Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मोहन से बोले मोदी ‘थैंक्यू’

हिन्दुस्तान मेल, नर्मदापुरम। जनसभा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ‘थैंक्यू’ कहकर की। उन्होंने कहा कि मैं आपका आभारी हूं। इस पर डॉ. यादव ने हाथ जोड़कर उनका सम्मान स्वीकार किया।
बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले नर्मदापुरम पहुंचे थे। चूंकि पीएम को दूसरे राज्यों में जाना था। इसीलिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शेड्यूल में से अपना भाषण हटा दिया। सिर्फ पीएम का भाषण रखा। डॉ. यादव की समय को समझने की इस अदा ने पीएम का दिल जीत लिया। अपना भाषणा प्रारंभ करते ही बोले मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि मुझे आगे जल्दी पहुंचना है। कर्नाटका, केरल। एक लम्बी यात्रा है। ढेर सारे कार्यक्रम है। तो उन्होंने अपना भाषण भी छोड़ दिया। मुझे बोलने के लिए निमंत्रित कर दिया।
मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। मप्र में पहले चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यक्रम था। इससे पहले बालाघाट में सभा और जबलपुर में रोड शो कर चुके थे।

मोहन से बोले मोदी ‘थैंक्यू’ Read More »

घर में घुसकर मारने के बयान पर चुप्पी क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर में घुस कर मारने के बयान के बाद भी पूरी दुनिया चुप रही। पाकिस्तान के सिवाय विश्व के किसी भी देश ने इस पर कोई सख्त टिप्पणी करना तो दूर, सामान्य प्रतिक्रिया तक नहीं जताई। विश्व के देशों की समझ में आ गया है कि आतंकवाद के लिए बदनाम पाकिस्तान जैसे देश के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़गा समझदारी नहीं है। बदले हुए वैश्विक परिदृश्य में हर देश सिर्फ नेशन फर्स्ट की नीति पर चल रहा है। इसलिए कोई देश किसी दूसरे देश के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया तब तक नहीं देता है, जब तक कि उसके हितों पर आंच नहीं आए। ब्रिटिश अखबार गार्डियन की रिपोर्ट के बाद ठीक ऐसा ही हुआ है। गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हुई करीब 20 हत्याएं संयुक्त अरब अमीरात से संचालित भारतीय खुफिया एजेंसियों के स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिए गए। हत्याओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों या गरीब पाकिस्तानियों को लाखों रुपए देने का आरोप है। भारतीय एजेंटों ने हत्याओं को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर जिहादियों को भी भर्ती किया, उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे काफिरों को मार रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ द्वारा करीब 20 इस तरह की हत्याएं की गईं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पाकिस्तान द्वारा दिए गए सबूतों और सीमा के दोनों ओर के खुफिया अधिकारियों के इंटरव्यू पर आधारित है। इस खबर के बाद भी पाकिस्तान को छोड़ कर दुनिया के सभी देश खामोश रहे। भारत ने भी मौजूदा दौर में बदली हुई विदेश नीति के तहत इस बात को दबाने या छिपाने के बजाय विश्व के समक्ष साफ जाहिर कर दिया कि आतंकी कार्रवाईयों पर भारत चुप नहीं बैठेगा, बल्कि ऐसी कार्रवाईयों का मुंहतोड़ जवाब देगा। हालांकि भारत ने गार्डियन की इस रिपोर्ट का न तो खंडन किया और न ही समर्थन किया। भारत ने विश्व के सामने अपनी नीति को स्पष्ट कर दिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने पूर्व में दिए गए बयान से भी एक कदम आगे निकल गए। सिंह ने पाकिस्तान को उसकी धरती पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए सहायता की पेशकश कर डाली। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान खुद को अक्षम महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अगर उसका मकसद आतंकवाद का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करना है तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। यह सख्त टिप्पणी उनके द्वारा पाकिस्तान को चेतावनी देने के एक हफ्ते बाद आई है कि भारत सीमा पार करके भागने की कोशिश करने वाले किसी भी आतंकवादी का पीछा करेगा। उन्होंने कहा था कि अगर वे पाकिस्तान भागेंगे तो हम उन्हें मारने के लिए पाकिस्तान में घुसेंगे। जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहते हैं कि छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। आज का भारत घर में घुस कर मारता है। पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह के इस बयान को भडकाऊ बताते हुए इसकी निंदा की। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का इतिहास खुद की रक्षा करने के लिए गवाही देता है। पाकिस्तान ने कहा कि हमने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है और यह भी कहा कि इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और खुद की रक्षा करने की क्षमता की गवाही देता है। यह पहला मौका है जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक कदम आगे बढ़ते हुए परिवर्तित नीति का खुलासा किया है। इससे पहले ऐसे मामलों से भारत कन्नी काटता रहा है। आतंकियों के लगातार मारे जाने पर पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले एक भारतीय पासपोर्ट धारक को गिरफ्तार किया गया है। भारत ने तब इसे बेबुनियाद बताया था। इसी तरह कनाडा में आतंकी निज्जर की हत्या और अमरीका में आतंकी पन्नू की हत्या के प्रयासों के आरोपों पर भारत ने रक्षात्मक रुख अख्तियार करते हुए ऐसी कार्रवाईयों का खंडन किया था। किन्तु गार्डियन की खबर के बाद भारत ने अपना स्टैंड बदल लिया है।
इस बदली हुई नीति का संदेश विश्व को दिया गया है। गौरतलब है कि कनाडा, अमरीका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों में खालिस्तानी आतंकियों ने भारत के खिलाफ धरने-प्रदर्शन और हिंसात्मक कार्रवाईयां की हैं। भारत इन पर अपना विरोध जताता रहा है। रक्षामंत्री का बयान इन देशों और इनमें पल रहे आतंकियों के लिए भी चेतावनी है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर मामले की एक हद होती है। अब भारत किसी को बख्शेगा नहीं। विश्व के देश भारत के बदले हुए तेवर से स्तब्ध हैं। किसी भी देश ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। इसकी प्रमुख वजह है कि भारत सभी देशों से कमोबेश द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत कर रहा है। इसमें रणनीति और व्यापारिक संबंध शामिल हैं। सभी देशों को लगता है कि एक अरब 40 करोड़ की आबादी वाला भारत सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। दो देशों के आपसी संबंधों के मामले में बीच में पड़गा अब कोई भी देश नहीं चाहता। सभी देशों को सिर्फ अपने हितों की फिक्र है। यही वजह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान जब प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के समक्ष भारत के कश्मीर का मुद्दा उठाया, तब उन्होंने इसे द्विपक्षीय तरीके से हल किए जाने का सुझाव देते हुए टाल दिया। पाकिस्तान कई देशों से भारत पर दबाव डलवाने का प्रयास कर चुका है, किन्तु किसी भी देश ने इसमें बीच में आने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि भारत और सऊदी अरब के रिश्ते अब नए दौर में पहुंच गए हैं। सऊदी अरब को अंदाजा है कि कच्चे तेल पर टिकी अर्थव्यवस्था के भरोसे नहीं रहा जा सकता। तेल के स्त्रोत समाप्त होने से पहले ही सऊदी अरब सुविधासम्पन्न ऐसा देश बनना चाहता है ताकि विश्व के पर्यटन स्थल पर चमक सके। यही वजह है कि कुछ अर्से पहले तक कट्टर इस्लामिक मुल्क रहे सऊदी अरब के प्रिंस ने व्यापक बदलाव की ठान ली है। पुराने दकियानूसी तौर-तरीकों को बदल कर सऊदी अरब आधुनिक सोच के बदलाव का सबब बन रहा है।
इसी के मद्देनजर भारत और सऊदी अरब ने हाल ही में कई व्यापारिक समझौते किए हैं। भारत ने खाड़ी के देशों में रिश्तों का नया अध्याय लिखा है। अमरीका की प्रमुख मैगजीन फॉरेन पॉलिसी ने अपने लेटेस्ट आर्टिकल में मिडिल ईस्ट में भारत के अहम शक्ति के रूप में उभरने के बारे में लिखा है। इसे पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में सबसे दिलचस्प भू-राजनीतिक घटनाक्रम में से एक के रूप में देखा जा रहा है। इस आर्टिकल में इजराइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ भारत के गहरे और बढ़ते संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें कहा गया है कि ये देश बदलती अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में भारत के उभार का लाभ उठाने के इच्छुक नजर आ रहे हैं। आर्टिकल के लेखक स्टीवन ए. कुक ने तर्क दिया कि इस बात की बेहद कम संभावना है कि अमरीका इस घटनाक्रम में हस्तक्षेप कर सकता है। दरअसल अमरीका भी खाड़ी देशों की तरह भारत से रिश्ते और प्रगाढ़ करने की दिशा में बढ़ रहा है। मुद्दा चाहे सैन्य साजो-सामान की सप्लाई का हो या फिर चीन के खिलाफ दमदार सहयोगी का हो, अमरीका को अंदाजा है कि चीन का विश्व में यदि कोई देश मुकाबला कर सकता है तो वह भारत है। यूरोपीय देश भी भारत में व्यापार की संभावनाएं तलाशते हैं। कोई भी देश पाकिस्तान का साथ देकर भारत से पंगा नहीं लेना चाहता।

घर में घुसकर मारने के बयान पर चुप्पी क्यों? Read More »

आधे घंटे की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल…अंधकार में डूबा आधा शहर…आधे घंटे की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल…

शुक्रवार को आधे घंटे से कम हुई वर्षा से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल भी खुल गई। पूर्वी क्षेत्र महालक्ष्मी नगर, सत्यसाईं, बंगाली चौराहा, स्कीम 140 और रिंग रोड-एबी रोड, बायपास से सटे क्षेत्रों में आपूर्ति ठप ही हो गई। यहां 33 केवी लाइन बंद हो गई। पश्चिमी शहर की छत्रीबाग, बियाबानी, राजमोहल्ला, छत्रीपुरा, लोधीपुरा, वैशाली नगर सहित अधिकांश हिस्सों में 15 मिनट से लेकर आधे घंटे के लिए बिजली गुल हुई। उपभोक्ता शिकायत के लिए फोन लगाते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने फोन ही नहीं उठाए।
जलजमाव से बढ़ी परेशानी
शहर में इन दिनों कई स्थानों पर सड़क की खुदाई की गई है, वहां वाहन चालक परेशान होते नजर आए। रेडिसन से लवकुश चौराहे तक मेट्रो का काम होने के कारण कई जगह रूट डायवर्ट हैं। बारिश महज 30 मिनट हुई, लेकिन इतनी देर में ही सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। पलासिया, रीगल से लेकर कलेक्टर आॅफिस, माणिकबाग रोड, महूनाका, राजीव प्रतिमा सहित कई चौराहों और सड़कों पर लबालब पानी जमा हो गया। जलजमाव के चलते यातायात जाम हो गया।

बायपास पर थम गए वाहनों के पहिए-
बायपास पर शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच डराने वाला मंजर था। हवा, बारिश और ओले के कारण वाहन चालकों को सामने देखना मुश्किल हो रहा था। सभी ने गाड़ियां रोक दीं। बायपास किनारे टपरी, ढाबे, दुकानों के शेड उड़ गए।

आधे घंटे की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल…अंधकार में डूबा आधा शहर…आधे घंटे की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल… Read More »

कांग्रेस ने संगठन और प्रकोष्ठ अध्यक्षों से कहा- काम में जुट जाएं…

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
कांग्रेस की भी चुनावी तैयारी जोर पकड़ने लगी है। चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के साथ दायित्व सौंपे गए।
युवा कांग्रेस को प्रमुख बाजार एवं चौराहे पर युवाओं से संपर्क करना, महिला कांग्रेस को घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करना, सेवादल को हाट बाजार एवं बस्तियों में संपर्क करना, एनएसयूआई को छात्रों के कैंपस में जाकर छात्रों से संपर्क करना, इंटक को मजदूरों के पास जाकर संपर्क करना, सद्भावना प्रकोष्ठ को सभी धर्म समाज के लोगों से मिलकर संपर्क करना, व्यापारी प्रकोष्ठ को व्यापार बाजार मार्केट में जाकर जनसंपर्क करना, कोमी एकता प्रकोष्ठ की सभी धर्म की बैठक आयोजित करना, आईटी सेल को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की जन नीतियों को जनता तक पहुंचाना, चिकित्सा प्रकोष्ठ को सभी प्राइवेट एवं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करना, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को अनुसूचित जाति वर्ग में जाकर संपर्क करना, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को पिछड़ा वर्ग से संपर्क करना, बेरोजगार प्रकोष्ठ को पीएम मोदी के झूठे रोजगार देने के वादे से युवाओं को अवगत कराना, परिवहन प्रकोष्ठ को सभी वाहन चालकों से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करने का दायित्व दिया गया है।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, मध्यप्रदेश विधि कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जय हार्डिया, महेंद्र रघुवंशी, अनिल यादव, रीता डांगरे, किरण जिरेती, शकुंतला बड़े, साधना भंडारी, जौहर मानपुरवाला, विवेक खंडेलवाल, मुकेश ठाकुर, लक्ष्मी नारायण पाठक सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक का संचालन देवेंद्र सिंह यादव ने किया।
मृत व्यापारी के बच्चों को 12 तक शिक्षा और एक-एक सदस्या को देंगे रोजगार- बम
इंदौर। इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम ने दो व्यापारी परिवारों के लिए सहायता की घोषणा की है। इन दोनों व्यापारियों का पिछले दिनों वाहन दुर्घटना में निधन हो गया था। आज इनका उठावना था। उठावने में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी पहुंचे । वहां पर इस बात की जानकारी लगी की इस घटना में मृत दो व्यक्ति संतोष जैन निवासी कमाठीपुरा और सचिन जैन निवासी स्मृति नगर के परिवार की स्थिति बहुत खराब है । इसके बाद बम ने ऐलान किया कि आर्थिक रूप से कमजोर दोनों परिवारों के एक-एक बच्चे को नर्सरी से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा दिलाई जाएगी । इस शिक्षा का खर्च उनके द्वारा उठाया जाएगा। इसके साथ ही इन दोनों परिवारों का मेडिक्लेम कराया जाएगा ताकि बीमारी की किसी भी स्थिति में परिवार को किसी की तरफ देखना नहीं पड़े।

कांग्रेस ने संगठन और प्रकोष्ठ अध्यक्षों से कहा- काम में जुट जाएं… Read More »

जन्मदिन मना नहीं पाए…मौत ने गले लगा लिया

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी और उनकी तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक दो दिन बाद बच्ची के तीसरे जन्मदिन के लिए शॉपिंग करके लौट रहा था। घटना के बाद तेज रफ्तार कार की नंबर प्लेट बाइक में फंसी रह गई, जिससे कार का नंबर का पता चल सका।
हबीबगंज पुलिस थाने के एसआई कमर सिंह ने बताया कि 30 साल का दीपक प्राइवेट जॉब करता था। पहले वह अन्ना नगर में रहता था, लेकिन करीब दो सप्ताह पहले ही परिवार के साथ बागमुगालिया में रहने चला गया था। गुरुवार की शाम वह पत्नी और बच्ची के साथ न्यू मार्केट आया था। बच्ची का 14 अप्रैल को तीसरा जन्मदिन था। रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर के लिए पीसीसी के सामने टर्न लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बोर्ड आॅफिस चौराहा से न्यू मार्केट की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वे बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कार की टक्कर से चल बसे पिता-पुत्र
कोलार इलाके में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोलार पुलिस के अनुसार 50 साल के राजू सरदार पेंटिंग के ठेकेदार थे। उनका 28 साल का बेटा अमरदीप भी काम करता था। वे गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक से घर जा रहा थे। उनके साथ उनका 25 साल का भतीजा विक्की सरदार भी था। हादसे में राजू और अमरदीप की मौत हो गई, जबकि विक्की और एक्टिवा सवार घायल हो गए।

जन्मदिन मना नहीं पाए…मौत ने गले लगा लिया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights