Hindustanmailnews

बजरंग बली ने सद्बुद्धि दी, कांग्रेस का यू टर्न

कांग्रेस के घोषणापत्र में पहले बजरंग दल संगठन को बैन करने के बाद अब कांग्रेस ने गुरुवार को यू टर्न ले लिया। कांग्रेस ने कहा कि वह बजरंग दल पर किसी भी प्रतिबंध पर विचार नहीं कर रही है। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस बजरंग दल पर बैन नहीं लगा रही बल्कि कर्नाटक में आंजनेय (हनुमान) मंदिरों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में आती है तो प्रदेश के हनुमान मंदिरों का जीर्णोद्धार करेंगे।

जबलपुर कांग्रेस दफ्तर में बजरंग दल ने की तोड़फोड़….. कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को बजरंग दल कार्यकताओं ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ भी कर दी। वहीं, शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया, और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष-महापौर जगतबहादुर अन्नू सिंह ने आरोप लगाया की पुलिस प्रशासन की मिली से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और मारपीट की है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights