Hindustanmailnews

देश

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन के लिए कल आखिरी तारीख

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को भारत की शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है, जो उनके कौशल और रोजगार योग्यता को सशक्त बनाएगी। योजना में 12 माह की इंटर्नशिप से युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा और भविष्य में रोजगार के अवसर भी सुलभ होंगे।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर कही। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ लेने की अपील की है। योजना में शामिल होने 10 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। युवाओं को योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का टोल फ्री नंबर-आवेदन करने युवा योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116090 और पंजीयन में सहायता के लिए निकटतम शासकीय इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक या आइटीआई से संपर्क कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के युवा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
ये युवा योजना में हैं पात्र- योजना के तहत 10वीं या उससे अधिक शिक्षित 21 से 24 वर्ष के युवा पात्र होंगे, इंटर्नशिप की अवधि में पांच हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड और इंटर्नशिप पूर्ण होने पर एकमुश्त छह हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 12 माह का होगी।

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन के लिए कल आखिरी तारीख Read More »

सीएम सोरेन के पीए पर इनकम टैक्स का छापा

रांची, एजेंसी। झारखंड के रांची में सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और अन्य के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सीएम के निजी सलाहकार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा मारना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में सियासी सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। बता दें कि झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो, कायर अंग्रेजों की तरह लगातार पीछे से वार क्यों? उन्होंने गुरुवार को भाजपा को चुनौती देते हुए इस चुनाव में सामने से लड़ने की नसीहत दी थी।

सीएम सोरेन के पीए पर इनकम टैक्स का छापा Read More »

दो सप्ताह में ही सीआईडी ने ढूंढ़ निकाला सीएम का समोसा चोर

हिंदुस्तान की सियासत सतरंगी है। रोज नए रंग दिखाती है। इसी का उदाहरण है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू के लिए रेडिसन होटल से लाए गए समोसे, जो चोरी हो गए। आखिर गए कहां? यह जांचने का जिम्मा सौंपा गया है सीआईडी को। एजेंसी ने भी जांच शुरू कर दी। अब बीजेपी सरकार पर कटाक्ष कर रही है। कहती है सरकार को प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं से ज्यादा समोसे की चिंता है।
मामला 21 अक्टूबर का है। सीआईडी दफ्तर में कार्यक्रम था। इसमें सीएम भी पहुंचे थे। यहां सीएम के लिए लाए गए केस और समोसे उनके स्टाफ ने आपस में बांट लिए। आयोजन के बाद खोजबीन हुई। सीआईडी ने जांच की। पता चला सिर्फ एसआई को ही पता था कि ये डिब्बे खास तौर पर सीएम सुक्खू के लिए थे। जब इन्हें महिला इंस्पेक्टर को सौंपा गया तो उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से पुष्टि नहीं की। इन्हें नाश्ते के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (एमटी) सेक्शन को भेज दिया। इस गलती के कारण इन बक्सों को उनके उचित व्यक्ति तक पहुंचने से पहले कई हाथों इधर से उधर हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि समन्वय की यह कमी इस गलती का एक महत्वपूर्ण कारण थी।
अब मामले में बीजेपी आक्रामक है। विधायक व मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा- हिमाचल प्रदेश की जनता परेशान है। हंसी की बात तो यह है सरकार को मुख्यमंत्री के समोसे की चिंता है। ऐसा लगता है सरकार को किसी भी विकासात्मक कार्यों की चिंता नहीं है, केवल मात्र खानपान की चिंता है।

दो सप्ताह में ही सीआईडी ने ढूंढ़ निकाला सीएम का समोसा चोर Read More »

जम्मू विधानसभा : 370 पर तीसरे दिन भी झूमाझटकी

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के पांचवें दिन भी सत्र शुरू होते ही आर्टिकल 370 मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया। इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला। सदन में बीजेपी लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है। आज हंगामा शुरू होने के बाद पीडीपी के खिलाफ नारे लगाए गए। सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक खड़े हो गए। पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

जम्मू विधानसभा : 370 पर तीसरे दिन भी झूमाझटकी Read More »

वन विहार महंगा, सफारी के लिए अब 300 की जगह देने पड़ेंगे 1000 रुपए

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में घूमना महंगा हो गया है। टू-व्हीलर पर 2 सवारी घूमने पर अब 60 की जगह 80 रुपए देने होंगे। पैदल, कार-जीप या जिप्सी, मिनी बस और बड़ी बस से घूमने पर 5 रुपए से 200 रुपए तक ज्यादा देने होंगे। विदेशियों को दोगुना चार्ज देना होगा। हालांकि, अभी ये रेट लागू नहीं किए गए हैं। यह नेशनल पार्क राजधानी के बीचोंबीच स्थित है, जहां टाइगर, शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, हिरण, बारहसिंघा सहित 1600 से अधिक जानवर हैं। हर रोज हजारों टूरिस्ट नेशनल पार्क में पहुंचकर इन जानवरों का दीदार करते हैं। पहले यहां सफेद बाघिन भी थी, जिसकी हाल ही में मृत्यु हो गई थी, बावजूद इसके पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इसी बीच अब घूमने के लिए नए रेट जारी किए गए हैं।
हर तीन साल में होती है 10 फीसदी वृद्धि- बता दें कि नेशनल पार्कों में हर तीन साल में 10 फीसदी तक शुल्क वृद्धि होती है। इस बार भी सरकार ने 1 नवंबर से नया शुल्क लागू कर दिया है। ऐसा ही बदलाव रालामंडल अभयारण्य, इंदौर और मुकुंदपुर चिड़ियाघर, मैहर में भी किया गया है।
अब 25 से 2200 रुपए तक किराया- वन विहार समेत अन्य तीन नेशनल पार्कों में अब न्यूनतम शुल्क 25 और अधिकतम 2200 रुपए तक हो गया है। बड़ी बस में सफर कर घूमने का मजा लेने पर 2200 रुपए चार्ज लगेगा, जो पहले 2000 रुपए था। वहीं, पैदल भ्रमण पर 20 की जगह अब 25 रुपए देने होंगे।
मार्निंग वॉक के लिए भी आएंगे नए रेट- मार्निंग वॉक के लिए आने वाले टूरिस्टों से अभी नया शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया कि फिलहाल पुराने रेट ही लागू हैं। जैसे ही नए रेट आएंगे, इन्हें लागू किया जाएगा। विदेशी पर्यटकों से डबल शुल्क वसूला जा सकता है, हालांकि, अभी इसके आदेश नहीं मिले हैं।
वन विहार में इस तरह के जानवर-
बाड़े में: सिंह (लॉयन), बाघ (टाइगर), तेंदुआ, भालू, हायना (लकड़बग्घा), मगरमच्छ, गौर (बायसन), पहाड़ी कछुए, जलीय कछुए और घड़ियाल।
क्वारेंटाइन सेंटर में: तेंदुआ और अफ्रीकन कछुए।
खुले में घूमने वाले : चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सूअर, मोर, सियार, लंगूर, काला हिरण, चौसिंगा, सेही, बारहसिंघा, जंगली बिल्ली, चिंकारा के अलावा पेंगोलिन आदि।

वन विहार महंगा, सफारी के लिए अब 300 की जगह देने पड़ेंगे 1000 रुपए Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights