Hindustanmailnews

इंदौर में देर रात चार्टर्ड बस डिपो के गैरेज में भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक

इंदौर। शहर में देर रात आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। थाना संयोगितागंज क्षेत्र में कृषि कॉलेज के सामने स्थित चार्टर्ड बस डिपो के गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब पौने 3 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में गैरेज में खड़ी करीब 5 बसें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि बसों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आसपास जल रहे कचरे से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगजनी की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights