Hindustanmailnews

देश

टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट

विम्बलडन आज से
465 करोड़ रुपए मिलेंगे विजेता को………

टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट विम्बलडन की शुरुआत आज (सोमवार) से आॅल इंग्लैंड क्लब लंदन में हो रही है। 146 साल पुराने इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 136वां संस्करण है। 2 विश्व युद्ध और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ही आयोजन ब्रेक हुआ है। इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी कहा जाता है। विम्बलडन में इस साल 2022 की तुलना में करीब 11 फीसदी ज्यादा प्राइज मनी मिलेगी। दोनों सिंगल्स चैंपियन को करीब 24.49 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि रनर-अप को 12.25 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी। 2023 की प्रतियोगिता में करीब 465 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। पिछले साल पुरुष-महिला चैंपियन को करीब 20.85 करोड़ रुपए मिले थे। ओपन एरा (1968) से पहले विम्बलडन में प्राइज मनी नहीं दी जाती थी। 1968 में टेनिस प्रोफेशनल खेल बना। तब से अब तक के पीरियड को खेल में ओपन एरा कहा जाता है। 1968 में पुरुष चैंपियन को 2000 पाउंड और महिला सिंगल्स चैंपियन को 750 पाउंड दिए गए।

टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट Read More »

अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी बने………..

महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा पॉलिटिकल उलटफेर हुआ। एनसीपी के नेता अजित पवार ने दोपहर ढाई बजे शिवसेना के एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद (5वीं बार)की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद ट्विटर प्रोफाइल बदला और लिखा- डिप्टी सीएम आॅफ महाराष्ट्र। अजित पवार 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ दोपहर करीब 2 बजे राजभवन पहुंचे। 3 बजते-बजते सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवणीस की मौजूदगी में सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नाराजगी का कारण पवार का राहुल को समर्थन देना
अजित समेत बाकी विधायक शरद पवार के पटना में विपक्षी एकता बैठक में मंच साझा करने और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने के एकतरफा फैसले से नाराज थे। महाराष्ट्र में अगले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके छह महीने पहले आम चुनाव होंगे। अजित के सरकार में शामिल होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी सरकार को 40 एनसीपी विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में नेता विपक्ष का पद कांग्रेस को मिल सकता है। विपक्ष में सबसे ज्यादा 44 सीटें कांग्रेस के पास हैं। शपथ समारोह के बाद अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- मंत्रिमंडल का और विस्तार होगा। कुछ मंत्री सरकार में शामिल हो सकते हैं। कई दिनों से इस बारे में बातचीत चल रही थी।

अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी बने……….. Read More »

Maharashtra NCP Crisis Live: महाराष्ट्र में पॉवर गेम, अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, CM शिंदे बोले- ट्रिपल इंजन सरकार

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगा नया सीएम- संजय राउतसंजय राउत ने कहा, चंद दिनों में महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अयोग्य करार दिए जाएंगे और उनकी कुर्सी जानी तय है. इसीलिए सरकार बचाने के लिए ये नया कदम उठाया गया है….

NCP Political Crisis: कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति खत्म करना चाहते हैं- संजय राउतशिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को खत्म करने का बीड़ा उठाया है. उन्हें अपने तरीके से चलने दो. मेरी अभी शरद पवार जी से बात हुई. उन्होंने कहा, “मैं मजबूत हूं. हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है. हम उद्धव ठाकरे के साथ फिर से सब कुछ पुनर्निर्माण करेंगे.” जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ आए- एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “कैबिनेट में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. उन्हें (विपक्ष को) लोकसभा चुनाव में 4-5 सीटें मिली थीं, इस बार वे उतनी भी नहीं पाएंगे.

Maharashtra NCP Crisis Live: महाराष्ट्र में पॉवर गेम, अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, CM शिंदे बोले- ट्रिपल इंजन सरकार Read More »

Indore: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी MP-MLA कोर्ट से दोषी करार, 1 साल का कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री और इंदौर राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एमपी एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में दोषी ठहराया है। पटवारी को 1 वर्ष की सजा सुनाई गई है।

विधायक जीतू पटवारी समेत 17 लोगों के खिलाफ साल 2009 में राजगढ़ में बलवा समेत शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर आईपीसी की धारा 148, 294, 353, 332, 300 332/149, 506( 2, 336,427) और प्रिवेंशन आफ डैमेज टो पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के सेक्शन तीन के तहत आरोप लगाए गए थे। इसी मामले में जीतू पटवारी को 1 वर्ष कारावास के साथ 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। शनिवार को इसी मामले में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, उज्जैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सोंधिया और पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णमोहन मालवीय को सजा सुनाई गई है। इस दौरान पटवारी खुद कोर्ट में मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला बता दे कांग्रेस ने 2009 में किसानों को लेकर राजगढ़ में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। इसका नेतृत्व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कर रहे थे। कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना बलवा में बदल गई थी। दिग्विजय सिंह को भी चोट आई थी। आज मामले में सुनवाई करते हुए एमपी एमएलए कोर्ट भोपाल ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में विधायक जीतू पटवारी को 1 वर्ष कारावास के साथ 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जीतू पटवारी के अलावा आरोपियों में अब्दुल वहीद, सुरेंद्र, शेखावत उर्फ शहजाद खान, अशोक, घनश्याम, चंदर सिंह, नरेंद्र, बाबू, क्रिश कुमार, पंकज दीप सोलंकी, भागचंद, आशीष बबलू बाथम, लोकेश दुबे और सुल्तान सिंह शामिल है।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/indore/congress-mla-jeetu-patwari-convicted-by-mp-mla-court-1-year-imprisonment-and-fine-of-rs-10-000-786240.html?story=1

Indore: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी MP-MLA कोर्ट से दोषी करार, 1 साल का कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना Read More »

500 करोड़ खर्च से संवरेंगे देश के 10 स्टेडियम

भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। 10 शहरों में वर्ल्ड कप के 48 मैच होंगे। टूर्नामेंट से पहले सभी स्टेडियम का इन्फ्रास्ट्रक्चर अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 500 करोड़ रुपए खर्च करेगा। सभी 10 स्टेडियम को 50-50 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। मुंबई में नई फ्लडलाइट्स लगेंगी और कॉपोर्रेट बॉक्स बनेगा, लखनऊ और चेन्नई में नई पिच तैयार होंगी, कोलकाता का ड्रेसिंग रूम अपग्रेड होगा, धर्मशाला में इम्पोर्टेड घास की आउटफील्ड, पुणे में नई छत लगेगी और दिल्ली के बदहाल वॉशरूम सुधारने के साथ वहां का टिकट सिस्टम भी अपग्रेड होगा।
मुंबई-दिल्ली के खराब वॉशरूम सुधरेंगे
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 में वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट किया था, यहां इस बार 4 लीग मैच और एक सेमीफाइनल होगा। भारत यहां क्वालिफायर-2 की टीम से मैच खेलेगी। इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप से पहले नई एलईडी लाइटिंग्स लगेंगी। यहां के वॉशरूम और कॉपोर्रेट बॉक्स भी अपग्रेड होंगे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के भी खराब वॉशरूम को सुधारा जाएगा। यहां की सीटिंग व्यवस्था भी अपग्रेड की जाएगी। दिल्ली में लीग स्टेज के 5 मैच होंगे, भारत यहां 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
चेन्नई-लखनऊ में नई पिच बनेंगी
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में नई एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। यहां लाल मिट्टी की 2 नई पिच भी बनेंगी। आईपीएल के दौरान चेन्नई और लखनऊ की पिचों पर बहुत विवाद हुआ था, यहां स्लो पिच मिली थीं। इस कारण लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की पिच में भी बदलाव होंगे। चेन्नई और लखनऊ में लीग स्टेज के 5-5 मैच होंगे। भारत वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा। वहीं 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ टीम का मुकाबला लखनऊ में होगा।
धर्मशाला में आउटफील्ड बदली गई
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में आउटफील्ड बदलने का काम पिछले साल शुरू हुआ। इसे अब बदल दिया गया है, यहां स्कॉटलैंड से स्पेशल घास लाकर लगाई गई। आउटफील्ड के कारण ही यहां भारत-आॅस्ट्रेलिया के बीच मार्च में टेस्ट मैच नहीं हो सका था। इस टेस्ट को इंदौर में कराया गया, जहां भारत को हार मिली थी। यहां 6 हजार मीटर के स्पेशल पाइप के साथ नया ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया, बारिश होने पर मैदान अब जल्दी सुखा दिया जाएगा। ड्रेसिंग रूम और वीवीआईपी बॉक्स को अपग्रेड किया गया। स्टेडियम की लीकेज व्यवस्था को सुधार कर बैठने के लिए नई सीटें भी लगाई गईं। धर्मशाला में वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे। भारत यहां 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।
पुणे में वर्ल्ड कप के 5 मैच
उधर, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रोहित पवार ने बताया कि पुणे में फिलहाल महाराष्ट्र प्रीमियर लीग जारी है। लीग के मैचों से बोर्ड ने सभी परेशानियां शॉर्टलिस्ट कर ली हैं। कुछ स्टैंड्स को कवर किया जाएगा, कई सीटों पर छत नहीं है, वहां छत लगेगी। स्टेडियम के वॉशरूम पहले से ज्यादा साफ होंगे, रोड और पार्किस फैसिलिटी भी बेहतर की जाएगी। एमपीएल खत्म होते ही फैसिलिटी इम्प्रूव करने पर काम होगा और इसे जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा। पुणे में वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे, भारत यहां 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

500 करोड़ खर्च से संवरेंगे देश के 10 स्टेडियम Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights