Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच आईपीएल 2025 से बांग्लादेशियों की छुट्‌टी

नई दिल्ली, एजेंसी
बांग्लादेश में हिंदू और उनके धार्मिक स्थलों पर चौबीसों घंटे हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए आईपीएल से बुरी खबर आई है। अब पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश दूसरा देश है, जहां के क्रिकेटरों की आईपीएल से पूरी तरह छुट्‌टी हो चुकी है। इसकी वजह है दो दिन तक चले आईपीएल 2025 मेगा आॅक्शन। जहां एक भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
आईपीएल 2024 में मुस्तफिजुर रहमान को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया था। उनका प्रदर्शन भी अच्छा था। इस बार ये खिलाड़ी भी आईपीएल 2025 से बाहर है। बांग्लादेशी क्रिकेटरों से परहेज की कई वजह है। इनमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के साथ ही भारत सरकार की समझाइश को नजर अंदाज किया जाना भी शामिल है। दूसरी वजह बांग्लादेश के खिलाड़ियों का पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। माना जा रहा है कि उनके पास टैलेंट की कमी दिख रही है। उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का भी ज्यादा अनुभव नहीं है। बांग्लादेश के 12 खिलाड़ी इस बार मेगा आॅक्शन में थे, लेकिन किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी उनके ऊपर बोली लगाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
आईपीएल बीच में छोड़कर चले जाना
एक बड़ा कारण है उनका बीच टूर्नामेंट से वापस लौटना। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने में आनाकानी करता है। ऐसे में खिलाड़ी आईपीएल खेलने भारत आते हैं और दूसरी तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कोई सीरीज रख लेता है, जिसके कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ता है।

हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच आईपीएल 2025 से बांग्लादेशियों की छुट्‌टी Read More »

हारे तो ईवीएम गलत, जीत पर कुछ न कहना, इसे कैसे देखा जाए : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी
सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कई चुनावी सुधारों के साथ बैलेट पेपर मतदान प्रणाली फिर शुरू करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता की इस दलील पर कि आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी ईवीएम से छेड़छाड़ पर सवाल उठाए थे, जस्टिस विक्रम नाथ और पी.बी. वराले की पीठ ने कहा, जब नायडू या रेड्डी हारते हैं तो कहते हैं कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई। जीतने पर कुछ नहीं कहते। इसे कैसे देखा जाए?
पीठ ने कहा कि यह वह जगह नहीं है, जहां आप इस तरह की बहस करें। याचिकाकर्ता डॉ. के.ए. पॉल ने सुझाव दिया कि भारत को अमेरिका जैसे देशों की प्रथा का पालन करना चाहिए। जो मतपत्रों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरा है। एलन मस्क ने भी ईवीएम से छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त की है। पॉल ने यह भी मांग की थी कि पैसे या शराब बांटते हुए पकड़े जाने पर उम्मीदवारों को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। इससे निपटने के लिए व्यापक नीति होनी चाहिए। चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता शिक्षा कार्यक्रम, राजनीतिक दलों के वित्तपोषण की जांच के लिए तंत्र और चुनावी हिंसा को रोकने के लिए नीतिगत ढांचा होना चाहिए।

हारे तो ईवीएम गलत, जीत पर कुछ न कहना, इसे कैसे देखा जाए : सुप्रीम कोर्ट Read More »

LIVE : PM ने महाराष्ट्र नतीजों को बताया ‘विकास की जीत’, झारखंड पर बोले हेमंत सोरेन- लोकतंत्र की परीक्षा पास कर ली………

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है. महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है. एनडीए ने बंपर बहुमत हासिल किया है. एनडीए 288 में से 232 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं एमवीए 51 सीटों पर आगे चल रहा है. इधर झारखंड में हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से बाजी मार ली है. यहां INDIA गठबंधन 57 सीट तो एनडीए गठबंधन महज 23 सीटों पर आगे चल रहा है. इधर यूपी उपचुनाव में बीजेपी प्लस ने 9 में से 7 सीटें जीत ली है है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में बड़ी जीत दर्ज की है.

बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र की बंपर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम मोदी शाम को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बंपर जीत को लेकर बधाई दी है. फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है. बीजेपी की ज्यादा सीटें होने को लेकर देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की खबरें भी शुरू हो चुकी हैं, जिस पर एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमारे वरिष्ठ पीएम मोदी हैं, हम सब बैठेंगे, बात कर तय करेंगे. अभी पूरा रिजल्ट आने दें.

Assembly Elections 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड की 81 सीटों (दो फेज) में वोटिंग पूरी हो चुकी है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं. महाराष्ट्र में अब तक के 8 एग्जिट पोल आए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP के गठबंधन वाले महायुति की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है. सिर्फ एक एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में MVA को बहुमत मिलता दिखाया गया है. दूसरी ओर झारखंड के लिए 5 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. इनमें 4 में NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. झारखंड के लिए सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में INDIA को बहुमत मिलता दिखाया है.

LIVE : PM ने महाराष्ट्र नतीजों को बताया ‘विकास की जीत’, झारखंड पर बोले हेमंत सोरेन- लोकतंत्र की परीक्षा पास कर ली……… Read More »

UP Election Result: सात सीटों पर खिला ‘कमल’, दो पर दौड़ी ‘साइकिल’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

एजेंसी यूपी उपचुनाव परिणाम समाचार लाइव: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब सामने आ गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने इन 9 सीटों में से 7 पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच था। उल्लेखनीय है कि मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ था।

यूपी उपचुनाव लाइव: बीजेपी ने 7-2 से शानदार जीत हासिल की, सपा ने अखिलेश की सीट बचाई
यूपी समाचार:
यूपी उपचुनाव में बीजेपी ने जोरदार जीत हासिल की है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया जा रहा है, क्योंकि पूरा चुनाव प्रचार अभियान उन्होंने खुद चलाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी खुशी का इज़हार किया। बीजेपी ने मीरापुर, कुंदरकी, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद और खैर सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ और करहल में जीत हासिल की। इस तरह, सपा को उपचुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 2 और सीटों का नुकसान हुआ है।

यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों के अडिग विश्वास को दर्शाता है: मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के अडिग विश्वास को दर्शाता है। जनता का दृढ़ विश्वास है कि उनकी नीतियां और निर्णय राष्ट्र और समाज के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हैं और इस चुनाव के माध्यम से इस विश्वास की पुष्टि हुई है।”

नौ विधानसभा सीटों में से सात पर बीजेपी गठबंधन की जीत: मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों में से सात पर बीजेपी गठबंधन विजयी हुआ है।” उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को जाता है। उनका अनुकरणीय नेतृत्व सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में डबल इंजन सरकार को आगे बढ़ा रहा है, और साथ ही हमें कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।”

UP Election Result: सात सीटों पर खिला ‘कमल’, दो पर दौड़ी ‘साइकिल’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय Read More »

Budhni By Election Result: बुधनी उपचुनाव में नौवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 9773 मतों से आगे

बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। नौवें राउंड तक भी भाजपा को बढ़त हासिल है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 9773 वोटों से आगे चल रहे हैं। रमाकांत भार्गव को अब तक कुल 74,911 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 65,138 वोट मिले हैं।

वोटों की गिनती धीमी गति से चल रही

पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6,479 वोटों से आगे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4,728 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11,207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है, लेकिन यहां गिनती की गति काफी धीमी है। वहीं, दूसरी ओर विजयपुर उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी।

पहला राउंड

  • राजकुमार पटेल (कांग्रेस): 11,207 वोट
  • रमाकांत भार्गव (बीजेपी): 4,726 वोट
  • राजकुमार पटेल आगे: 6,532 वोटों से

पहले राउंड की कुल गिनती: 16,481 वोट


दूसरा राउंड

  • राजकुमार पटेल (कांग्रेस): 16,937 वोट
  • रमाकांत भार्गव (बीजेपी): 15,965 वोट
  • राजकुमार पटेल बढ़त: 1,008 वोटों से

तीसरा राउंड

  • कांग्रेस: 24,731 वोट
  • बीजेपी: 26,540 वोट
  • रमाकांत भार्गव आगे: 1,809 वोटों से

चौथा राउंड

  • भाजपा: 35,990 वोट
  • कांग्रेस: 32,288 वोट
  • रमाकांत भार्गव आगे: 3,702 वोटों से

पांचवा राउंड

  • भाजपा: 45,156 वोट
  • कांग्रेस: 39,794 वोट
  • रमाकांत भार्गव आगे: 5,362 वोटों से

छठवां राउंड


  • रमाकांत भार्गव (बीजेपी): कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 6,678 वोटों से आगे

सातवां राउंड

  • रमाकांत भार्गव (बीजेपी): 8,347 वोटों की बढ़त

सीट खाली होने का कारण

यह सीट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

निर्वाचन आयोग का बयान: मतगणना शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केंद्रों में ईवीएम से डाले गए मतों की गिनती के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

Budhni By Election Result: बुधनी उपचुनाव में नौवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 9773 मतों से आगे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights