले दो वनडे में ईशान किशन और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। किशन ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। कुलदीप ने 5 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने की वापसी – पहले वनडे में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में शानदार वापसी की। वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोटी ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 2 मैच में 5 विकेट लिए है। वहीं, कप्तान शाई होप ने एकतरफा बल्लेबाजी कर टीम में कप्तान की अहम भूमिका निभाई।
बारिश की 30 फीसदी संभावना- त्रिनिदाद के मौसम विभाग के मुताबिक मैच वाले दिन सुबह बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की 30 फीसदी संभावना है। उमस रहेगी और तापमान 33 डिग्री तक होगा।
पिच रिपोर्ट – त्रिनिदाद की पिच फास्ट बॉलर्स के लिए अच्छी नहीं साबित होती है, लेकिन बॉलिंग में स्पिनर्स फिर अपना जादू दिखा कर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक एथनाज, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, केसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स और अल्जारी जोसेफ।
भारत: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

हर हाल में जीतना होगाटीम पर 17 साल बाद सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया Read More »

ख्राताधारक को हीबताया जिम्मेदारअली-वोक्स ने दूसरी पारी में झटके 7 विकेट सीरीज 2-2 से ड्रॉ, आॅस्ट्रेलिया रखेगा ट्रॉफी

इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान में ऐशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने टेस्ट 49 रन से जीत कर सीरीज 2-2 से बराबर की। चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। आॅस्ट्रेलिया ने इस साल सीरीज पर कब्जा जमा लिया। ऐशेज की ट्रॉफी आॅस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी क्योंकि टीम ने पिछली ऐशेज सीरीज जीती थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बना कर आॅस्ट्रेलिया को 384 रन का टारगेट दिया था। पांचवें दिन आॅस्ट्रेलिया ने शुरुआत तो ठीक की लेकिन आखिरी में 334 रन बना कर टीम आॅलआउट हो गई। इंग्लैंड के पेसर क्रिस वोक्स और स्पिनर मोईन अली ने मिल कर 7 विकेट झटके और पूरा गेम पलट दिया।
2015 से ऐशेज आॅस्ट्रेलिया के पास
2015 के बाद से आॅस्ट्रेलिया एक भी ऐशेज सीरीज नहीं हारा है। आॅस्ट्रेलिया ने 2017/18 ऐशेज जीत के बाद से अपना दबदबा बनाया और इंग्लैंड में 2019 में केवल एक बार सीरीज ड्रॉ की। 2021 में भी आॅस्ट्रेलिया ने अपने घर में इंग्लैंड को 4-0 से हराया था।
आॅस्ट्रेलिया के लगातार विकेट गिरे
आॅस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने पांचवें दिन का खेल आगे बढ़ाया। डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा के बीच 140 रन की पार्टनरशिप हुई। वार्नर 60 रन बना कर पवेलियन लौटे। वार्नर के विकेट के दो ओवर बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 72 रन बना कर क्रिस वोक्स की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद स्टीवे स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 95 रन की मजबूत पार्टनरशिप हुई। ऐसा लग रहा था की आॅस्ट्रेलिया यह मैच आसानी से जीत लेगा।
ट्रेविस हेड 43 रन बना कर आउट हुए। उनके आउट होते ही टीम के विकेट गिरते ही चले गए। हेड के विकेट के बाद अगले ही ओवर में स्मिथ भी 54 रन बना कर पवेलियन लौटे। मिचेल मार्श 6 रन और मिचेल स्टार्स 0 रन बना कर आउट हो गए। कप्तान पैट कमिंस भी 9 रन ही बना सके। एक छोर पर विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी डंटे रहे। टॉड मर्फी और एलेक्स कैरी के बीच 35 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन, स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले टॉड मर्फी को आउट किया और फिर एलेक्स कैरी के रूप में आखिरी विकेट ले कर इंग्लैंड को मैच जिता दिया।
वोक्स ने दिलाई वापसी
आॅस्ट्रेलिया के ओपनर्स डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा के बीच 140 रन की अटूट पार्टनरशिप हो चुकी थी। इसके बाद मार्क वुड ने नई बॉल से वार्नर और ख्वाजा के विकेट ले कर इंग्लैंड को वापसी दिलाई। इसके बाद उन्होंने स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी चलता किया। दूसरे छोर से मोईन अली ने ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और पेट कमिंस की विकेट ली। मार्क वुड ने मार्नस लबुशेन को आउट किया। अपना आखिरी मैच खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने आखिरी दो विकेट लिए।
चौथे दिन का खेल…
आॅस्ट्रेलिया ने चौथे दिन दूसरी पारी में मजबूत शुरुआत की। टीम ने स्टंप्स तक बिना नुकसान के 135 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 69 और डेविड वार्नर 58 रन पर नाबाद लौटे। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 395 रन पर आॅलआउट हो गई और टीम ने आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 384 रन का टारगेट दिया है।
स्टुअर्ट ब्रॉड को गॉड आॅफ आॅनर दिया गया। ब्रॉड जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरे, उन्हें आॅस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। ब्रॉड ने जेम्स एंडरसन के साथ दिन के खेल की शुरूआत की।
तीसरे दिन का खेल
टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 9 विकेट खो कर 389 रन बनाए, टीम ने आॅस्ट्रेलिया पर 377 रन की लीड बनाई। जेम्स एंडरसन 8 और स्टुअर्ट ब्रॉड 2 रन बना कर नाबाद रहे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास की घोषणा की। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।
दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया ने ले
ली थी 12 रन की बढ़त
वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कंगारू टीम अपनी पहली पारी में 295 रनों पर आॅलआउट हो गई। इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 12 रन की बढ़त बना लिए थे। आॅस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 71 रनों की पारी खेली, जबकि ओपनर उस्मान ख्वाजा 47 रन पर आउट हुए। निचले क्रम पर कप्तान पैट कमिंस ने 36 और टॉड मर्फी ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं लंदन के द ओवल की पिच पर इंग्लिश पेसर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां 10 में से 8 विकेट पेसर्स ने चटकाए। दो विकेट पार्ट टाइम स्पिनर जो रूट को मिले।
पहले दिन का खेल..
मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाया। बेन डकेट ने 41 रन, जैक क्रॉले 22 रन और जो रूट ने 5 रन बनाए। मोईन अली ने 34 रन बनाए और हैरी ब्रूक के साथ 111 रन की साझेदारी की। कप्तान बेन स्टोक्स 3 रन ही बना सके। दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक डटे रहे और 85 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 4 रन ही बना सके। बॉलिंग आॅलराउंडर क्रिस वोक्स ने 36 रन स्कोर किए। मार्क वुड ने 28 रन बनाए। वुड और वोक्स के बीच 49 रन की पार्टनरशिप हुई। स्टुअर्ट ब्रॉड 7 रन बना कर आउट हुए। जेम्स एंडरसन 0 रन बना कर नाबाद रहे।
स्टार्क ने लिए 4 विकेट
आॅस्ट्रेलिया की ओर से पेसर मिचेल स्चार्क ने 4 विकेट झटके। स्टार्क ने स्टोक्स, ब्रूक, ब्रॉड और वोक्स को चलता किया। जोश हेजलवुड और स्पिनर टॉड मर्फी ने 2 विकेट लिए। वही, पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने एक-एक सफलता मिली। क्रॉले और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई।

ख्राताधारक को हीबताया जिम्मेदारअली-वोक्स ने दूसरी पारी में झटके 7 विकेट सीरीज 2-2 से ड्रॉ, आॅस्ट्रेलिया रखेगा ट्रॉफी Read More »

बिना जानकारी डेढ़ लाख से ज्यादा का हुआ आॅन लाइन ट्रांजेक्शन

इंदौर। एक आम आदमी अपनी मेहनत से कमाई हुई पाई-पाई जोड़ता है, लेकिन उसके साथ ठगी होने पर उसका विश्वासपात्र बैंक भी उसका साथ नहीं दे तो आप समझ सकते हैं काम के प्रति कितनी ईमानदारी बरती जा रही होगी!
ऐसे ही एक आम आदमी है नवीन परमार, जिनका खाता एसबीआई की बैंक कॉलोनी इंदौर की शाखा में है। परमार के खाते से 18 जून, 2013 से 23 जून, 2013 के बीच किसी ने 1,81,500 रुपए आॅन लाइन निकाल लिए। नवीन परमार ने इसकी सूचना बैंक को लिखित आवेदन के साथ 12 जुलाई, 2013 को दी। बैंक के अधिकारी के कहने पर नवीन परमार द्वारा 15 जुलाई, 2013 को प्राथमिकी भी दर्ज की गई। कुछ महीनों तक इंतजार के बाद जब पैसे खाते में वापस जमा नहीं हुए, तब उन्होंने कई बार बैंक के चक्कर काटे… इस पर बैंक मैनेजर नितिन संघवी ने कहा कि पैसे अब वापस नहीं मिलेंगे। इसके बाद नवीन ने साल 2015 में बैंक को दिनांक 30 अप्रैल, 8 जून और 17 जून को तीन आवेदन दिए। बैंक द्वारा 19 जून को लिखित जवाब दिया गया कि थाने से इस बाबत् कोई निराकरण प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद परमार ने थाने के भी कई चक्कर लगाए, लेकिन वहां से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ।
नहीं आया मैसेज… बैंक की गलती
यहां सबसे बड़ी गलती बैंक की है। दरअसल बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन का मैसेज परमार के मोबाइल पर नहीं आया था। यदि यह मैसेज आता तो उन्हें तत्काल पता चल जाता कि उनके अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं, जबकि उन्हें इस बारे में लगभग एक महीने बाद पता चला, जिसके बाद नवीन परमार ने बैंक और थाने में आवेदन दिए, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और परमार लगातार बैंक और थाने के चक्कर काटते रहे। इसी दौरान परमार ने एसबीआई के रीजनल आॅफिस में सुधीर डोशी को सारे प्रमाण सहित एक आवेदन 1 जून, 2019 को दिया, लेकिन डोशी ने आवेदन लेते हुए ना तो रीजनल मैनेजर राजेश चौरे से मिलने दिया और ना ही कोई कार्रवाई की और कहा कि ऐसे पैसे वापस नहीं मिलते हैं।

ख्राताधारक को ही
बताया जिम्मेदार
परमार जून-2019 से लेकर 2022 तक बैंक के धक्के खाते रहे और 2023 में फिर सुधीर डोशी से मिले तो उन्होंने इस घटना की जानकारी से इनकार कर दिया, तब परमार नवनियुक्त रीजनल मैनेजर योगेश चौहान से मिले और सारी बात बताई, किंतु उन्होंने भी डोशी का ही पक्ष लिया और जांच करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने पीएस डिपार्टमेंट के सुमित का नंबर दिया, जिसने कॉल पर नवीन परमार को दोबारा से कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर नवीन ने वैसा ही किया। तत्पश्चात जब परमार ने एजीएम नवीन चौहान से बात की, जिन्होंने जांच करवाने का आश्वासन दिया। आखिर में नवीन परमार को बैंक द्वारा लिखित जवाब मिला कि बैंक के नियमानुसार यदि खाताधारक के खाते से आॅनलाइन ट्रांजेक्शन होने के 7 दिन के अंदर बैंक को सूचित नहीं किया जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खाताधारक की होती है, लेकिन जब बैंक द्वारा ही परमार को मैसेज देकर ट्रांजेक्शन की सूचना नहीं दी गई तो वह किस प्रकार अपनी शिकायत 7 दिन के भीतर दर्ज करवा पाते। इस बारे में पीएस डिपार्टमेंट के सुमित का कहना है कि खाताधारक को रोज अपने खाते में पैसे चेक करने चाहिए।

बिना जानकारी डेढ़ लाख से ज्यादा का हुआ आॅन लाइन ट्रांजेक्शन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights