Hindustanmailnews

मैं आरएसएस-भाजपा केलिए कोरोना हूं… सिंह

मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के लिए कोरोना हूं। यह कहना है कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का। बुधवार को इंदौर आए सिंह ने कुछ इसी अंदाज में आरएसएस और भाजपा को चुनौती दी। कांग्रेस के संगठन सेवादल का गुरुवार से तीन दिवसीय चुनावी प्रशिक्षण शिविर एक निजी गार्डन में शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे आए थे। इस दौरान उन्होंने आरएसएस को धर्म का दुरुपयोग करने वाला करार दिया। उन्होंने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल दाग दिए। सिंह का कहना था- इंदौर के लोग जानते हैं कि सिलावट क्या थे और अब कहां हैं और ये कहां से आए। कौन-सा धंधा चलता है सिलावट का। आपका इतना बड़ा धंधा हो कहां से गया, इतना पैसा कहां से आया। इसके पहले सिलावट ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के लिए कोरोना वायरस बताया था। शिविर में पहुंचे दिग्विजय सिंह का सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव, शहर अध्यक्ष मुकेश यादव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया, वहीं सिंह ने इस दौरान सेवादल के प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात भी की और उन्हें संबोधित करते हुए जीते के लिए पांच सूत्र दिए।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights