Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा इंदौर का रेलवे स्टेशन

7 मंजिला हाईटेक स्टेशन बनाने में 400 करोड़ से ज्यादा खर्च ……

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
रेल मंत्रालय इंदौर को बड़ी सौगात देने जा रहा है। यहां के मुख्य स्टेशन की तस्वीर बदलने जा रही है। स्टेशन को एयरपोर्ट तर्ज पर बनाने की योजना है। रेल मंत्रालय पहले चरण में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगा। इस सात मंजिला स्टेशन भवन न केवल हाइटेक होगा बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। सिंहस्थ के पहले इसे बनाने का प्लान है। नूतन वर्ष में निर्माण कार्य का श्रीगणेश होने की संभावना है। नए रेलवे स्टेशन के निर्माण में सांसद शंकर लालवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के दिन फिरने जा रहे हैं। सभी आधुनिक सुविधाओं और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने टेंडर को मंजूरी दे दी है। काम जनवरी 2025 में शुरू होकर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
गौरतलब है कि स्टेशन का भूमिपूजन पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था। इधर, स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान रेल सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए महू एवं लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को तैयार करने एवं सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी की गई है, ताकि ट्रेनों के परिचालन में आसानी हो। मुख्य स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान महू एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से ही अधिकतर ट्रेनों का संचालन होगा। खास बात यह है कि इंदौर स्टेशन एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। आने वाले 50 सालों की जरूरत को ध्यान में रखकर प्लान बनाया गया है। नए बनने वाले रेलवे स्टेशन का क्षेत्रफल वर्तमान स्टेशन से 10 गुना ज्यादा होगा। साथ ही, यहां से एक लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा कर पाएंगे और 500 से ज्यादा कारों की पार्किंग की जगह भी होगी। साथ ही, इंदौर स्टेशन पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे और रोजाना की बिजली जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से ही आएगा। नया स्टेशन आधुनिक होगा और यहां पर 26 लिफ्ट तथा 17 एस्केलेटर होंगे। रेलवे स्टेशन को लेकर इंदौर के सासंद शंकर लालवानी की बड़ी भूमिका रही है।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा इंदौर का रेलवे स्टेशन Read More »

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल….किरायेदार से तंग बुजुर्ग को मिला न्याय

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
जिला प्रशासन की पहल पर एक बुजुर्ग को न केवल न्याय मिला है बल्कि खुद का मकान भी मिल गया है। मकान किराए पर देकर बुजुर्ग परेशानियों के बीच जीने को विवश थे। कलेक्टर आशीष सिह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते हुए किरायेदार से परेशान बुजुर्ग को त्वरित न्याय दिलाया है। किरायेदार से मकान खाली कराकर बुजुर्ग मकान मालिक को आधिपत्य सौंपा। एसडीएम राऊ विनोद राठौर के अनुसार, ओमप्रकाश पिता तुलसीराम भाटी निवासी 114-बी राजेन्द्र नगर मेनरोड ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण दर्ज कराया था। इस बुजुर्ग ने बताया कि उसने अपना मकान एफ 13 श्रमिक कॉलोनी एबी रोड राऊ अनिरुद्ध पिता पुरुषोत्तम रिछारिया निवासी 80 शिवसिटी सिल्वर निहालपुर मुंडी इंदौर को एएनएस हॉस्पिटल संचालन के लिए किराये पर दिया था। किरायेदार द्वारा अनुबंध समाप्त होने पर भी किरायेदारी वाले स्थान का रिक्त आधिपत्य व बकाया 39 लाख 76 हजार 250 रुपए भी अदा नहीं किए। आवेदन को तुरंत संज्ञान में लेकर सुनवाई प्रारंभ की गई। दोनों पक्ष को सुना गया। सुनवाई उपरांत अनावेदक द्वारा किरायेदारी वाले स्थान, जिस पर एएनएस हॉस्पिटल संचालित था, जिसे बंद करवाकर मकान खाली करवाकर आवेदक को कब्जा दिलवाया गया। बकाया राशि भी समायोजित कार्रवाई गई। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से बुजुर्ग व्यक्ति को तुरंत न्याय मिला।

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल….किरायेदार से तंग बुजुर्ग को मिला न्याय Read More »

एनजीटी ने कहा- पीसीसीएफ एक्सपर्ट कमेटी दे सुझावदर्शन यात्रा से प्रभावित होगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पर्यावरण………..

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सेंट्रल रीजनल बेंच ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित दर्शन यात्रा पर कहा है कि इस तरह की यात्रा से जंगल के इकोसिस्टम पर असर होगा। एनजीटी ने आदेश दिया है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एक विशेषज्ञ समिति का गठन करें, जो चार सप्ताह के भीतर सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। यह समिति यात्रा के लिए नियम बनाएगी और इकोसिस्टम को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सुझाव देगी। भोपाल स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की बेंच ने यह फैसला 13 दिसंबर 2024 को दिया है।
वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय शंकर दुबे की याचिका पर अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने पैरवी की। दुबे ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में प्रस्तावित दर्शन यात्रा के खिलाफ याचिका दायर की। यह यात्रा श्रीसद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली द्वारा आयोजित की जानी है। याचिका में कहा गया है कि यात्रा टाइगर रिजर्व के सेंसिटिव इकोसिस्टम और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के लिए गंभीर खतरा हो सकती है। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972, वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 का उल्लंघन करती है।

कबीर गुफा, कबीर चबूतरा पर लगता मेला
याचिका में कहा गया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भारत के प्रोजेक्ट टाइगर का एक अभिन्न हिस्सा है। इसका कोर एरिया विशेष रूप से बाघों और अन्य लुप्तप्राय: वन्य जीव प्रजातियों के संरक्षण के लिए आरक्षित है। इस कोर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधियों की अनुमति नहीं है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखा जा सके। याचिका में यह बताया गया कि इस दर्शन यात्रा के कारण पार्क के इकोसिस्टम पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। यहां लोगों के प्रवेश से वन्यजीवों का प्राकृतिक व्यवहार और प्रजनन चक्र बाधित होगा। उल्लेखनीय है कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में कबीर गुफा और कबीर चबूतरा है। हर साल अगहन पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है।

एनजीटी ने कहा- पीसीसीएफ एक्सपर्ट कमेटी दे सुझावदर्शन यात्रा से प्रभावित होगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पर्यावरण……….. Read More »

अग्निहोत्री मुंबई और दिल्ली से चलते हैं डब्बा करोबार…..

अंतरराष्ट्रीय हवाला और सत्ता से जुड़े तार

इंदौर। उज्जैन पुलिस ने छह महीने पहले 14.60 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम के साथ जिस आॅनलाइन सट्टे का भांडा फोड़ा था… अब उसी मामले में ईडी ने इंदौर में कांग्रेस नेता विशाल ‘गोलू’ अग्निहोत्री को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो गोलू का मूल काज भी आॅनलाइन सट्‌टेबाजी और डिब्बा कारोबार का है। कुछ अर्से पहले ही अपोलो स्क्वेअर से कामकाज समेटकर गोलू ने मुंबई और दुबई तक उसका विस्तार कर दिया। इस धंधे को गोलू के साड़ूभाई हितेश अग्रवाल ‘चुन्नू’ संभालते हैं। मामला अंतर्राष्ट्रीय सट्‌टा किंग पीयूष चौपड़ा से जुड़ा है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने उज्जैन आईजी रहते 14 जून को आॅनलाइन सट्‌टे का भांडा फोड़ते हुए चौपड़ा सहित नौ लोगों को पकड़ा था। इनमें जसप्रीतसिंह, सतप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और चेतन नेगी भी शामिल थे। ये सभी लुधियाना के थे। चूंकि पुलिस केस के आधार पर ईडी ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉण्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। उसी आधार पर ईडी ने 12 दिसंबर को इंदौर, लुधियाना और उज्जैन में छापेमार कार्रवाई की थी, जो अब भी जारी है। इसी कड़ी में पीयूष से तार जुड़ने के कारण ईडी ने सोमवार को गोलू को हिरासत में लिया, जो एक दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं। ईडी के अनुसार छानबीन में पता चला कि पीयूष ने सट्‌टेबाजी का सेटअप तैयार किया था। नाम दिया छडठऊडठएउऌ9.उडट। जहां पीयूष और उसके कर्मचारी लोगों से दांव लगवाते थे। दांव लगाने और जीत हासिल करने के लिए ‘हवाला’ लेन-देन का इस्तेमाल किया।

ईडी के अनुसार… सभी सट्टेबाजी लेनदेन को ‘हॉर्स’ नामक एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करके ट्रैक किया जाता था, जिसे पीयूष ने दो लोगों (अभय चोपड़ा और संजय अग्रवाल) के माध्यम से प्राप्त किया था, जो कथित तौर पर आॅनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों में भी शामिल थे।
भाई से मिली सियासी विरासत…
2004 में वार्ड-1 से राजा अग्निहोत्री पार्षद चुने गए थे। उनके साथ रहकर गोलू ने राजनीतिक संबंध बनाए, जो राजा की मौत के बाद काम आए। राजनीतिक विरासत गोलू को मिली। 2009 और 2015 में गोलू की पत्नी प्रीति चुनाव लड़ीं और पार्षद बनीं। 2024 के चुनाव में स्वयं को बड़ा नेता साबित करने में अग्निहोत्री भाजपा के महेश चौधरी से चुनाव हार गए।
इंदौर-1 से टिकट मिला, जो 24 घंटे में वापस : इंदौर-1 से 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने प्रीति गोलू अग्निहोत्री को टिकट दिया था। खूब मिठाई बंटी। आतिशबाजी हुई, लेकिन आसमान में छोड़े रॉकेट के अवशेष जमीन पर आते तब तक कांग्रेस ने टिकट काट दिया। संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया। चुनाव में अग्निहोत्री परिवार ने जमकर बगावत की, फिर भी शुक्ला जीते।
काम आई कमलनाथ से करीबी
गोलू कांग्रेस में कमलनाथ समर्थक रहे हैं। उनसे करीबी का फायदा तो मिलता है, लेकिन क्षणिक। जैसे 2018 में टिकट मिलकर कट गया। इसी तरह जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष की बात आई तो उनकी जगह सुरजीतसिंह चड्‌ढा के सिर ताज सजा। बाद में गोलू को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया, जिसका कार्यकर्ताओं ने ही विरोध किया।
क्रिप्टो करंसी और सेल कंपनियों से खेल : आॅफिस खुलने और लिंक मिलने के बाद से गोलू का दुबई आना-जाना बढ़ गया था। वह महीने में एक-दो बार दुबई जाने लगा था। पैसे का लेन-देन क्रिप्टो करंसी और बिटकॉइन के माध्यम से हो रहा था। इसके साथ ही सेल कंपनियों के माध्यम से इंटरनेशनल हवाला किया। गोलू फाइनेंस का काम भी करता है। उसने पूर्व विधायक की एक फर्जी कंपनी जो कि कोलकाता के पते पर दर्ज है… को 1.5 करोड़ का पर्सनल लोन दे रखा था।
चुन्नू से बनाई दूरी
बताया जा रहा है कि गोलू और चुन्नू मिलकर काम करते थे, लेकिन कुछ समय पहले दोनों में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद से दोनों अलग हैं। हालांकि करीबी कहते हैं ये दूरी दिखावा है।

वर्ल्डकप में होना था बड़ा
खेल… हो गए फेल
1 जून से शुरू हुआ टी20 वर्ल्ड कप जैसे ही परवान चढ़ने लगा… 14 जून को उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट का सट्‌टा पकड़ा। नीलगंगा पुलिस ने पीयूष सहित नौ के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 109, 120-बी, पब्लकि गैंम्बलिंग एक्ट-1867 की धारा 3 व 4 के साथ ही आईटी एक्ट-2000 की धारा 66-डी के तहत केस (248/2024) दर्ज किया था। भारत और आयरलैंड के बीच ही एक मैच हुआ था… बाकी मैचेस दूसरे देशों के बीच थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 करोड़, 58 लाख 37 हजार रुपए और चांदी की सात ईंटें भी जब्त की थीं।

अग्निहोत्री मुंबई और दिल्ली से चलते हैं डब्बा करोबार….. Read More »

फडणवीस की नागपुर रैली में 26 लाख के गहने चोरी, 11 गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस रविवार को पहली बार नागपुर पहुंचे। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली का आयोजन किया था। एयरपोर्ट से लक्ष्मीनगर चौक तक जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान लुटेरों की मौज हो गई। रैली में चेन स्नेचिंग और गहने- जेवरात जमकर लूटे गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने लूटपाट और चेन स्नेचिंग गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने 33 लोगों के लगभग 26 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए।

दूसरे जिलों से आए थे लुटेरे
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह नागपुर में 1 दिन पहले ही अहमदनगर, जलाना और यवतमाल से आया था। यहां सीएम रैली में शामिल हुआ था। सभी आरोपी हवाई अड्डे से रैली में शामिल हुए थे। गिरोह ने हवाई अड्डे से सोने गांव पुलिस थाने से प्रताप नगर और बजाज नगर थाने क्षेत्र तक करीब 33 लोगों के गहने चुराए हैं।

फडणवीस की नागपुर रैली में 26 लाख के गहने चोरी, 11 गिरफ्तार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights