Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घने धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित है। दिल्ली के पालम में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हैं। 26 दिसंबर को कोहरे के कारण 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट किए गए थे। कटऊ ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह 200 मीटर विजिबिलिटी रही। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में भी धुंध छाई रही। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है।

दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट Read More »

टढढरउ में प्रिया पाठक ने किया टॉप

सतना। मप्र लोक सेवा आयोग ने मंगलवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 87 फीसदी पदों (मुख्य भाग में शामिल) पर चयन सूची जारी की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर प्रिया पाठक, दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी हैं। राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष मह्मदेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। डीएसपी चयनित अभ्यर्थियों में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।

टढढरउ में प्रिया पाठक ने किया टॉप Read More »

पं. गणेश्वर शास्त्री ने निकाला है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त

काशी, एजेंसी। ये पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविण हैं। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त आपने ही निकाला है। इससे पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर के शिलान्यास का मुहूर्त भी दिया था। उनके परदादा ने दक्षिण से यहां आकर इसकी शुरुआत की थी। कहते हैं… उनके दादा जब काशी पहुंचे तो यहां के पंडितों ने उनकी बकायदा परीक्षा ली थी, तब जाकर उन्हें काशी में रहने का मौका मिला था। अमर शहीद राजगुरु यहां के स्टूडेंट रह चुके हैं।

पं. गणेश्वर शास्त्री ने निकाला है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त Read More »

यूएई में टायर का कारोबार सदाबहार…

दुबई या यूं कहो कि वअए में जो सदाबहार कारोबार हैें, उनमें से टायर का कारोबार सबसे महत्वपूर्ण है… वैसे शारजाह इस कारोबार का बड़ा हब है…आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि वअए में प्रतिवर्ष कार के 20 लाख टायर और ट्रक के 4 लाख टायर आयात किए जाते हैं…यूएई का टायर कारोबार 290 बिलियन डॉलर का है… इसके अलावा पुराने टायर की खरीदी-बिक्री और रिसाइकिल का कारोबार अलग है… जहां नए टायर इंपोर्ट किए जाते हैं, वहीं वअए से बड़ी मात्रा में पुराने स्क्रैप टायर एक्सपोर्ट भी किए जाते हैं…अगर कोई कड़ी मेहनत से न घबराए तो यहां पुराने टायर का कारोबार मात्र 10 लाख रुपए से भी शुरू किया जा सकता है…यूएई में टायर के बड़े कारोबार के पीछे यहां के कड़े नियम भी हैं…जैसे कोई भी टायर मेन्यूफेक्चरिंग डेट से दो साल के अंदर शोरूम से बिक जाना चाहिए, वर्ना फिर उसे शोरूम से नहीं बेचा जा सकता..उसके अलावा गाड़ी में डालने के बाद टायर खराब हो या न हो…पांच साल में टायर बदलना जरूरी है.. अगर आपकी गाड़ी में टायर नियमानुसार नहीं है तो आप पर 500 दिरहम (लगभग 12 हजार भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया जा सकता है…गाड़ी में स्टेपनी और जैक रखना भी जरूरी है…अगर आपकी गाड़ी कभी रास्ते में पंक्चर हो जाए और आपकी गाड़ी में स्टेपनी और जैक न हों तो उस सूरत में भी आप पर 500 दिरहम का जुर्माना लग सकता है।

यूएई में टायर का कारोबार सदाबहार… Read More »

कैबिनेट कक्ष में लगाई नाम पट्टिका

सोमवार को शपथ के बाद अगले ही दिन कैबिनेट बैठक बुलाए जाने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले के बाद जीएडी अफसरों ने मौके की गंभीरता को भांपते हुए कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कक्ष में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और मंत्रियों के नाम की पट्टिका लगा दी है। इसके लिए आनन-फानन में पट्टिका मंगाकर कुर्सियों के सामने लगाई गई है, ताकि अगली बैठक होने पर मंत्रियों को अपनी वरिष्ठता क्रम के आधार पर सीट तलाशने में दिक्कत न हो।

कैबिनेट कक्ष में लगाई नाम पट्टिका Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights