Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आईटी हब बनना कहीं सपना न रह जाए…दूसरी जगह जा रहा काम

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
आईटी हब बनने की ओर बढ़ रहे इंदौर की आईटी कंपनियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय कंपनियों को यूके, यूएस, फ्रांस, जर्मनी और आॅस्ट्रेलिया आदि से मिलने वाला करीब 25 फीसदी काम फिलिपींस और आसपास के देशों में शिफ्ट होने लगा है।
बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) के अलावा सॉफ्ट वेयर और प्रोग्रामिंग के काम भी कंपनियां वहां भेजने लगी हैं। इसकी बड़ी वजह इंदौर की तुलना में वहां कॉस्ट आॅफ लिविंग और सैलरी कम होना है। आईटी एक्सपर्ट की मानें तो इंदौर की तुलना में फिलिपींस, वियतनाम, मलेशिया व इंडोनेशिया में सैलरी पैकेज 35 से 40 फीसदी तक कम हैं, इसलिए कंपनियां वहां से काम करा रही हैं।
तीन गुना तक बढ़ी इंदौर में सैलेरी
आईटी एक्सपर्ट अभिजीत व्यास ने बताया- कोरोना के बाद आईटी सेक्टर में काम बढ़ने के साथ सैलेरी पैकेज 3 गुना तक बढ़ गए हैं। उस समय स्किल्ड मैन पॉवर को मुंह मांगे पैकेज दिए। 6 साल का अनुभव रखने वालों का 10 लाख सालाना का औसत पैकेज 30 से 35 लाख तक पहुंच गया। इससे यहां प्रोजेक्ट देने पर कंपनियों को अधिक पैसा चुकाना पड़ रहा है।
अरविंद मिश्रा बताते हैं, यूके-यूएस की कंपनियां इंदौर के बजाए फिलिपींस में बीपीओ (कॉल सेंटर) शुरू कर रही हैं। फिलिपींस की इन्फ्रास्ट्रक्चर, कॉस्ट आॅफ लिविंग और सैलेरी इंदौर की तुलना में 35 से 40 फीसदी कम है। अंग्रेजी भी बेहतर है। टाइम जोन में भी चार-पांच घंटे का ही अंतर है।
8 हजार करोड़ टर्न ओवर
50 हजार जॉब
इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा ने बताया- इंदौर में आईटी, स्टार्टअप, बीपीओ सहित आईटीईएस मिलाकर 500 से अधिक कंपनियां हैं। सालाना का करीब 8 हजार करोड़ का कारोबार है। 1500 करोड़ से अधिक का तो एक्सपोर्ट भी है। सस्ता मैन पॉवर होने के कारण यूके-यूएस का काफी काम यहां से जाने लगा है।
छोटे देश भी कर रहे फोकस
यूके-यूएस की कंपनियों का काम फिलिपींस, वियतनाम में कराने वाले विनीत करंदीकर का कहना है- एक समय था, जब यूके-यूएस का 80 फीसदी काम भारत में आता था, लेकिन अब छोटे देश भी आईटी सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं। सस्ता स्किल्ड मैन पॉवर तैयार होने से भी काम फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया और थाइलैंड जैसे देशों में जा रहा है।

आईटी हब बनना कहीं सपना न रह जाए…दूसरी जगह जा रहा काम Read More »

बेखौफ अवैध वसूली…गुंडों को नहीं किसी का डरबेखौफ अवैध वसूली…

मल्हारगंज में हाट मंडी से व्यापारियों से अपने साथी के साथ वसूली करने पहुंचे एक बदमाश का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो इलाके में रहने वाले बदमाश का बताया जा रहा है। अफसर इस मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं।
मामला मल्हारगंज के जिंसी हाट मैदान का है। वायरल वीडियो यहीं का बताया जा रहा है। व्यापारी से बात कर रहा यह बदमाश जावेद है, जो जिंसी इलाके का ही रहने वाला है। बताया जाता है कि यहां लगने वाले हाट मैदान में वह व्यापारियों से वसूली करने पहुंचा।
इस दौरान व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया तो वह धमकाने लगा। उसने कहा कि नशा करके आएगा… उसके बाद फिर बताता है। मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने जांच की बात कही है। जावेद पर मल्हारगंज थाने में ही चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधि को लेकर पहले से केस भी दर्ज हैं।

बेखौफ अवैध वसूली…गुंडों को नहीं किसी का डरबेखौफ अवैध वसूली… Read More »

महिलाओं ने परंपरा अनुसार गोमाता का शृंगार करकेपूजा अर्चना की

गोपाष्टमी के पावन मौके पर बृजमोहन रामकली गो-संरक्षण केंद्र हलाली डैम भोपाल में सोमवार को गोपाष्टमी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार गो माता का शृंगार किया तथा पूजा अर्चना की। गोपाष्टमी पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखकर ईश्वर से अमन चैन की कामना की। लोगों ने गौ माता को गुड़ चना और हरा चारा खिलाया। केंद्र के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि इस अवसर पर गौशाला में कार्यरत सभी ग्वालों और कर्मचारियों का तिलक कर उन्हें भी गर्म कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर दीपिका महेश्वरी, राधिका महेश्वरी, प्रदीप गोल्डन सहित अन्य गोभक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह गोशाला भोपाल संभाग की मॉडल गोशाला है। जिसमें लगभग 1500 वृद्ध, अपाहिज एवं बिना दूध देने वाली गायों की सेवा की जाती हैे।

महिलाओं ने परंपरा अनुसार गोमाता का शृंगार करकेपूजा अर्चना की Read More »

कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, चार शिक्षक, एक बाबू निलंबित………

दीपावली और विधानसभा चुनाव की ड्यूटी से लौटकर सोमवार को स्कूलों में शिक्षकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए थी, लेकिन शहर के कई शिक्षक व अन्य कर्मचारी स्कूलों से गायब रहे। इस दौरान सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कलेक्टर आशीष सिंह ने छह शिक्षकों, एक सहायक ग्रेड-3 और दो आउटसोर्स आॅपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इनमें चार शिक्षक व एक सहायक ग्रेड-3 को निलंबित करने का निर्देश दिए हैं। वहीं दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और दो आउटसोर्स आॅपरेटरों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए।
जिले के तीन स्कूलों में
पहुंचे कलेक्टर
बता दें कि इस दौरान कलेक्टर ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया और प्राचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, इसलिए स्कूल समय से खुलें और सभी शिक्षक उपस्थित भी रहें। कलेक्टर सोमवार सुबह 11 बजे शासकीय उमावि रुनाहा पहुंचे। यहां आधे से अधिक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद नजीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके निरीक्षण में कई शिक्षक और शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने चार शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित करने के साथ ही दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस एवं दो आउटसोर्स आपरेटर की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए।
यहां गायब मिले शिक्षक
व कर्मचारी
कलेक्टर ने बैरसिया स्थित शासकीय उमावि रूनाहा का औचक निरीक्षण किया। वहां पर माध्यमिक शिक्षक सुशीला सोलंकी अनुपस्थित पाई गईं। उन्हें कलेक्टर ने निलंबित करने का आदेश दिया। निलंबन अवधि में उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी फंदा जिले में अटैच किया गया। उसी स्कूल के सहायक ग्रेड-3 के लिपिक शुभम सिंह को बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने और शासकीय उमावि नजीराबाद की प्राथमिक शिक्षक कुमुद कुशवाह, मीना चतुर्वेदी, नानक प्रसाद अहिरवार को निलंबित किया गया है। इसी के साथ शासकीय उमावि नजीराबाद की प्राथमिक शिक्षक नीलम शर्मा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक आरती त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो आउटसोर्स आपरेटर कान्हा मीणा एवं भजन गौर की सेवा समाप्त की गई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नजीराबाद की प्रभारी प्राचार्य झिनी सक्सेना की दो वेतनवृद्धि रोकी गई है।

कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, चार शिक्षक, एक बाबू निलंबित……… Read More »

ट्रिपल मर्डर के बाद 200 से ज्यादा घरों में लटके ताले……..

शिवपुरी, एजेंसी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर के बाद चकरामपुर गांव में सन्नाटा है। सड़कें सूनी हैं। 200 से ज्यादा घरों में ताले लटके हैं। दहशत में लोग गांव छोड़ खेत या रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
वारदात के बाद से आरोपी परिवार भी गायब है। पीड़ित भदौरिया परिवार का एक घर है, जिसके सदस्य ग्वालियर के जेएएच में भर्ती हैं। यहां अन्य समाज के 10 परिवार हैं। जो कि घरों में बंद हैं। सड़कों पर सिर्फ हथियारों से लैस पुलिसकर्मी ही हैं। दरअसल, 17 नवंबर को वोटिंग के बाद रात में भाजपा के पोलिंग एजेंट राजेंद्र भदौरिया की मां, चाचा और ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पांच आरोपियों के मकान ढहा दिए हैं। 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोहरी विधानसभा की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव के राजेंद्र भदौरिया (28) ने पुलिस को बताया कि दो वोटों को लेकर विवाद हुआ था। वो कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश के पक्ष में फर्जी वोट डालने आए थे। उन्हें टोका था। शाम को हम बोलेरो से लौट रहे थे, तभी उन्होंने घेर कर हमला कर दिया।

ट्रिपल मर्डर के बाद 200 से ज्यादा घरों में लटके ताले…….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights