Hindustanmailnews

देश

चीतों को बाड़ों में रखना नुकसानदेह… जंगल में खुला छोड़ना ही उचित

कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार माह से बाड़ों में रखे गए छह और चीतों को जून अंत तक खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन्यप्राणी मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कालर आईडी के माध्यम से चीतों की ट्रैकिंग कर रहे दलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अब 24 घंटे में तीन की जगह चार दल चीतों की निगरानी करेंगे। इसके लिए पार्क में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चीता परियोजना संचालन समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई है। समिति ने माना है कि चीतों को और कुछ समय बाड़ों में रखना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए उन्हें जंगल में खुला छोड़ना ही उचित रहेगा।
बता दें, वर्तमान में नौ चीते खुले जंगल में हैं। इन्हें संभालना चुनौती बना हुआ है। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर-2022 से बाड़ों में बंद (पहले दक्षिण अफ्रीका और 18 फरवरी से कूनो) इन चीतों को जल्दी खुले जंगल में छोड़ना पड़ेगा, ऐसा नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। पहले ही तीन चीते और तीन शावकों की मृत्यु हो चुकी है। इसी आशंका के चलते पांच अप्रैल को प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान ने भी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था।

चीतों को बाड़ों में रखना नुकसानदेह… जंगल में खुला छोड़ना ही उचित Read More »

दादा-दादी बोले रेसलर पोती नाबालिग नहीं बृजभूषण को फंसाया गया

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों का केस अब और उलझता नजर आ रहा है। आरोप लगाने वाली नाबालिग रेसलर ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप वापस ले लिए हैं। रेसलर के पिता ने अब इसे भेदभाव का मामला बताया है। उधर, इंटरनेशनल रैफरी जगबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण ने 25 मार्च, 2022 को एशियन चैम्पियनशिप के ट्रायल के दौरान एक महिला रेसलर के साथ गलत व्यवहार किया था। उन्होंने ये बयान दिल्ली पुलिस को भी दिया है। इस पूरे केस में नाबालिग रेसलर के लगाए आरोप सबसे ज्यादा गंभीर हैं। नाबालिग रेसलर ने 10 मई को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। इसी के आधार पर बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस भी दर्ज हुआ है। इस अकेले केस में बृजभूषण को 10 साल की सजा हो सकती है। रेसलर के बयान बदलने से पॉक्सो हटा तो पूरा केस कमजोर हो जाएगा। एक विवाद नाबालिग रेसलर की उम्र को लेकर भी है।

दादा बोले- बेटे ने पोती से झूठ बुलवाया
हरियाणा में रोहतक से करीब 17 किमी दूर नाबालिग रेसलर के दादा और दादी रहते हैं। पोती की उम्र से जुड़े विवाद पर दादा साफ कहते हैं- हमारी पोती बालिग है। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। उसके पिता ने उस पर दबाव बनाया और झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। हमने जैसे ही यह सुना कि मेरी पोती के कंधे पर बंदूक रखकर ये खेल खेला जा रहा है, तो हम फौरन अपने बेटे के घर भी गए थे। हमें अंदर नहीं जाने दिया गया, उलटा कहा कि अगर बेटी बयान नहीं देगी तो मैं उसके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। नाबालिग रेसलर की दादी ने भी कहा- हमारी पोती बालिग है। हमें अच्छी तरह याद है। वो 22 फरवरी 2004 को पैदा हुई थी। वो जींद के एक नर्सिंग होम में पैदा हुई थी। दादा का दावा है कि बच्ची की उम्र अब 19 साल 3 महीने है। एफआईआर में जिस वक्त उसके नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है, इस दावे के मुताबिक उस वक्त भी लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा थी। लड़की के पिता ने ब्रजभूषण पर अप्रैल, 2022 को रांची में हुए नेशनल के दौरान लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

दादा-दादी बोले रेसलर पोती नाबालिग नहीं बृजभूषण को फंसाया गया Read More »

एक विवाह ऐसा भी- वित्तमंत्री की बेटी की शादी में कोई वीआईपी नहीं

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सादगी से अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में किसी नेता या वीआईपी गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया था। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे पीएमओ में ओएसडी हैं।
उडुपी अदामारू मठ के
संतों ने दिया आशीर्वाद
सीतारमण की बेटी परकला और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और शादी की सभी रस्में कराईं। परकला ने शादी में पिंक साड़ी और हरा ब्लाउज पहना, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी थी।
फीचर राइटर हैं निर्मला की बेटी
निर्मला की बेटी परकला वांगमयी मिंट लाउंज में फीचर राइटर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट से मास्टर्स डिग्री ली है। उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल आॅफ जर्नलिज्म में भी पढ़ाई की है।

एक विवाह ऐसा भी- वित्तमंत्री की बेटी की शादी में कोई वीआईपी नहीं Read More »

WTC Final: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के लिए IPL है जिम्मेदार?

IND vs AUS: सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है…….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जारी है. दोनों टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए. कंगारुओं के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक बनाया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में टीम इंडिया खबर लिखे जाने तक 173 रनों पर 6 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त भारत के लिए अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं.

बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भड़के फैंस

बहरहाल, सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है. इसके लिए फैंस लगातार बीसीसीआई के अलावा भारतीय टीम को खरी-खोटी सुना रहे हैं. सोशल मीडिया फैंस का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों मानसिकता मैदान पर जीतने वाली नहीं है. टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर थके-हारे लग रहे हैं.

साथ ही फैंस कह रहे हैं कि आईपीएल सीजन तकरीबन 3 महीने तक चला. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने इंग्लैंड चली गई. इस तरह खिलाड़ियों को आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला.

WTC Final: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के लिए IPL है जिम्मेदार? Read More »

क्या आपने देखा नौकरीपेशा कुत्ता? हर महीने मिलती है 35000 सैलरी, लेकिन बड़ा अनोखा है काम

Dog taking salary: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक कुत्ते की सैलरी स्लिप खूब वायरल हुई थी। जानकारी के मुताबिक महीने में 35000 तनख्वाह पाने वाला ये कुत्ता एक कंपनी में काम करता है।

अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए इंसान नौकरी करता है। आपने भी हमेशा इंसान को ही नौकरी करते देखा होगा। वैसे साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि अब इंसानों का काम रोबोट्स भी करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को नौकरी करते देखा? कंपनी ने दी कुत्ते को नौकरी जी हां! एक कंपनी ऐसी है, जिसने किसी इंसान या फिर रोबोट को नहीं, बल्कि एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ते को इस काम के लिए बाकायदा सैलरी भी मिलती है।

हर महीने मिलती है सैलरी ये पूरा मामला चीन का है, जहां एक पेट सप्लाईज फर्म ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ता यहां एक इंसान की तरह ही नौकरी करता है। और इस काम के बदले उसे हर महीने किसी अन्य कर्मचारी की तरह सैलरी भी दी जाती है। ये पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुत्ते की सैलरी स्लिप की तस्वीर वायरल होने लगी। आखिर क्या काम करता है कुत्ता? लोग कुत्ते की सैलरी स्लिप देखकर हैरत में पड़ गए कि आखिर कुत्ता कैसे इंसानों की तरह नौकरी कर रहा है। बता दें कि कुत्ता कंपनी में सिक्योरिटी कैप्टन के पद पर तैनात है और इस काम के बदले उसे हर महीने 3000 युआन यानी 35000 रुपये सैलरी मिलती है।

क्या आपने देखा नौकरीपेशा कुत्ता? हर महीने मिलती है 35000 सैलरी, लेकिन बड़ा अनोखा है काम Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights