Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

मास्टर प्लान: उठने लगे सवाल… 2000 आपत्ति-सुझाव आए

जो भूमि मौजूदा मास्टर प्लान में कृषि, उसे कैसे किया जा सकता है ग्रीन

मास्टर प्लान एक बार फिर बड़े तालाब के आसपास ग्रीन एरिया और निर्माण की अनुमति को लेकर विवादों में आ गया है। लोगों ने अब ढाई गुना निर्माण की अनुमति मांगी है। अंतिम ड्राफ्ट में ग्रीन एरिया बढ़ाने और एफएआर को घटाकर 0.06 करने का विरोध हो रहा है। टाउन प्लानर्स की संस्था इंस्टीट्यूट आॅफ टाउन प्लानर्स आॅफ इंडिया (आईटीपीआई) के साथ भाजपा और कांग्रेस ने भी इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। 2 जून को मास्टर प्लान के अंतिम ड्राफ्ट पर दावे-आपत्ति और सुझाव की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। शाम तक लगभग 2000 आपत्तियां व सुझाव आए हैं। इनमें बड़े तालाब के कैचमेंट में अधिक निर्माण की अनुमति देने की मांग के साथ नए रेसीडेंशियल एरिया में न्यूनतम एफएआर 1.25 करने जैसे सुझाव आए हैं। कुछ सड़कों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गईं हैं। 2020 में जारी हुए मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में लो डेंसिटी रेसीडेंशियल एरिया में एफएआर 0.10 यानि 10,000 वर्गफीट पर 1000 वर्गफीट निर्माण की अनुमति देने का प्रस्ताव था। इसे घटाकर पहले की तरह 0.06 यानि 10,000 वर्गफीट पर 600 वर्गफीट निर्माण की अनुमति देने का प्रस्ताव किया गया है। इंस्टीट्यूट आॅफ टाउन प्लानर्स आॅफ इंडिया (एमपी चेप्टर) ने आपत्ति में कहा है कि इंदौर में लो डेंसिटी रेसीडेंशियल एरिया में एफएआर 0.15 है, इसे भोपाल में भी लागू किया जाना चाहिए।

मिलेट्री एरिया के बाहर नई सड़क बनाएं
चार्टर्ड इंजीनियर अशोक मनहर ने सुल्तानिया इंफ्रेंटी लाइन्स के मिलिट्री एरिया के बाहर से नई सड़क बनाकर डीआईजी बंगला को लाल घाटी से जोड़ने का सुझाव दिया है। मनहर ने गूगल मैप के आधार पर नई सड़क का ले आउट भी प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

मास्टर प्लान को बदल दिया : कांग्रेस
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने भी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने मास्टर प्लान को बदल दिया गया।
अमीरों को ध्यान में रखकर बनाया गया मास्टर प्लान
विधायक रामेश्वर शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि मास्टर प्लान गांव, गरीब और किसानों का विरोधी है। इसे अमीरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो भूमि मौजूदा मास्टर प्लान में कृषि है, उसे ग्रीन कैसे किया जा सकता है? गांव की बढ़ती हुई आबादी के लिए मकान कहां बनेंगे।

मास्टर प्लान: उठने लगे सवाल… 2000 आपत्ति-सुझाव आए Read More »

व्यापमं घोटाला: दिग्विजय के खिलाफ आज सुनवाईवीडी शर्मा की शिकायत पर दर्जहुआ था मानहानि का केस

भोपाल। भोपाल का एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट कांग्रेस के सीनियर लीडर व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में आज सुनवाई करेगा। मामला साल 2014 में दिए गए दिग्विजय के एक बयान से जुड़ा है। इसमें उन्होंने बीजेपी नेता वीडी शर्मा को बिचौलिया कहा था। शर्मा के आवेदन पर कोर्ट ने 5 दिसंबर, 2022 को धारा 500 के तहत दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज किया था। आईपीसी की इस धारा में 1 से 2 साल की सजा का प्रावधान है।
बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोर्ट में शिकायत दी थी कि दिग्विजय ने 4 जुलाई, 2014 को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के सामने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्विजय ने कहा था कि वीडी शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं। उन्होंने व्यापमं घोटाले में बिचौलिए का काम किया है। इस बयान को आम लोगों द्वारा पढ़ा और सुना गया है। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। कोर्ट द्वारा दिग्विजय पर आरोप तय कर दिए गए हैं। वे फिलहाल जमानत पर हैं।

व्यापमं घोटाला: दिग्विजय के खिलाफ आज सुनवाईवीडी शर्मा की शिकायत पर दर्जहुआ था मानहानि का केस Read More »

प्रधानमंत्री मोदी आज शहडोल में

हिन्दुस्तान मेल, शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल के लालपुर और पकरियां गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री पहले 27 जून को शहडोल आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा स्थगित हो गया था। उसके बाद यह एक जुलाई का कार्यक्रम तैयार किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी आज शहडोल में Read More »

मंदिरों में दर्शन के पैसे वसूलना कलंक की बात – शंकराचार्य

हिन्दुस्तान मेल, ग्वालियर। मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए पैसे वसूलना कलंक की बात है। यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश है। विश्व में ऐसा कौन-सा धर्म है, जिसमें उनके देवता को देखने के लिए पैसा मांगा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। वे शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। उन्होंने युवाओं के लिए सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि मस्तिष्क में स्पष्टता होना चाहिए कि हमें किस दिशा में जाना है और हमें क्या प्राप्त करना है, फिर उसके लिए समझ और समर्पण करना होगा। आजादी के बाद संविधान में धारा 30 लगाकर हमने बहुसंख्यक हिंदुओं को धार्मिक शिक्षा से वंचित कर रखा है। अगर हम ये आयोजन नहीं करेंगे तो हमारे बच्चों को धार्मिक शिक्षा कहां से मिलेगी?

मंदिरों में दर्शन के पैसे वसूलना कलंक की बात – शंकराचार्य Read More »

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने महाप्रबंधक अर्चना जोशी को हटाया

नई दिल्ली, एजेंसी। बालासोर ट्रेन हादसे के बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को उनके पद से हटा दिया गया। कैबिनेट की अप्वॉइंटमेंट कमेटी ने अनिल कुमार मिश्रा को दक्षिण-पूर्व रेलवे का नया महाप्रबंधक बनाया है। ओडिशा के बालासोर में 2 जून को तीन ट्रेन टकरा गई थीं, जिसमें 292 लोगों की जान चली गई थी।

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने महाप्रबंधक अर्चना जोशी को हटाया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights