भोपाल। हनुवंतिया टापू को सरकार वेडिंग डेस्टिनेशन स्पॉट के रूप में विकसित करने जा रही है, जहां लोग नर्मदा के पानी के बीच शादी-समारोह कर सकेंगे। यहां पूरे साल वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी संचालित होगी, जो अभी सिर्फ फेस्टिवल सीजन के तीन महीने ही चलती है। ये जानकारी पर्यटन राज्य विकास निगम में पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने बुधवार को बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां होटल और रिजॉर्ट निर्माण की योजना बनाएं, साथ ही अधिक-से-अधिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन करें, ताकि सालभर पर्यटक हनुवंतिया आ सकें। धार्मिक लोक के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित टूरिज्म के होटल्स के मेन्यू में भोपाल को भी शामिल करें। लोधी ने कहा- प्रदेश के होटल्स में स्थानीय व्यंजनों को परोसा जाए। क्षेत्रीय और स्थानीय व्यंजनों को मेन्यू में प्रमुखता से शामिल और प्रचारित किया जाएगा। मालवा क्षेत्र में दाल-बाफले शादी समारोहों से लेकर आम दिनों में खूब पसंद किए जाते हैं। इसी तरह बुंदेलखंड क्षेत्र में दाल-बाटी और उड़द दाल से बनने वाले वड़ा को खूब खाया जाता है।
BREAKING प्रयागराज में छात्रों की जीत, सरकार बैकफुट पर: PCS परीक्षा एक दिन होगी, RO/ARO के लिए कमेठी बनेगी; 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे…जहां एक ओर छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर कड़ा प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर पुलिस की सख्ती और तनावपूर्ण परिस्थितियों ने मामले को और बढ़ा दिया।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें पूरी हो गई हैं, जैसे कि पीसीएस प्री परीक्षा का नॉर्मलाइजेशन हटाया जाना और परीक्षा के पुराने पैटर्न पर लौटना, साथ ही आरओ/एआरओ परीक्षा को स्थगित किया जाना। सरकार ने इन मांगों को मान लिया है और आयोग ने एक कमेटी बनाने का ऐलान किया है, जो अन्य समस्याओं पर विचार करेगी।
लेकिन यह घटनाक्रम तब और गंभीर हो गया जब पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। छात्रााओं के साथ बदसलूकी का आरोप पुलिस पर लगने से छात्र समुदाय में आक्रोश फैल गया, और देखते ही देखते करीब 10,000 से अधिक छात्र प्रदर्शन स्थल पर जुट गए। पुलिस को बैरिकेडिंग और सुरक्षा के कड़े उपायों का सहारा लेना पड़ा, हालांकि छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आयोग तक पहुंचने की कोशिश की।
इस संघर्ष के दौरान, यह देखा जा सकता है कि छात्रों की भावनाएं बेहद आहत हैं, और जब उनकी उम्मीदें पूरी होती नहीं दिखतीं, तो विरोध प्रदर्शन और संघर्ष के रूप में सामने आते हैं। यह एक गंभीर संकेत है कि सरकार को छात्रों की समस्याओं पर और अधिक गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे तनावपूर्ण हालात का समाधान निकाला जा सके।
पांच बजे तक सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान
निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां पांच बजे तक 77.32 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को 43 में से 10 विधानसभा सीटों पर 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। दूसरे नंबर पर बहरागोड़ा है जहां 76.15 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर लोहरदगा में 73.21 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा सीट पर 72.29%, राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट पर 72.13 फीसदी मतदान हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर 71.54%, गुमला जिले की सिसई विधानसभा सीट पर 71.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोहरदगा जिले की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.06 वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम की घाटशिला विधानसभा सीट पर 70.05% मतदान हुआ है। लातेहार में 69.7 फीसदी मतदान हुआ है।
जिला
सीट
मतदान प्रतिशत (पांच बजे तक)
पूर्वी सिंहभूम
बहरागोड़ा
76.15
हजारीबाग
बरही
61.10
रामगढ़
बड़कागांव
66.32
हजारीबाग
बरकट्ठा
59.10
गढ़वा
भवनाथपुर
68.20
पलामू
बिश्रामपुर
62.63
लोहरदगा
बिशुनपुर
70.06
पश्चिमी सिंहभूम
चाईबासा
68.61
पश्चिमी सिंहभूम
चक्रधरपुर
66.50
चतरा
चतरा
61.16
पलामू
छतरपुर
60.88
पलामू
डाल्टनगंज
64.82
गढ़वा
गढ़वा
66.46
पूर्वी सिंहभूम
घाटशिला
70.05
गुमला
गुमला
65.46
रांंची
हटिया
58.20
हजारीबाग
हजारीबाग
57.65
पलामू
हुसैनाबाद
59.04
सरायकेला-खरसावां
ईचागढ़
69.00
पश्चिमी सिंहभूम
जगन्नाथपुर
66.26
पूर्वी सिंहभूम
जमशेदपुर पूर्वी
56.72
पूर्वी सिंहभूम
जमशेदपुर पश्चिम
55.95
पूर्वी सिंहभूम
जुगसलाई
64.53
रांची
कांके
57.89
सरायकेला-खरसावां
खरसावां
77.32
खूंटी
खूंटी
69.53
कोडरमा
कोडरमा
62.00
सिमडेगा
कोलेबिरा
68.62
लातेहार
लातेहार
69.70
लोहरदगा
लोहरदगा
73.21
पश्चिमी सिंहभूम
मझगांव
69.40
रांची
मांडर
72.13
लातेहार
मनिका
64.15
पश्चिमी सिंहभूम
मनोहरपुर
63.43
पलामू
पांकी
65.13
पूर्वी सिंहभूम
पोटका
72.29
रांची
रांची
51.50
सरायकेला-खरसावां
सरायकेला
71.54
चतरा
सिमरिया
65.65
सिमडेगा
सिमडेगा
68.70
गुमला
सिसई
71.21
रांची
तमाड़
67.12
खूंटी
तोरपा
67.03
04:52 PM, 13-Nov-2024 असम में 64% मतदान हुआ। असम की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, और दोपहर तीन बजे तक 64% मतदान हो चुका है।
04:42 PM, 13-Nov-2024 बिहार में चारों सीटों पर एनडीए की जीत का दावा बिहार लोकसभा उपचुनाव के बारे में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह उपचुनाव एकतरफा होंगे और एनडीए सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करेगा। लोकसभा चुनाव में भी एनडीए को भारी समर्थन मिला था।
03:42 PM, 13-Nov-2024 वायनाड लोकसभा उपचुनाव: 51.65% मतदान चुनाव आयोग के अनुसार, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 51.65% मतदान हुआ।
उपचुनाव मतदान लाइव अपडेट्स:
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें लोकसभा चुनावों के कारण खाली हुईं, दो सीटें असमय मृत्यु के कारण और एक सीट पार्टी बदलने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष के पास और 11 सीटें एनडीए के पास थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-21 नवंबर के बीच तीन देशों की यात्रा पर होंगे। इनमें ब्राजील, नाइजीरिया और गुयाना शामिल हैं। ब्राजील में पीएम मोदी जी20 सम्मेलन की बैठक में शामिल होंगी। नाइजीरिया का दौरा करेंगे। यह यात्रा अहम इसलिए भी है क्योंकि पिछले 17 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया का दौरा करेंगे और नाइजीरियाई राष्ट्रपति अहमद टिनबू से मुलाकात करेंगे। पहली बार नाइजीरिया दौरे पर जाने वाले पीएम मोदी भारत और नाइजीरिया के बीच राजनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए दिशा-निदेर्शों पर चर्च करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान नाइजीरिया में भारतीय समुदाय भारत के लिए क्यों अहम है नाइजीरिया से साझेदारी- भारत और नाइजीरिया के कूटनीतिक रिश्तों की बात करें तो दोनों ही देश 2007 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। 200 से अधिक भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। भारत और नाइजीरिया के बीच मजबूत विकास सहयोग संबंध भी हैं। एक तरफ जहां पीएम नाइजीरिया का दौरा करेंगे तो दूसरी ओर वे ब्राजील में होने वाले जी20 सम्मेलन में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत 18-19 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जनेरियो जाएंगे, जहां वे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि भारत जी20 का हिस्सा है, जिसमें ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं, और भारत सक्रिय रूप से जी20 शिखर सम्मेलन की चचार्ओं में योगदान दे रहा है। कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे- जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री भारत की स्थिति को विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर प्रस्तुत करेंगे और जी20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा और वॉयस आॅफ द ग्लोबल साउथ समिट्स के परिणामों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें भारत ने पिछले दो वर्षों में आयोजित किया था। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई देशों के नेताओं से भी मिल सकते हैं, और द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती गुयाना दौरे पर भी होंगे पीएम मोदी- जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम मोदी गुयाना गणराज्य का भी दौरा करने वाले हैं, इस दौरान वे राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद पहली गुयाना यात्रा होगी।
भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए डाकुओं और गुंडों का सहारा ले रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता भी दिखाई नहीं दे रही है, फिर भी विजयपुर उपचुनाव कांग्रेस 50 हजार वोटों से जीतेगी। रतलाम में मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पटवारी पूर्व मंत्री स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की जन्मजयंती कार्यक्रम में शामिल होने सैलाना जा रहे थे। इस दौरान रतलाम में मीडिया से चर्चा में उन्होंने सीएम, भाजपा प्रत्याशी को तो निशाने पर लिया ही, चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा उपचुनाव में भाजपा और उनके प्रत्याशी रामनिवास रावत डाकुओं का उपयोग कर रहे हैं। 11 गांवों में डाकुओं ने गोलियां चलाई, 5 घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एक डाकू को पकड़ा है। सीएम की भाषा लोकतंत्र को कलंकित करने वाली पटवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम रहते जिस भाषा का वह उपयोग करते हैं, लोकतंत्र को कलंकित करते हैं। उप चुनाव के पहले सामाजिक बैठकें लेकर कुछ भी करो चुनाव जिताओ जैसी बातें करते हैं। कलेक्टर-एसपी भाजपा को खुला सपोर्ट कर रहे हैं। सरकार इनके पीछे खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस ने कई बार शिकायत की चुनाव आयोग को, लेकिन चुनाव आयोग ने कलेक्टर को हटाने से मना कर दिया। श्योपुर मुख्यालय पर बुधवार को हम अपना विरोध जताएंगे। भाजपा की अराजकता के खिलाफ हम प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फैयाज मंसूरी, राजीव रावत, शैलेन्द्रसिंह अठाना समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।