Hindustanmailnews

इंदौर

सबसे पहले बनेगा वार्ड 82 का मास्टर प्लान….

इंदौर के सभी 85 वार्डों का मास्टर प्लान बनाने के काम की शुरुआत नगर निगम ने कर दी। सबसे पहले वार्ड 82 का मास्टर प्लान बनेगा। इसमें न सिर्फ वार्ड की वर्तमान स्थिति की जानकारी होगी, बल्कि भविष्य में यहां किस तरह से और किस प्रकार के काम होंगे, इसकी भी जानकारी होगी।
शहर को डिजिटल सिटी बनाने की घोषणा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम बजट पेश करने के दौरान की है। डिजिटल सिटी में वार्डों के मास्टर प्लान एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके तहत डिजिटल इंदौर की ऐप पर वार्डों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। किस तरह से वार्डों का डिजिटल मास्टर प्लान बनाया जाएगा, इस पर काम शुरू हो चुका है। गुरुवार को महापौर ने शहर के प्रमुख आर्किटेक्ट शरद शर्मा, दीप्ति व्यास, अनंत मुकाती, श्रुति पुरोहित व निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वार्ड 82 का एक बेस मॉडल भी रखा गया। इस मॉडल में वार्ड की वर्तमान आबादी, मौजूद कॉलोनियों, कहां-कहां सीवरेज लाइन है, स्टॉर्म वाटर लाइन, पानी की लाइन, कनेक्टेड वार्ड में क्या लाइन है, उद्यानों की जानकारी आदि की भी जानकारी मौजूद थी। तय किया गया कि इसकी डिजिटल मैपिंग करने के साथ ही वार्ड में जो वर्तमान में व्यवस्थाएं हैं, उनको और यहां खाली स्थानों का किस तरह उपयोग हो सकता है, उसकी प्लानिंग भी की जाए। उसे लगातार अपडेट करने की भी व्यवस्था की जाए, ताकि वर्तमान स्थिति के साथ ही भविष्य की प्लानिंग भी हो सके। इसी तरह से सभी 85 वार्डों के मास्टर प्लान भी तैयार होंगे।

सबसे पहले बनेगा वार्ड 82 का मास्टर प्लान…. Read More »

बोहरा धर्मगुरु का चार साल बाद कल इंदौर आगमन……….

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु आली कदर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त.ऊ.श) साहब का चार साल बाद गुरुवार को विमान से सुबह 10 बजे मुंबई से इंदौर आगमन होगा। वे सुपर कॉरिडोर के नजदीक बने डोम में समाजजन को दीदार देंगे और समाजजन को संबोधित करेंगे। सैयदना साहब इंदौर एयरपोर्ट से बेटमा रवाना होंगे और वहां नवनिर्मित मस्जिद का शुभारंभ करेंगे। समाज के प्रवक्ता फिरोज आरिफ बेटमावाला ने बताया कि डॉ. सैयदना करीब 11:30 बजे बेटमा में बोहरा मोहल्ला स्थित नवनिर्मित बोहरा मस्जिद का शुभारंभ और समाजजन को संबोधित करेंगे। शिया दाऊदी बोहरा समाज के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने बताया कि डॉ. सैयदना बेटमा से कुक्षी जाएंगे।

बोहरा धर्मगुरु का चार साल बाद कल इंदौर आगमन………. Read More »

जिसने भी देखा दिल दहल गया…..

शहर लगातार हादसों का दंश झेल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले बावड़ी हादसे ने सभी को रुला दिया था। वहीं, अब क्रेन हादसा एक बार फिर शहर को दर्द दे गया। एक माह बाद ही यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें तीन मासूम सहित चार लोगों की जान चली गई है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेकाबू क्रेन यमदूत बनकर दौड़ी। बाणगंगा ब्रिज से उतरते समय पहले आॅटो रिक्शा को टक्कर मारी, फिर दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसमें तीन मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। क्रेन इसके बाद  एक बस के पिछले हिस्से से टकराई। बस नहीं होती तो और भी वाहन चालक चपेट में आ जाते। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शवों को देख राहगीर सिहर उठे। लोगों ने उन पर तत्काल कपड़े डाले और पुलिस को सूचना दी। क्रेन ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।  घटना के बाद उज्जैन, लवकुश चौराहा से शहर में आने वाला ट्रैफिक ठप हो गया। कई किमी लंबा जाम लग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6.15 बजे बाणगंगा ब्रिज से मरीमाता की ओर जा रही क्रेन (एचआर-38 बी 2002) ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, एसीपी धैर्यशील येवले, टीआइ राजेंद्र सोनी टीम के साथ व्यवस्था संभालने में जुटे। ताबड़तोड़ सड़क से क्षत-विक्षत शवों को उठाया गया। घायल महिला को अरबिंदो अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में शारदा (40) पति दिनेश निवासी कावेरी नगर, एरोड्रम के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। शारदा के बेटे रितेश व शरद (6) की मौत हो गई। उनकी बहन के बेटे राज (13) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सभी एक बाइक पर सवार थे। संभवत: बाइक रितेश चला रहा था। एक अन्य बाइक सवार सुनील परमार (45) निवासी सुदामा नगर वे फार्मा कंपनी से घर जाते वक्त वे क्रेन की चपेट में आ गए। उनकी भी मौके पर जान चली गई।

जिसने भी देखा दिल दहल गया….. Read More »

Hindustan mail breaking Exclusive vedio… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 6 से 7 लोग हुए हादसे का शिकार

हिंदुस्तान मेल ब्रेकिंग

Hindustan mail breaking Exclusive vedio… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 6 से 7 लोग हुए हादसे का शिकार Read More »

Hindustan mail breaking… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत

इस वक्त की बड़ी ख़बर इन्दौर से…….
बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत
पुलिस प्रशासन और बचावकर्मी मौके पर
दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप

Hindustan mail breaking… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights