Hindustanmailnews

अंतर्राष्ट्रीय

गाजा में इजरायली सेना घुसी तो वह भीषण तबाही को तैयार रहे

ईरान, एजेंसी
इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार है। इसके लिए उत्तरी गाजा के लोगों को साउथ गाजा की ओर जाने की चेतावनी भी दी थी। इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है कि अगर इजरायली सेना ग्राउंड आॅपरेशन के लिए गाजा में घुसती है तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ जाएगा, जो कि इजरायल की सेना का क्रबिस्तान साबित होगा, वहीं इस हमले में गाजा के 2670 लोगों की मौत हो चुकी है और इजरायल के 1,400 लोगों की मौत हुई है।
ईरान के विदेशमंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को अल जजीरा को बताया- अगर गाजा पट्टी में बच्चों को मारने वाले इजरायली हमलों को तुरंत रोका नहीं गया तो ऐसी संभावना है कि कई वॉर फ्रंट खुल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा- अगर इजरायल की यहूदी शक्तियां गाजा में घुसने का फैसला करती हैं तो हमास के लड़ाके इसे इजरायली सेनाओं के कब्रिस्तान में बदल देंगे। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि सभी इस्लामी देशों का कर्तव्य है कि वे फिलिस्तीनियों की सहायता के लिए आगे आएं।

बाइडेन बोले – गाजा पर कब्जा, इजराइल की बड़ी गलती होगी
इजराइल-हमास जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास का खात्मा जरूरी है, लेकिन गाजा पर कब्जा इजराइल की बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा- हमास ने बर्बरता की है। इस संगठन का खात्मा जरूरी है, लेकिन फिलिस्तीन लोगों के लिए भी देश होना चाहिए, अलग सरकार होनी चाहिए, वहीं अगर इजराइल गाजा पर कब्जा कर लेता है तो ये उसकी बहुत बड़ी गलती होगी। न्यूज एजेंसी अढ के मुताबिक… आने वाले दिनों बाइडेन इजराइल जा सकते हैं। अढ ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि बाइडेन की इजराइल विजिट की डेट फिलहाल फाइनल नहीं हुई है। इधर, इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमास के हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट फोटो शेयर की। इसमें जली हुई इमारतें और काला धुआं दिख रहा है। 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग का आज 10वां दिन है। अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 2,450 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 724 से ज्यादा बच्चे और 370 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, वहीं हमास के हमले में करीब 1,400 इजराइली मारे गए हैं।

गाजा में इजरायली सेना घुसी तो वह भीषण तबाही को तैयार रहे Read More »

हेट क्राइम: अमेरिकी बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू घोंपा

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में हेट क्राइम का वीभत्स रूप देखने को मिला। यहां 71 साल के बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग ने बच्चे पर 26 बार चाकू से वार किया। इसके बाद बच्चे की मां पर भी हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
शिकागो में विल काउंटी शेरिफ दफ्तर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने हमास और इजरायल में चल रहे युद्ध से प्रभावित होकर और पीड़ितों के मुस्लिम होने की वजह से उन पर ये हमला किया। हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में यहूदी विरोधी या इस्लामोफोबिक भावनाओं से प्रेरित हिंसा को लेकर हाई अलर्ट है। अधिकारियों को दोनों पीड़ित शनिवार की सुबह शिकागो से लगभग 65 किमी दूर एक घर में मिले थे। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के को बड़े चाकू से 26 बार वार किया गया था। लड़के की मां पर एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया। इसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला ने 911 पर कॉल करके बताया कि उसके मकान मालिक ने उस पर चाकू से हमला किया है, इसके बाद वह बॉथरूम में भाग गई और वह उससे लड़ती रही।

हेट क्राइम: अमेरिकी बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू घोंपा Read More »

हमास लीडर के बेटे का खुलासामस्जिद में पांच साल के बच्‍चे को बताया जाताहै कत्‍ल करना……

तेल अवीव, एजेंसी। हमास की वजह से गाजा में आज हर तरफ तबाही का मंजर है। इजरायल की तरफ से लगातार गाजा पर हमले हो रहे हैं। अब तक दोनों तरफ करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो हमास के संस्‍थापकों में से एक रहे शेख हुसैन यूसुफ के बेटे मोसाब हुसैन युसुफ ने इसकी हकीकत बयां की है। हुसैन युसुफ की मानें तो हमास का मकसद सिर्फ मौत की पूजा करना है। जब उन्‍होंने हमास को छोड़ने का फैसला किया तो उन्‍हें संगठन ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। मोसाब हसन यूसुफ ने शिन बेट के लिए मुखबिर के तौर पर 10 साल वर्षों तक काम किया है। शिन बेट इजरायल की वह आंतरिक सुरक्षा एजेंसी है, जो हमास की गतिविधियों पर नजर रखती है। मोसाब हसन का जो वीडियो आया है वह साल 2014 का है। उस समय भी इजरायल और फिलिस्‍तीन के बीच जंग छिड़ी हुई थी। इस जंग में हमास की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे थे। उन्‍होंने तब सीएनएन को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि गाजा पर शासन करने के लिए मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है। उनसे पूछा गया था कि वह हमास के अगले नेता के तौर पर जाना जा रहा था फिर उन्‍होंने संगठन को छोड़ने का फैसला क्‍यों किया? हसन ने कहा कि बहुत ही साधारण वजहों से हमास को फिलिस्तिनियों, इजरायलियों या फिर अमेरिकियों की जिंदगी की कोई चिंता नहीं है।

हमास लीडर के बेटे का खुलासामस्जिद में पांच साल के बच्‍चे को बताया जाताहै कत्‍ल करना…… Read More »

Israel Palestine Conflict Live: हमास के हमले में 22 की मौत, 500 से अधिक घायल, PM मोदी बोले- हम इस्राइल के साथ………

Palestine Israel Conflict News Live: इस्राइल में 5000 रॉकेट हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के आतंकियों को इस्राइल पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टा पर मौजूद हमास पर जवाबी कार्रवाई की है। पढ़िए इस्राइल के हालात पर ताजा अपडेट-

इस्राइल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रॉकेट हमले की चपेट में

इस्राइल में हमलों पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की ने कहा, जो कुछ भी हो रहा है, वह इस्राइल के खिलाफ फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों का बिना कारण किया गया हमला है। सामूहिक आतंकवादी हमले में 2,000 से अधिक रॉकेट अंधाधुंध दागे गए हैं। हमास के आतंकवादियों ने देश में घुसपैठ की और बेरहमी से निर्दोष पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मार डाला गया। इस्राइल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रॉकेट हमले की चपेट में है।

युद्धग्रस्त इस्राइल में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि मानवीय संकट की इस घड़ी में भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने भी इस्राइल के साथ खड़ा होने का भरोसा दिया है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति भी प्रकट की।

फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- इस्राइल के साथ खड़ा है पूरा देश

इस्राइल में गहराते मानवीय संकट पर कई देशों ने चिंता व्यक्त की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस्राइल पर आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए पोस्ट किया, “मैं वर्तमान में इस्राइल पर हो रहे आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं।” इस्राइल के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, “मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता हूं।”

Israel Palestine Conflict Live: हमास के हमले में 22 की मौत, 500 से अधिक घायल, PM मोदी बोले- हम इस्राइल के साथ……… Read More »

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Earthquake: जापान में भूंकप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक मीटर की ऊंचाई तक सुनामी पहुंच सकती है। लोगों को ऊंचे ठिकानों पर जाने की सलाह दी हई है…….

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है. इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है. भूंकप जापानी समय के मुताबिक 5 अक्टूबर की सुबह 11 बजे आया. 

मौसम एजेंसी ने जापान के इजू आइलैंड पर 1 मीटर ऊंचाई तक समुद्री लहरें उठने की भविष्यवाणी की है जबकि पूर्व में चिबा प्रीफेक्चर से लेकर पश्चिम में कागोशिमा प्रीफेक्चर तक फैले क्षेत्र में 0.2 मीटर तक की लहरें पहुंचने का अनुमान है. एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है. 

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights