Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Indore: पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया सात हजार करोड़ से ज्यादा का बजट, नहीं लगाया कोई नया कर, ये हैं खास बातें

नगर निगम का 7500 करोड़ रुपए का डिजिटल बजट गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पेश किया। भार्गव ने जनता को राहत देते हुए इस बार कोई भी कर नहीं लगाया गया है, लेकिन करों की दर जरूर बदली गई।
एमआईसी द्वारा मंजूर किए गए 29 अन्य प्रस्तावों पर भी विचार होना है। अपने भाषण के दौरान महापौर ने इंदौर को 7 आई दिए। इंदौर यानि आइडिया, इनोवेशन, इन्वॉल्वमेंट, आईटी, इनिशिएटिव, इंस्पिरेशन, इंडिपेंडेंट। उन्होंने कहा- ये सात आई इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इंदौर में सीएम ने तीन एकड़ जमीन सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट को दी है, जहां मां अहिल्या का स्मारक बनाया जाएगा। राजवाड़ा क्षेत्र को नए देवी अहिल्या लोक के रूप में बनाने का काम परिषद् करेगी। लेजर लाइट और साउंड सिस्टम पर काम किया जाएगा। सबसे पहले महापौर भार्गव ने सभापति मुन्नालाल यादव और कांग्रेस समर्थित नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को बजट की डिजिटल प्रति सौंपी।

ट्रेड लाइसेंस की अवधि 1 साल से बढ़ाकर 2 साल
ल्ल प्रत्येक वार्ड में 5 बेकलेन को संवारने का लक्ष्य रखा।
ल्ल नर्मदा के चौथे चरण हेतु 1500 करोड़ का प्रावधान
ल्ल 6 जीरो वेस्ट वार्ड आदर्श वार्ड के रूप में विकसित ।
ल्ल डिजिटल सिटी के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
ल्ल 150 चौराहों पर वाय-फाय जोन बनाएंगे। स्टार्ट-अप को बढ़ाने के लिए 50 लाख का प्रावधान।
ल्ल काह्न नदी में मिलने वाले आउट फॉल्स ट्रेपिंग के लिए 20 करोड़।
ल्ल शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य।
ल्ल शहर के कुओं-बावड़ी के जीर्णोद्धार 30 करोड़।
ल्ल राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन योजना के 217 करोड़।
ल्ल 100 किमी नवीन सीवरेज लाइन डालने का लक्ष्य।
ल्ल 6 मॉडल स्कूल का निर्माण करने का प्रावधान।
ल्ल प्रत्येक जोन में एक मॉडर्न लाइब्रेरी का निर्माण। मेरिट बेस पर 3 छात्राओं को स्कूटी, 5 छात्राओं को लैपटॉप और 10 छात्राओं को साइकिल।
ल्ल 25 स्थानों पर मल्टी व्हीकल चार्जिंग प्वॉइंट ।
ल्ल श्मशान एवं कब्रिस्तान के रखरखाव के लिए 11.30 करोड़।
ल्ल पुलों के संधारण एवं निर्माण के लिए 47 करोड़।
ल्ल नई 400 गेटेड कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट का विद्युत भार निगम द्वारा वहन करेगा।
ल्ल पार्षदों की निधि भी जनकार्य विभाग में 25 लाख से बढ़ाकर 35 लाख।
ल्ल 85 वार्डों में योग केंद्र, संजीवनी क्लिनिक-ओपन जिम्नेशियम।
ल्ल कई स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। पेज 3 भी देखें।

Indore: पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया सात हजार करोड़ से ज्यादा का बजट, नहीं लगाया कोई नया कर, ये हैं खास बातें Read More »

केजरीवाल ने तो बंगले पर ही खर्च कर दिए 45 करोड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी आवास के डेकोरेशन पर खर्च किए 45 करोड़ रुपए के मामले में भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर हैं। ‘आॅपरेशन शीश महल’ के तहत सरकारी आवास पर किए गए खर्च में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
इंटीरियर डेकोरेशन जिसमें वुडन फ्लोर, वुडन डोर आदि पर 11 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं। एक-एक टॉयलेट पर एक-एक लाख रुपए खर्च हुए हैं। केजरीवाल के सरकारी आवास में 15 बॉथरूम हैं। दो टॉयलेट में ऐसे स्मार्ट कमोड सीट लगाया गया है, जो रिमोट से चलता है। एक की कीमत 4 लाख 27 हजार 272 रुपए है। इस बात का खुलासा हुआ कि केजरीवाल के सरकारी बंगले को चमकाने पर 45 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। आवास में 8-8 लाख रुपए का एक पर्दा लगाया गया है, साथ ही केजरीवाल के सरकारी आवास पर जो मार्बल लगा है, उसको वियतनाम से मंगाया गया था।
बिजली के सामान पर 2 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च हुए हैं। किचन और अप्लायंस पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं। हॉट वाटर जनरेटर के लिए 25 लाख रुपए खर्च हुए हैं। सुपीरियर कंसल्टेंसी यानि सिर्फ बताने के लिए 1 करोड़ रुपए। एक लाख का मंदिर। वियतनाम के मार्बल से इस मंदिर को बनाया गया है।
फाइनेंसियल रूल्स के हिसाब से 10 करोड़ से ऊपर की रकम के संभावित खर्च की फाइल सीनियर अफसरों के पास जाती है, ओपन टेंडर होता। केजरीवाल के सरकारी बंगले के सुंदरीकरण पर 44 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हुए हैं। सीएम आवास में 8-8 लाख रुपए का एक पर्दा लगाया गया है। पर्दों पर कुल एक करोड़ रुपए खर्च हुए। जो मार्बल लगा है, उसको वियतनाम से मंगाया गया था। इस डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपए है।

केजरीवाल ने तो बंगले पर ही खर्च कर दिए 45 करोड़ Read More »

एनसीपीसीआर की कार्रवाई भ्रामक विज्ञापनों में उलझी

बॉर्नविटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले एक इंफ्लूएंसर ने बॉर्नविटा में चीनी की अधिक मात्रा पर सवाल उठाए थे। इसने एक वीडियो में कहा था कि बॉर्नविटा की टैग लाइन तैयारी ‘जीत की’ नहीं तैयारी डायबिटीज की होनी चाहिए। इसमें कहा गया था कि बॉर्नविटा के पैकेट में आधी मात्रा सिर्फ चीनी की होती है। इस विवाद के बाद बॉर्नविटा पर कार्रवाई का दौर भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कंपनी से चॉकलेट फ्लेवर्ड पाउडर में हानिकारण तत्वों के आरोपों पर जवाब देने को कहा है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर ने यूएस की दिग्गज स्नैक्स कंपनी की भारतीय शाखा मोंडेलेज इंडिया इंटरनेशनल से रिव्यू करने को कहा है, साथ ही भ्रामक विज्ञापनों और लेबल्स को हटाने को कहा है। बॉर्नविटा मोंडेलेज इंडिया इंटरनेशनल द्वारा बनाई जाती है। यह कैडबेरी की सब्सिडियरी कंपनी है। आयोग ने मोंडेलेज इंटरनेशनल को दिए नोटिस में कहा- इस प्रोडक्ट के बारे में आयोग को बताया गया है कि इसमें काफी अधिक मात्रा में चीनी है, साथ ही कुछ ऐसे तत्व हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बाल अधिकार आयोग ने कहा कि बॉर्नविटा एफएसएसएआई के दिशानिर्देशों और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत अनिवार्य डिस्क्लोजर्स दिखाने में विफल रही है। आयोग ने स्नैक्स कंपनी से एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंफ्लूएंसर रेवंत हिमतसिंग्का ने कहा था कि बॉर्नविटा हेल्थ ड्रिंक नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा था- कोरोना से पहले इम्युन सिस्टम को लेकर बॉर्नविटा के पैकेट पर कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। कोरोना के बाद बॉर्नविटा पैकेट के ऊपर इम्युनिटी सिस्टम को जोड़ दिया गया, जबकि उत्पाद में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

एनसीपीसीआर की कार्रवाई भ्रामक विज्ञापनों में उलझी Read More »

इंदौर के 150 चौराहे फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे:बजट भाषण में महापौर बोले- अयोध्या-वाराणसी तक अटल सिटी बसें भी चलेंगी

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम का बजट पेश किया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब 7773 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। कोई नया कर न लगाकर उन्होंने इंदौरवासियों को सौगात दी।

इंदौर नगर निगम का बजट गुरुवार को पेश हुआ। सुबह 11 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बजट सम्मेलन में लगभग 7773 करोड़ रुपये का बजट मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन, अभय छजलानी, वेद प्रताप वैदिक के अलावा बावड़ी हादसे में मृत 36 लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मेयर ने सपा नेता शरद यादव के बजाए शरद पंवार को श्रद्धाजंलि दे दी। बाद में उन्होंने भूल सुधारी। इसके बाद पांच मिनिट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। 11:40 पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह पहला डिजिटल बजट इंदौर नगर निगम ने पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल सिटी बस ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा अयोध्या, वाराणसी सहित अन्य शहरों में बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया कर नहीं लगा। जनता से सीधे गूगल फॉर्म से सुझाव मांगे थे, उन्हें भी शामिल किया गया। इंदौर क्लीन सिटी के साथ अब सोलर सिटी, ग्रीन सिटी और डिजिटल सिटी बनेगा। इंदौर में अहिल्या लोक बनेगा। निगम उसमें फव्वारे, साउंड और विद्युत साज सज्जा करेगा। 

लैपटॉप पर पार्षदों ने देखा बजट
इस बार सम्मेलन हाईटेक रहा। पार्षदों की टेबल पर लैपटॉप रखे थे और बजट की कॉपी भी पार्षदों को पेनड्राइव में दी गई। बजट में स्वच्छता, विकास और पेयजल के लिए विशेष प्रावधान किए गए। बजट में नर्मदा के चौथे चरण, सोलर सिटी, डिजीटल सिटी, नमामि गंगे मिशन, कान्ह नदी की सफाई के लिए करोडों रुपये का बजट रखा गया।

कान्ह नदी की सफाई के लिए 500 करोड़
बजट में कान्ह नदी की सफाई पर 500 करोड़ की मंजूरी दी गई। इसके अलावा कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए चाणक्यपुरी से राजमोहल्ला तक प्रायमरी सीवर लाइन डालने और कॉलोनियों की सीवर लाइन को जोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किए गए।

नर्मदा का चौथा चरण भी आएगा
बजट में नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी प्रावधान किया गया। वर्ष 2050 तक होने वाली शहर की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए पानी की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम चौथा चरण भी लाएगा। इसके लिए डेढ़ हजार करोड़ का बजट रखा गया है।

-100 किलो मीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी।
– इंदौर को सोलर सिटी बनाया जाएगा। इंदौर से तीन सौ मेगा वॉट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
-इंदौर में रॉक मेमोरियल की प्रतिकृति बनाई जाएगी।
– इंदौर के 150 चौराहों को वाई फाई किया जाएगा। नगर निगम डेटा सेंटर बनाएगा।
– हर वार्ड में एक ओपन जिम, संजीवनी क्लिनिक होंगे। छह मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

इंदौर के 150 चौराहे फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे:बजट भाषण में महापौर बोले- अयोध्या-वाराणसी तक अटल सिटी बसें भी चलेंगी Read More »

रहाणे का नंबर-5 पर खेलना तय, राहुल कर सकते हैं कीपिंग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (हळउ) का फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इउउक ने मंगलवार को इस मुकाबले के लिए 15 मेंबर्स की भारतीय टीम की घोषणा की है। इसमें मुंबई के बैटर अजिंक्य रहाणे का भी नाम है। रहाणे को लगभग 15 महीने बाद टीम इंडिया में जगह मिली है। इस स्टोरी में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और आॅस्ट्रेलिया का अब तक रिकॉर्ड कैसा रहा है।
रोहित-गिल कर सकते है ओपनिंग: हळउ फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग जोड़ी हो सकते है। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड में खेलने का उन्हें अनुभव है। 2021-22 में इंग्लैंड दौरे में रोहित ने 4 टेस्ट मैचों में 52.57 की औसत से 368 रन बनाए थे। साथ ही हळउ-23 सीजन में रोहित ने 700 से ज्यादा रन स्कोर किए हैं। शुभमन गिल ने केएल राहुल को कड़ी टक्कर देते हुए ओपनिंग स्पॉट पर अपना कब्जा जमा लिया है। अपने टेस्ट करियर के शुरूआती दौर में, गिल ने 15 मैच में 2 शतक के साथ 890 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में गिल का अनुभव कम है। उन्होंने 2 टेस्ट में 57 रन स्कोर किए हैं। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए हळउ फाइनल में भी रोहित और गिल ने ही ओपनिंग की थी।

पुजारा – कोहली – रहाणे पर मिडिल आॅर्डर की जिम्मेदारी
चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड में खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव है। वें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते रहते हैं। इस कारण फाइनल में उन पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। इस सीजन पुजारा ने 16 मैच में 887 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में पुजारा ने 15 टेस्ट में 829 रन स्कोर किए हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी। कोहली बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और अब फॉर्म में लौट चुके हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ इॠळ में कोहली ने टेस्ट में शतक का सूखा भी खत्म किया। साथ ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का परफॉर्मेंस हमेशा अच्छा रहा है। कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट में 8 सेंचुरी जड़ी हैं। रहाणे का पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना तय सा है। 15 महीने से टीम से बाहर चल रहे रहाणे अब श्रेयस अय्यर की जगह खेलेंगे। रहाणे पांचवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करते हैं। रहाणे ने पांचवें नंबर पर 66 मैच खेले हैं।

रहाणे का नंबर-5 पर खेलना तय, राहुल कर सकते हैं कीपिंग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights