Hindustanmailnews

देश

15 को कहर बरपा सकता है बिपरजॉय, राज्य अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 6 दिनों बाद दिशा बदलकर अब खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब यह पश्चिम-उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका मतलब विपत्ति या आपदा होता है।
मौसम विभाग ने बताया कि इसके 15 जून तक गुजरात पहुंचने के आसार हैं। सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, इसकी वजह से राजस्थान के कई इलाकों में 16 जून तक आंधी-बारिश होने की आशंका भी है। ज्यादा असर जोधपुर और उदयपुर जिलों में देखा जा सकता है।
बिपरजॉय की वजह से सोमवार को ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है। रविवार देर रात तेज हवाएं चलने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर आॅपरेशन प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट के 9/27 रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। कई फ्लाइट रद्द की गईं। कुछ को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। सैकड़ों यात्री परेशान देखे गए। हालांकि, अब तक यह सामने नहीं आई है कि कितनी फ्लाइट्स पर असर हुआ। कटऊ के मुताबिक, इसके 15 जून तक गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच तट पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

15 को कहर बरपा सकता है बिपरजॉय, राज्य अलर्ट पर Read More »

Cyclone Biparjoy: पीएम मोदी लेंगे बिपरजॉय चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक

बताया गया है कि बैठक में आपदा और राहत कार्यों से एजेंसियां और एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर एक बजे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें चक्रवात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बताया गया है कि बैठक में आपदा और राहत कार्यों से एजेंसियां और एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि बिपरजॉय अभी भीषण चक्रवाती तूफान बन चुका है। इसके 15 जून तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र से टकराने का अनुमान है। गुजरात के सात जिलों में चक्रवात के असर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी तटीय इलाके में अधिकारियों ने मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। इसी के साथ खतरे को भांपते हुए 1300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

Cyclone Biparjoy: पीएम मोदी लेंगे बिपरजॉय चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक Read More »

Priyanka Gandhi MP Visit Live: प्रियंका ने किया मां नर्मदा का पूजन, कुछ देर में पहुंचेगी भंवरताल गार्डन

Priyanka Gandhi in Jabalpur News Live Updates : प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंच गई हैं। वे ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन कर रही हैं। उनके साथ प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद हैं।

मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब प्रियंका गांधी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए गौरी घाट पहुंची हैं। गौरीघाट में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। जबलपुर से प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। नर्मदा पूजन के बाद कुछ ही देर में वह भंवरताल गार्डन के लिए रवाना होंगी। जहां स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।

Priyanka Gandhi MP Visit Live: प्रियंका ने किया मां नर्मदा का पूजन, कुछ देर में पहुंचेगी भंवरताल गार्डन Read More »

Ayodhya News: राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने पीएम मोदी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए की भविष्यवाणी, जानें- क्या कहा

आचार्य सत्येंद्र दास ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दुष्ट बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग रामायण जला रहे हैं. रामायण की निंदा कर रहे हैं. ऐसे लोगों की वजह से सपा डूब जाएगी.

राम मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा “पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं. उन पर राम की कृपा बनी रहेगी बनेगी. राम की कृपा से ही उनका बेड़ा पार हो जाएगा.” उन्होंने कहा कि जितने लोग भगवान राम के नाम की जयकार करते हैं, केवल वही लोग यदि बीजेपी को वोट देंगे, तो यह निश्चित है कि 2024 में उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की भगवान राम में आस्था और विश्वास है, इसिलिए उस पर राम की कृपा बनी रहेगी. यही नहीं आचार्य सत्येंद्र दास अपनी भविष्यवाणी के पीछे कारण भी गिनाया है.

इसके साथ- साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी को कुछ ऐसा कह दिया है जो उनके लिए डराने वाला है. दरअसल, आचार्य सत्येंद्र दास स्वामी प्रसाद मौर्य को दुष्ट बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा “लोग रामायण जला रहे हैं, रामायण की निंदा कर रहे हैं. ऐसे लोगों के कारण समाजवादी पार्टी डूब जाएगी और ऐसी जगह डूबेगी की फिर उभर कर नहीं आएगी.” उन्होंने कहा कि इसलिए जरूरी है कि समाजवादी पार्टी अपना कर्तव्य करे. पूजा पाठ करें अपने विचार शुद्ध रखें.

Ayodhya News: राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने पीएम मोदी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए की भविष्यवाणी, जानें- क्या कहा Read More »

डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भी आॅस्ट्रेलियाई टीम आगे रही। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 296 रन की बढ़त बना ली थी। मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन नाबाद रहे, अब भी टीम के 6 विकेट बाकी हैं। शुक्रवार को आॅस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 123 रन बना लिए। लाबुशेन 41 और ग्रीन 7 रन चौथे दिन आॅस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाएंगे।
स्मिथ-लाबुशेन ने जोड़े 62 रन
24 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 96 बॉल पर 62 रन की साझेदारी कर पारी आगे बढ़ाई। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने स्मिथ को आउट करके तोड़ा।
जडेजा ने चटकाए विकेट
दूसरी पारी खेल रही आॅस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे। टीम ने 24 रन पर ओपनर्स (ख्वाजा 13 रन और वार्नर 1 रन) के विकेट गंवा दिए, लेकिन यहां स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंचाया। फिर बॉलिंग करने आए जडेजा ने स्मिथ को 34 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। ट्रेविस हेड (18 रन) भी उनका शिकार बने। इन दोनों ने पिछली पारी में शतक लगाए थे।
रहाणे के बाद बिखरा लोअर-आॅर्डर
पहले सेशन में शार्दूल के साथ 109 रन की पार्टनरशिप करने के बाद रहाणे ने कमिंस की बॉल पर बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गली पोजिशन पर खड़े कैमरन ग्रीन ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। रहाणे 89 रन बनाकर आउट हो गए। इस वक्त टीम फॉलो-आॅन बचाने से 9 रन दूर थी। शार्दूल ठाकुर ने लोअर-आॅर्डर में उमेश यादव और मोहम्मद शमी के साथ फॉलो-आॅन बचाया, लेकिन वह भी 51 रन बनाकर आउट हो गए। बाकी बैटर ज्यादा देर टिके नहीं और टीम इंडिया 296 पर आॅलआउट हो गई। आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त मिली।
इंडियन पेसर्स ने की अटैकिंग बॉलिंग
71 रन पर 4 विकेट खोने के बाद टीम इंडिया ने 296 रन का फाइटिंग टोटल बनाया। अब भारत के तेज गेंदबाजों ने पहले ओवर से कसी हुई गेंदबाजी की। चौथे ही ओवर में सिराज ने डेविड वार्नर को चलता कर दिया। नई गेंद के 15 ओवर तक पेसर्स ने सटीक लाइन-लेंथ पर बॉलिंग की और 24 रन पर उस्मान ख्वाजा का विकेट भी ले लिया।
भारत को आगे क्या करना होगा?
लाबुशेन चौथे दिन ग्रीन के साथ आॅस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत को कोशिश करनी होगी कि अटैकिंग बॉलिंग जारी रखे। लाबुशेन के सामने जडेजा को लाएं और एक एंड से शमी या सिराज से बॉलिंग कराएं। टीम इंडिया को किसी भी हाल में पहले सेशन तक आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी कम से कम स्कोर पर खत्म करनी होगी। भारत को मैच में बने रहने के लिए 350 से कम का टारगेट चाहिए होगा, उससे ज्यादा स्कोर होने पर टीम के जीतने के चांस कम होते चले जाएंगे। अगर टीम इंडिया को 350 या 375 के करीब का टारगेट मिला तो बैटर्स को आज पूरे दिन विकेट संभाल कर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर फोकस करना होगा। क्योंकि तीसरे दिन ही पिच टूटने लगी है, ऐसे में चौथे और पांचवें दिन तक बैटर्स को और ज्यादा परेशानी होगी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights