Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आईपीएल में आज पंजाब और लखनऊ सीजनमें तीसरी बार फिर होंगे आमने-सामने

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी और ओवरआॅल तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले इस सीजन के 21वें मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब पंजाब को दो विकेट से जीत मिली थी। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है। वुड 15 अप्रैल के बाद से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और टीम को उनसे जल्दी वापसी की उम्मीद है। वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं । दूसरी ओर पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं।
पंजाब ने 7 में से 4 मैच जीते: पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं। जिनमें उसे चार में जीत और तीन मैचों में हार मिली। टीम के आठ अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और नाथन एलिस हो सकते हैं। इनके अलावा शिखर धवन, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं।

लखनऊ ने 7 मैच खेले
लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में 4 जीत और 3 में हार मिली है। टीम के पास आठ पॉइंट्स हैं। पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और नवीन उल हक हो सकते हैं। इनके अलावा केएल राहुल, रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए क्वालिफायर तक का सफर तय किया था। हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक दो बार भीड़ चुकी हैं। जिसमें एक-एक मैच में दोनों को जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है। यहां की पिच पहले बॉलर फ्रैंडली थी, लेकिन अब यह बल्लेबाजों के अनुकूल भी हो गई है। यहां शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरू कर देती है।

आईपीएल में आज पंजाब और लखनऊ सीजनमें तीसरी बार फिर होंगे आमने-सामने Read More »

पीएफआई और मदरसों पर कड़ी निगरानी…

मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर सक्सेना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सभी जोन के एडीजी/ आईजी, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई और मदरसों पर पुलिस कड़ी निगाह रखें। यह काम अकेले एटीएस का नहीं है, सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक भी इन आपराधिक तत्वों पर निगाह बनाएं रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शाम 6 से रात 9 बजे तक पुलिस अपने-अपने इलाके में पैदल गश्त करे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जोनल एडीजी/आईजी, इंदौर और भोपाल के कमिश्नर, सभी जिलों के एसपी/डीसीपी उपस्थित रहे।
डीजीपी सक्‍सेना ने निर्देश दिए कि अवैध खनन, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, चिटफंड माफिया, भू-माफिया, मिलावट माफिया को नेस्‍तानाबूद करने के लिए कठोर कदम उठाए। इनके खिलाफ कार्रवाई इतनी सटीक और प्रभावशाली हो कि नजीर बन जाए। उन्होंने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोग अहाते बंद होने के बाद खुले में शराब न पीएं। साथ ही निर्धारित स्थल के अलावा कहीं भी शराब विक्रय होने पर सख्त कार्रवाई करें।

उज्जैन पुलिस की तर्ज पर कार्रवाई करें
डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिस तरह उज्जैन पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्‍ट के अंतर्गत ड्रग्स माफिया पर सख्ती दिखाते हुए 11 तस्करों को जेल भेजा। उसी तरह प्रदेश के सभी जिले में पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से ले। उचित कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मदरसों पर भी कड़ी निगाह रखी जाए और इस बात का ध्यान रखा जाए कि कहीं कोई राष्ट्रविरोधी, आतंकवादी तो नहीं पनप रहे।

पेसा एक्ट : हर गांव में विवाद निवारण समिति बनाएं
बैठक में डीजीपी सक्सेना ने पेसा एक्ट के अंतर्गत प्रत्येक गांव में शांति व विवाद निवारण समिति की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक जिले के शत-प्रतिशत गांवों में समितियों बन जाएं। उन्होंने कहा कि थानों में दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी समितियों को दी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सभी समितियां प्रदेश के जिलों के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर जनता को पेसा एक्ट के प्रति जागरूक करें।

अतिवादी संगठनों पर नजर रखना सिर्फ एटीएस का काम नहीं….

बैठक में उन्होंने पीएफआई, अन्य अतिवादी संगठनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ एटीएस का नहीं है, सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक भी इन आपराधिक तत्वों पर निगाह बनाए रखें। अपराधों की कमी और वृद्धि की जोनवार समीक्षा कर जोनल आईजी को निर्देशित किया कि प्रतिमाह अपने जोन में घटित अपराधों की समीक्षा करें। कहीं कोई वृद्धि दिख रही है, तो उसके नियंत्रण के लिए कदम उठाएं। बैठक के दौरान डीजीपी सक्सेना ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक पैदल गश्त किए जाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीजीपी सक्सेना ने पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए कॅरियर काउंसलिंग तथा समर कैंप आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।

पीएफआई और मदरसों पर कड़ी निगरानी… Read More »

पीएससी इंटरव्यू के लिए जारी रोल नंबर में फर्जीवाड़े का आरोप

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। पीएससी 2019 के लिए कराई गई परीक्षा के परिणाम के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाए गए नामों और रोल नंबर को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। इस मामले में एक ही जिले के एक ही परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों को सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू में बुलाए जाने से इसमें फर्जीवाड़ा की संभावना साफ दिखाई देने लगी है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने पीएससी के विरुद्ध सोशल मीडिया में करप्शन के आरोप भी लगाना शुरू कर दिए हैं। पीएससी द्वारा राज्य वन सेवा के अभ्यर्थियों के जो रोल नंबर जारी किए गए हैं, उसमें 19 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। 26 अप्रैल को जारी इस सूचना में जिन रोल नंबर वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है, उसे देखने पर साफ नजर आता है कि ये सभी अभ्यर्थी एक ही जिले और परीक्षा केंद्र से संबंध रखते हैं। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर 100004, 100009, 100015, 100016, 100017, 100018, 100019, 100023, 100026, 100027, 100042, 100045, 100062, 100063, 100071, 100072, 100076, 100078, 100083 हैं जो एक ही परीक्षा केंद्र से संबद्ध दिखाई देते हैं। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पीएससी इंटरव्यू के लिए जारी रोल नंबर में फर्जीवाड़े का आरोप Read More »

Jiah Khan Case: ‘अब खोने को और कुछ नहीं बचा…’ सुसाइड नोट में जिया के दर्दभरे अल्फाज ला देंगे आंखों में आंसू

जिया खान के सुसाइड ने सभी को सन्न कर दिया था। आज इस केस पर फैसला आने वाला है, ऐसे में अभिनेत्री का सुसाइड नोट वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड में अपने छोटे से करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया था। 25 साल की छोटी सी उम्र में जिया खान ने अपने फ्लैट पर 3 जून 2013 को मौत को गले लगा लिया था। अभिनेत्री को उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर ऐसा करने के लिए उन्हें उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन सूरज को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, आज इस केस में अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है। इससे पहले जिया खान का सुसाइड नोट एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में क्या लिखा था…..

तुम मुझे रोजाना तड़पाते थे..
जिया खान के फ्लैट से जब अभिनेत्री की बॉडी बरामद की गई थी उस समय वहां पर एक्ट्रेस द्वारा लिखा गया एक छह पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया खान ने अपने दिल के हर उस दर्द को लिखा था, जिसके लिए वह परेशान थीं। खास बात यह है कि इसमें कही हर बात सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रही थी। जिया खान ने लिखा था, ‘पता नहीं, तुमसे यह बात कैसे कहूं। मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है। वैसे भी मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अंदर से बुरी तरह टूट चुकी हूं। तुम्हें शायद यह बात का पता न हो, मगर तुम्हारा मुझ पर ऐसा असर था कि मैं तुम्हें टूटकर प्यार करने लगी और उस इश्क में मैंने खुद को पूरी तरह भुला दिया, खो दिया। मगर तुम थे कि मुझे रोजाना तड़पाते रहते थे, तकलीफ देते रहते थे।’ 

 

सूरज को सब कुछ सौंप चुकी थीं जिया
जिया आगे लिखती हैं, ‘अब मुझे अपनी जिंदगी में रौशनी की एक लकीर भी नहीं दिखती। सुबह आंख खुलती है, पर बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। कभी ऐसे भी दिन थे, जब मैं बस अपना सब कुछ, अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। एक उम्मीद थी कि हम साथ होंगे। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर-चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं। मैंने कभी किसी से इतना प्यार नहीं किया था, किसी की इतनी परवाह नहीं की थी। मगर मुझे बदले में क्या मिला, तुम्हारे झूठ, तुम्हारी बेवफाई। मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट लाती रही, तुम्हारी नजरों में खूबसूरत दिखने के लिए जतन करती रही, मगर तुम्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रेग्नेंट होने का डर बना रहता था, फिर भी बिना हिचक तुम्हें सब कुछ सौंप दिया। मगर तुमने इन सबके बदले मुझे तकलीफ दी। इस दर्द ने मुझे पूरी तरह से मार दिया। मेरी रूह तक तबाह हो गई।’  

जिया को सता रहा था मानसिक और शारीरिक चोट का डर
‘अब हाल यह है कि न मैं खा पाती हूं, न सो पाती हूं, न सोच पाती हूं और न ही कुछ कर पाती हूं। हर चीज मेरी पकड़ से छूट रही है। करियर के बारे में तो अब सोचा भी नहीं जाता। जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी, मेरे अंदर एक उत्साह था, उम्मीदें थीं और अनुशासन था। फिर मुझे तुमसे प्यार हो गया। मुझे लगा कि अब मेरे अंदर की सबसे शानदार खूबियों को दुनिया में पनाह मिलेगी। मुझे नहीं पता क्यों तकदीर हमें साथ और करीब लेकर आई। पहले ही इतनी तकलीफों, बलात्कारों, गालियों और यातनाओं को सहने के बाद मैं कम-से-कम इन सबकी हकदार तो नहीं थी। मुझे तुम्हारी नजरों में न तो प्यार नजर आया और न ही हमारे रिश्ते के लिए कोई कमिटमेंट। हर दिन मेरा यही डर बढ़ता रहा कि तुम मुझे मानसिक या शारीरिक रूप से चोट पहुंचा सकते हो। तुम्हारी जिंदगी बस औरतों और पार्टियों के इर्द गिर्द घूमती थी, जबकि मेरी जिंदगी मेरे काम और तुम्हारे बीच ही बसी थी। अगर मैं यहां रुकती हूं, तो तुम्हारी कमी खलेगी, तुम्हारी जरूरत महसूस होगी। इसलिए मैं अपने दस साल के करियर और उससे बुने गए सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं।’

दिन-रात झूठ बोलते थे सूरज
आगे अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मेरे लिए यहां चीजें बेहतर होती दिख रही थीं, मगर इन सबके कोई मायने नहीं रह जाते अगर आप दिल टूट जाने की वजह से लगातार तकलीफ में हों तो। तकलीफ कि जिस शख्स से आप प्यार करते हैं, वो आपको गालियां देता है, धमकी देता है, मारता है और दूसरी लड़कियों के लिए आपसे धोखा देता है। मैं तुमसे प्यार करती थी इसलिए तुम्हारे घर आती थी। मगर तुम मूड बदलने पर मुझे बीच रात में धक्के देकर बाहर निकाल देते थे। मेरे मुंह पर दिन रात झूठ बोलते रहते थे। मेरे परिवार की बेइज्जती करते रहते थे। मैं तुमसे मिलने के लिए तड़पती थी और दीवानों की तरह तुम्हारी कार का पीछा करती थी। लेकिन तुम मेरी बहन से भी कभी नहीं मिले, जबकि मैं तुम्हारी बहन के लिए कितने गिफ्ट लेकर आती थी।’

जिया ने कराया था अबॉर्शन
आगे अभिनेत्री ने लिखा, ‘तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह सब सोचना इतना तकलीफ देता है कि मैंने दस दिनों तक तुम्हारा इंतजार किया और तुम्हें उस सफर से मेरे लिए एक तोहफा खरीदने की भी सुध नहीं रही। गोव ट्रिप मेरा बर्थडे प्रेजेंट थी। तुमने मुझे धोखा दिया, फिर भी मैं तुम पर पैसे खर्च करती रही। मैंने अबॉर्शन करवाया और इसके दर्द में तड़पती रही। मैंने तुम्हारे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं किया, मगर तुमने मेरे वापस लौटने के बाद मेरे क्रिसमस और बर्थडे पार्टी दोनों को चौपट कर दिया। वैलेंटाइन डे के दिन भी तुम मुझसे दूर दूर रहे। तुमने वादा किया था कि जैसे ही हमारे रिश्ते का एक साल पूरा हो जाएगा, तुम मेरे साथ सगाई करोगे। लेकिन नहीं, जिंदगी में तुम्हें सिर्फ पार्टी और औरतें चाहिए, तुम्हारी ख्वाहिश सिर्फ अपने लालची मकसदों को पूरा करने की है। मैं जिंदगी में बस एक ही चीज चाहती थी और वह तुम थे। मगर तुमने तो मेरी हर खुशी छीन ली। मैंने बिना किसी स्वार्थ के तुम्हारे ऊपर पैसा खर्च किया। जब मैं तुम्हारे लिए रोई, तो तुम्हारे चेहरे पर शिकन भी नहीं थी। इन सबके बाद इस दुनिया में मेरे जीने की कोई वजह नहीं रह जाती।’

लंबी नींद सोना चाहती थीं जिया
अपने इस दर्दभरे लेटर को खत्म करते हुए जिया लिखती हैं, ‘मैंने बस इतना चाहा था कि तुम मुझे वैसे ही प्यार करो, जैसे मैं तुमसे करती हूं। मैंने हमारे भविष्य के सपने देखे थे, तुम्हारी कामयाबी के सपने देखे थे। मगर अब मैं इस जगह को छोड़ रही हूं और मेरे पास सिर्फ टूटे सपने और झूठे खाली वादे हैं। मैं अब सोना चाहती हूं… ऐसी नींद, जिससे कभी न जागना पड़े। मेरे पास सब कुछ था, मगर अब कुछ भी नहीं है। तुम्हारे साथ थी, तभी अकेली हो चुकी थी। तुमने मुझे अकेला बना दिया, इनसिक्योर्ड। मैं ऐसी नहीं थी, मेरे अंदर बहुत कुछ था।’….

Jiah Khan Case: ‘अब खोने को और कुछ नहीं बचा…’ सुसाइड नोट में जिया के दर्दभरे अल्फाज ला देंगे आंखों में आंसू Read More »

Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में सूरज पंचोली हुए बरी, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

  • सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा
  • बरी हुए सूरज पंचोली
  • जिया खान की मां ने दायर की अर्जी…

Jiah Khan Suicide Case Verdict Live News in Hindi: 3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए थे। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा

जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।’

बरी हुए सूरज पंचोली

जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं। 

जिया खान की मां ने दायर की अर्जी

जिया खान की मां राबिया ने अपने वकील के जरिये अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है, जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बयां करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था, हालांकि वह बाद में विरोधी हो गई थीं।

जिया ने कहा- तुमने मेरे सपने तोड़ दिए

जिया खान ने अपने लेटर में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।’

जरीना वहाब भी पहुंचीं कोर्ट

बेटे सूरज पंचोली के केस में फैसला सुनने और उनको सपोर्ट करने के लिए अभिनेता की मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची हैं। 

Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में सूरज पंचोली हुए बरी, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights