इंदौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर द्वारा शुक्रवार सुबह न्यायोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की सर्द सुबह में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी जिला न्यायालय पहुंचे। यहां आयोजित मैराथन में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

न्यायोत्सव के तहत आयोजित इस मैराथन में अलग-अलग वर्गों के प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। आयोजन में शहर के लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मैराथन के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
मैराथन में पुष्पेंद्र परसवाल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद राजीव यादव, नवीन चौहान और विजेंद्र देवड़ा विजेता रहे।