Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

MPBSE 10th, 12th Result 2023 Out LIVE: इस Direct Link पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट…….

MPBSE MP Board 10th, 12th Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे की गई. स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करना होगा. इस वर्ष mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, madhyapradesh.shiksha and mpbse.mponline.gov.in पर ही रिजल्‍ट होस्‍ट किए जा रहे हैं….

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को दोपहर 12:30 बजे बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा की. स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि स्‍टूडेंट्स की सहूलियत के लिए इस वर्ष mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, madhyapradesh.shiksha and mpbse.mponline.gov.in पर ही रिजल्‍ट होस्‍ट किए जा रहे हैं….

अपना रिजल्‍ट पाने के लिए कैंडिडेट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें. अब नये पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें. रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड भी करें. स्‍टूडेंट्स अपने मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें…….

MPBSE 10th, 12th Result 2023 Out LIVE: इस Direct Link पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट……. Read More »

बाबा बागेश्वर को मिली “Y” कैटेगरी की सुरक्षा, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए आदेश

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को “Y” कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है. मध्यप्रदेश शासन ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है. तमाम राज्यों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि प्रावधानों के तहत भी उनके राज्य में धीरेंद्र गर्ग कृष्ण शास्त्री आएं, तो उन्हें “Y” कैटेगिरी सिक्योरिटी कवर दिया जाए….

बाबा बागेश्वर के देश भर में हो रहे आयोजनों में जुट रही भीड़ के मद्देनजर उन्हें यह सुरक्षा दी गई है. बताते चलें कि बिहार में शनिवार 13 मई से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का दरबार चला.इस दौरान बाबा बागेश्वर और उनके भक्तों ने कई नए कीर्तिमान बनाए हैं और दरबार में अर्जी लगाने के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए.  …

हनुमंत कथा के दौरान 30 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे और बिहार के लोगों ने तकरीबन 18 लाख अर्जियां लगाईं. अर्जी लगाने के लिए लाल कपड़े में बांधकर नारियल को कथा वाले स्थान पर रखा जाता है. लिहाजा, तरेत पाली मठ के प्रसाद और नारियल की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने सिर्फ इन दोनों चीजों से ही 5 करोड़ रुपये ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया.

बाबा बागेश्वर को मिली “Y” कैटेगरी की सुरक्षा, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए आदेश Read More »

योजना : राज्य सरकार प्रति गाय 71 रुपए हर दिन के हिसाब से देगी अनुदान

अंग्रेजों के समय से संचालित होने वाले गोसदन को प्रदेश सरकार फिर शुरू करने जा रही है। इनका नाम गोवंश वन्य विहार होगा। ऐसे 10 वन्य विहार शुरू किए जाएंगे। यह जंगल से जुड़ी राजस्व भूमि में होंगे, जिससे गोवंशीय पशुओं को चरने के लिए जंगल में छोड़ा जा सके। एक वन्य विहार में पांच हजार से अधिक गोवंशीय पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।
राज्य सरकार यहां पर प्रति गाय 71 रुपये हर दिन के हिसाब से अनुदान देगी। इसमें 50 रुपये वहां काम करने वाले कर्मचारी के लिए होगा। इनका संचालन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) से कराया जाएगा। प्रदेश की मौजूदा गोशालाओं को प्रति गाय अभी 20 रुपये रोज के मान से अनुदान दिया जा रहा है।
एक सुविधा यह भी रहेगी कि वन्य विहार संचालक कुल गायों में 40 प्रतिशत तक दुधारू गाय भी यहां रख सकेंगे, जिससे अतिरिक्त आय हो सके। वन्य विहार बनाने के लिए पशुपालन विभाग के पास पहले से छह हजार 700 एकड़ जमीन है।
रायसेन और बालाघाट में भी वन्य विहार के लिए 500 एकड़ जमीन इसके लिए अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है। जिन जिलों में वन्य विहार बनाए जा रहे हैं, उनमें सीहोर, शिवपुरी, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, खरगोन, मंदसौर, बालाघाट और रायसेन शामिल हैं। इनके अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी बनाने का प्रस्ताव है।

कांग्रेस शासनकाल
में किए गए थे बंद
गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 10 वन्य विहार थे। इनमें दो छत्तीसगढ़ और आठ मध्यप्रदेश में थे। वर्ष 2000 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इन्हें बंद कर दिया था। हालांकि, इनकी जमीन पशुपालन विभाग के पास ही थी। उन्होंने बताया कि वन्य विहार में गोवंशीय पशु दिन में चरने के लिए संरक्षित क्षेत्र में जाएंगे। रात में उन्हें गोशाला में रखा जाएगा। यहां पर धीरे-धीरे गोवंश को रखने की क्षमता आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकेगी

योजना : राज्य सरकार प्रति गाय 71 रुपए हर दिन के हिसाब से देगी अनुदान Read More »

2022 तक सब अवेध अब वेध…………

31 दिसम्बर, 2022 तक की सभी अनधिकृत कॉलोनियां वैध होंगी, गरीब रहवासियों से नहीं लिया जाएगा विकास शुल्क : मुख्यमंत्री….

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि 31 दिसंबर, 2022 तक निर्मित सभी अनधिकृत कॉलोनियां वैध की जाएंगी। इन कॉलोनियों में विकास के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अधो-संरचना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। पानी और बिजली के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इन कॉलोनियों के गरीब रहवासियों से विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो मकान जिस रूप में बने हैं, उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अगर अवैध कॉलोनी कटी तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। अधिकारी इस पर पैनी नजर रखें। अवैध कॉलोनी बननी ही नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणाएं मुख्यमंत्री निवास में अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और नागरिक अधो-संरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्यक्रम में कीं। कार्यक्रम कन्या-पूजन के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी आसान बनाना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके लिए आवश्यक निर्देश नगरीय विकास एवं आवास विभाग को दिए। अब वैध की गई कॉलोनियों के नागरिकों को बैंक ऋण मिल सकेगा। विकास के लिए विधायक एवं सांसद निधि की राशि दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में रहवासी संघ भी बनाए जाएं। कॉलोनियां स्वच्छता में पीछे न रहें, इस मंशा के साथ जन अभियान प्रारंभ होना चाहिए।
मकान बन जाने के बाद संपूर्ण वातावरण स्वच्छ रखना हमारा कर्त्तव्य है। स्वच्छता और सफाई पर सभी नागरिक ध्यान रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। यहां रहवासी संघों को सभी नगरीय निकाय आवश्यक सहयोग करें। कॉलोनियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर ध्यान दिया जाए।

2022 तक सब अवेध अब वेध………… Read More »

मप्र के बड़े नेताओं के पुत्रों में ट्विटर वॉर……

शिवराज सरकार जब किसानों को भून रही थी आप विदेश में थे : नकुलनाथ…जब सिख नरसंहार हो रहा था तब आप अमेरिका में थे : कार्तिकेय

मप्र कांग्रेस और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेयसिंह चौहान में ट्विटर वॉर फिर गर्मा गया है। तीन दिन में मंगलवार को दूसरी बार है, जब कांग्रेस और कार्तिकेय में ट्विटर पर बयानजाबी हुई है। कांग्रेस ने 21 मई की रात 8.48 पर ट्वीट करते हुए कार्तिकेय को लिखा- हे युवराज! जब आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब आपके पिताजी की सरकार मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भून रही थी। इसके जवाब में कार्तिकेय ने मंगलवार (22 मई) सुबह 7.38 ट्वीट कर कहा- सुना है बड़े भाई नकुलनाथजी जब अमेरिका में थे, तो देश में सिख नरसंहार हो रहा था? इससे पहले कार्तिकेय ने कांग्रेस के लिए लिखा था- कांग्रेस नेताओं में चरित्र शब्द की समझ कम है। दरअसल, कांग्रेस ने सीएम और उनकी पत्नी साधना का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा था। लिखा था- आदरणीय मामी जी! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ खत्म होने वाली है, क्योंकि कमलनाथजी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।

वीडियो में शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते नजर आ रहीं हैं। पास में कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंकती और चूल्हा फूंकती दिख रही हैं। यह वीडियो मई को सीएम ने अपनी मैरिज एनिवर्सिरी के दिन ट्वीट किया था। हे! युवराज, माता-पिता के प्रति आदर हम सबके मन में है, लेकिन आपको उन बहन-बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिखता, जिनके घर में आपके पिता की दी हुई महंगाई ने कोहराम मचा रखा है। जब आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब आपके पिताजी की सरकार मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भून रही थी। आपको उन युवाओं का दर्द क्यों नहीं दिखता, जो आपके पिताजी की सरकार में भर्ती के इंतजार में ओवरएज होकर घर बैठ गए। आपको आपके पिताजी के शासनकाल में हुए व्यापमं, ई-टेंडर, कारम डैम, पोषण आहार, पुलिस भर्ती, पेसा समन्वयक भर्ती जैसे हजारों घोटालों पर अफसोस क्यों नहीं होता? आपके पिताजी लोकतंत्र की हत्या कर कुर्सी पर बैठे हैं। आपको कभी इस बात पर अफसोस क्यों नहीं होता? आपके पिताजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार बलात्कार में पूरे देश में नंबर वन आता रहा है, आपको अफसोस कब होगा? आदिवासियों पर अत्याचार में मप्र पूरे देश में नंबर वन है, ये आपको भी दिखता होगा? इसलिए अमेरिका रिटर्न युवराज से प्रार्थना है कि आप भी नारी सम्मान योजना का जमकर प्रचार – प्रसार करें।

मप्र के बड़े नेताओं के पुत्रों में ट्विटर वॉर…… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights