Hindustanmailnews

इंदौर में पुलिस जनसुनवाई में पहुंचीं 50 से 60 शिकायतें, पारिवारिक और लेनदेन विवाद के मामले ज्यादा

इंदौर में त्योहारों के बाद पुलिस जनसुनवाई में शिकायतों की संख्या एक बार फिर कम हुई है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में करीब 50 से 60 शिकायतकर्ता पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के मुताबिक, जनसुनवाई में इस बार पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद और रुपए के लेनदेन से जुड़े मामले ज्यादा सामने आए। इसके अलावा साइबर ठगी और थाने स्तर पर शिकायत नहीं सुने जाने से जुड़ी शिकायतें भी मिलीं।

थाना स्तर पर शिकायतों का निराकरण नहीं होने के मामलों को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को भी जनसुनवाई में तलब किया गया। पुलिस कमिश्नर ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मध्यस्थता के जरिए सुलझाए जा सकने वाले मामलों में भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जा सके।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights