Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

कलेक्टर के निशाने पर राजस्य का राजा

इंदौर। राजस्व प्रकरणों के निराकरण को तेजी देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने पूरी ताकत झौंक दी है। लगातार बैठक, हिदायत, समझाइश और चेतावनी के बावजूद राजस्व का अमला सुधर नहीं रहा है। इसीलिए आरआई और पांच पटवारी को निलंबित करने के बाद अब सिंह ने नायब तहसीलदार और तहसीलदारों पर अपने तेवर दिखाए हैं। उन्होंने किसी की सात दिन की तनखा राजसात की तो किसी की महीनेभर की। हालांकि मैदानी स्तर पर अब भी इन तहसीलों में ऐसे लोग जमा हैं जो सुधार के पक्षधर नहीं है। क्योंकि इससे उनकी दुकानदारी ठप हो रही है।
कलेक्टर ने पिछलों दिनों अपर कलेक्टरों से जांच कराई थी। इसमें तहसील कार्यालयों में पेंडिंग प्रकरणों की संख्या अच्छी खासी मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने कनाड़िया तहसीलदार योगेश मेश्राम, जूनी इंदौर तहसीलदार जगदीश रंधावा, मल्हारगंज तहसीलदार शैवाल सिंह व नायब तहसीलदार जितेंद्र वर्मा की एक-एक महीने की तनखा राजसात की गई। इसके साथ ही इन पर डीई बैठाई गई। खुड़लै नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी, सांवेर के नायब तहसीलदार चौखालाल टांक, हातोद तहसीलदार शिखा सोनी, बेटमा नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान की एक सप्ताह की तनखा रोकी।

इंदौर। राजस्व प्रकरणों के निराकरण को तेजी देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने पूरी ताकत झौंक दी है। लगातार बैठक, हिदायत, समझाइश और चेतावनी के बावजूद राजस्व का अमला सुधर नहीं रहा है। इसीलिए आरआई और पांच पटवारी को निलंबित करने के बाद अब सिंह ने नायब तहसीलदार और तहसीलदारों पर अपने तेवर दिखाए हैं। उन्होंने किसी की सात दिन की तनखा राजसात की तो किसी की महीनेभर की। हालांकि मैदानी स्तर पर अब भी इन तहसीलों में ऐसे लोग जमा हैं जो सुधार के पक्षधर नहीं है। क्योंकि इससे उनकी दुकानदारी ठप हो रही है।

कलेक्टर के निशाने पर राजस्य का राजा Read More »

नमामि गंगे के लिए नमामि कान्ह जरूरी…

इंदौर। गंगा नदी को साफ करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा नमामि गंगा योजना पर काम किया जा रहा है। 20 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट पर साल 2014 में काम प्रारंभ किया गया था और साल 2021 तक गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का लक्ष्य था, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद गंगा प्रदूषित की प्रदूषित ही रही। इसके कारणों को खोजा गया तो पता चला कि गंगा की सहायक नदियां जो देश भर से आकर इसमें मिलती है उन्हें भी साफ करना पड़ेगा ताकि उन नदियों का गंदा पानी गंगा में आकर नहीं मिले। आपकों यह जानकार शायद आश्चर्य हो सकता है कि शहर की कान्ह और सरस्वती नदी का पानी गंगा नदी में जाकर मिलता है। कान्ह-सरस्वती और शिप्रा गंगा की सहायक नदियों में शामिल हंै। इसी के चलते नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत कान्ह- सरस्वती और शिप्रा नदी को साफ करने पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है।

पिछले 10 सालों में कान्ह-सरस्वती को साफ करने पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं लेकिन इन दोनों नदियों को साफ नहीं किया जा सका है। अब नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत कान्ह-सरस्वती और शिप्रा नदी के कायाकल्प पर 603 करोड़ रुपए और खर्च किए जाएंगे। जानकारों के अनुसार शहर की कान्ह-सरस्वती और उज्जैन की शिप्रा नदी गंगा की सहायक नदियां हैं। इंदौर से निकलकर कान्ह-सरस्वती सांवेर के आगे शिप्रा से मिलती है और उज्जैन पहुंचती है। यहां से आगे जाकर शिप्रा चंबल नदी में मिल जाती है। चंबल नदी आगे जाकर यमुना में मिलती है। और यमुना नदी आगे जाकर प्रयागराज में संगम बनकर गंगा में मिल जाती है। इस प्रकार कान्ह-सरस्वती नदी का जुड़ाव गंगा नदी से है। गंगा को साफ करने के लिए इसकी सहायक नदियों को साफ करने के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इन नदियों में मिलने वाले सीवेज, गंदगी और नालों को रोका जाएगा। जब कान्ह-सरस्वती सहित गांगा की सहायक नदियों को साफ कर लिया जाएगा तभी गंगा प्रदूषण मुक्त होगी।
केन्द्र देगी पैसा, स्थानीय स्तर
पर होगी निगरानी
गंगा की सहायक नदियों कान्ह-सरस्वती और शिप्रा को साफ करने के लिए 603 करोड़ रुपए की राशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही अगले 15 साल तक इस प्रोजेक्ट में लगने वाले अन्य खर्च व मेंटेनेंस की राशि भी केन्द्र सरकार द्वारा ही प्रदान की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी स्थानीय नगरीय निकायों की रहेगी।

नमामि गंगे के लिए नमामि कान्ह जरूरी… Read More »

शाम तक हो सकती है हल्की बारिशआज सुबह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा तापमान…

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह न्यूनतम दृश्यता 6000 मीटर तक दर्ज की गई और आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। सुबह हल्के बादल रहें और धूप भी निकली।
सुबह 8.30 बजे पारा 28.4 डिग्री तक पहुंचा। सुबह पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इसके असर से अरब सागर से नमी इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों तक आ रही हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण इंदौर में आज बादल छाए रहने के साथ शाम के समय हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इससे पहले शुक्रवार को गर्मी से हल्की राहत रही और अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। गौरतलब हैं कि शुक्रवार सुबह इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

शाम तक हो सकती है हल्की बारिशआज सुबह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा तापमान… Read More »

भाजपा प्रत्याशी मिश्रा कोथमाया नोटिस

रीवा, एजेंसी। चुनाव खर्च के विवरण में कमियां मिलने पर रीवा कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा पााल ने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को नोटिस थमा दिया। नोटिस के अनुसार चार वाहनों का व्यय लेखा तथा मऊगंज, देवतालाब एवं गुढ़ चुनाव कार्यालयों का खर्च नहीं बताया गया। इसी तरह 13 अप्रैल को सिरमौर में आयोजित सभा, देवतालाब में आयोजित रैली और सभा में हुए खर्च और बताए खर्च में 2 लाख 23 हजार 547 रुपए का अंतर पाया गया। नामांकन दिनांक से 16 अप्रैल की स्थिति में प्रस्तुत किए गए व्यय लेखे में भी अंतर पाया गया है।

भाजपा प्रत्याशी मिश्रा कोथमाया नोटिस Read More »

ट्रक की टक्कर से पलटी पुलिस बस, 21 जवान घायल

नागपुर भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह होमगार्ड और पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के कारण सुबह 4 बजे के करीब हुआ। दरअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 40 जवान सवार थे। 34 होमगार्ड के, 6 पुलिसकमी। 21 लोग घायल हो गए। 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया। गंभीर घायल 9 जवानों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक की टक्कर से पलटी पुलिस बस, 21 जवान घायल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights