Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

पीएससी इंटरव्यू के लिए जारी रोल नंबर में फर्जीवाड़े का आरोप

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। पीएससी 2019 के लिए कराई गई परीक्षा के परिणाम के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाए गए नामों और रोल नंबर को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। इस मामले में एक ही जिले के एक ही परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों को सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू में बुलाए जाने से इसमें फर्जीवाड़ा की संभावना साफ दिखाई देने लगी है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने पीएससी के विरुद्ध सोशल मीडिया में करप्शन के आरोप भी लगाना शुरू कर दिए हैं। पीएससी द्वारा राज्य वन सेवा के अभ्यर्थियों के जो रोल नंबर जारी किए गए हैं, उसमें 19 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। 26 अप्रैल को जारी इस सूचना में जिन रोल नंबर वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है, उसे देखने पर साफ नजर आता है कि ये सभी अभ्यर्थी एक ही जिले और परीक्षा केंद्र से संबंध रखते हैं। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर 100004, 100009, 100015, 100016, 100017, 100018, 100019, 100023, 100026, 100027, 100042, 100045, 100062, 100063, 100071, 100072, 100076, 100078, 100083 हैं जो एक ही परीक्षा केंद्र से संबद्ध दिखाई देते हैं। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पीएससी इंटरव्यू के लिए जारी रोल नंबर में फर्जीवाड़े का आरोप Read More »

Jiah Khan Case: ‘अब खोने को और कुछ नहीं बचा…’ सुसाइड नोट में जिया के दर्दभरे अल्फाज ला देंगे आंखों में आंसू

जिया खान के सुसाइड ने सभी को सन्न कर दिया था। आज इस केस पर फैसला आने वाला है, ऐसे में अभिनेत्री का सुसाइड नोट वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड में अपने छोटे से करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया था। 25 साल की छोटी सी उम्र में जिया खान ने अपने फ्लैट पर 3 जून 2013 को मौत को गले लगा लिया था। अभिनेत्री को उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर ऐसा करने के लिए उन्हें उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन सूरज को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, आज इस केस में अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है। इससे पहले जिया खान का सुसाइड नोट एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में क्या लिखा था…..

तुम मुझे रोजाना तड़पाते थे..
जिया खान के फ्लैट से जब अभिनेत्री की बॉडी बरामद की गई थी उस समय वहां पर एक्ट्रेस द्वारा लिखा गया एक छह पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया खान ने अपने दिल के हर उस दर्द को लिखा था, जिसके लिए वह परेशान थीं। खास बात यह है कि इसमें कही हर बात सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रही थी। जिया खान ने लिखा था, ‘पता नहीं, तुमसे यह बात कैसे कहूं। मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है। वैसे भी मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अंदर से बुरी तरह टूट चुकी हूं। तुम्हें शायद यह बात का पता न हो, मगर तुम्हारा मुझ पर ऐसा असर था कि मैं तुम्हें टूटकर प्यार करने लगी और उस इश्क में मैंने खुद को पूरी तरह भुला दिया, खो दिया। मगर तुम थे कि मुझे रोजाना तड़पाते रहते थे, तकलीफ देते रहते थे।’ 

 

सूरज को सब कुछ सौंप चुकी थीं जिया
जिया आगे लिखती हैं, ‘अब मुझे अपनी जिंदगी में रौशनी की एक लकीर भी नहीं दिखती। सुबह आंख खुलती है, पर बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। कभी ऐसे भी दिन थे, जब मैं बस अपना सब कुछ, अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। एक उम्मीद थी कि हम साथ होंगे। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर-चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं। मैंने कभी किसी से इतना प्यार नहीं किया था, किसी की इतनी परवाह नहीं की थी। मगर मुझे बदले में क्या मिला, तुम्हारे झूठ, तुम्हारी बेवफाई। मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट लाती रही, तुम्हारी नजरों में खूबसूरत दिखने के लिए जतन करती रही, मगर तुम्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रेग्नेंट होने का डर बना रहता था, फिर भी बिना हिचक तुम्हें सब कुछ सौंप दिया। मगर तुमने इन सबके बदले मुझे तकलीफ दी। इस दर्द ने मुझे पूरी तरह से मार दिया। मेरी रूह तक तबाह हो गई।’  

जिया को सता रहा था मानसिक और शारीरिक चोट का डर
‘अब हाल यह है कि न मैं खा पाती हूं, न सो पाती हूं, न सोच पाती हूं और न ही कुछ कर पाती हूं। हर चीज मेरी पकड़ से छूट रही है। करियर के बारे में तो अब सोचा भी नहीं जाता। जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी, मेरे अंदर एक उत्साह था, उम्मीदें थीं और अनुशासन था। फिर मुझे तुमसे प्यार हो गया। मुझे लगा कि अब मेरे अंदर की सबसे शानदार खूबियों को दुनिया में पनाह मिलेगी। मुझे नहीं पता क्यों तकदीर हमें साथ और करीब लेकर आई। पहले ही इतनी तकलीफों, बलात्कारों, गालियों और यातनाओं को सहने के बाद मैं कम-से-कम इन सबकी हकदार तो नहीं थी। मुझे तुम्हारी नजरों में न तो प्यार नजर आया और न ही हमारे रिश्ते के लिए कोई कमिटमेंट। हर दिन मेरा यही डर बढ़ता रहा कि तुम मुझे मानसिक या शारीरिक रूप से चोट पहुंचा सकते हो। तुम्हारी जिंदगी बस औरतों और पार्टियों के इर्द गिर्द घूमती थी, जबकि मेरी जिंदगी मेरे काम और तुम्हारे बीच ही बसी थी। अगर मैं यहां रुकती हूं, तो तुम्हारी कमी खलेगी, तुम्हारी जरूरत महसूस होगी। इसलिए मैं अपने दस साल के करियर और उससे बुने गए सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं।’

दिन-रात झूठ बोलते थे सूरज
आगे अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मेरे लिए यहां चीजें बेहतर होती दिख रही थीं, मगर इन सबके कोई मायने नहीं रह जाते अगर आप दिल टूट जाने की वजह से लगातार तकलीफ में हों तो। तकलीफ कि जिस शख्स से आप प्यार करते हैं, वो आपको गालियां देता है, धमकी देता है, मारता है और दूसरी लड़कियों के लिए आपसे धोखा देता है। मैं तुमसे प्यार करती थी इसलिए तुम्हारे घर आती थी। मगर तुम मूड बदलने पर मुझे बीच रात में धक्के देकर बाहर निकाल देते थे। मेरे मुंह पर दिन रात झूठ बोलते रहते थे। मेरे परिवार की बेइज्जती करते रहते थे। मैं तुमसे मिलने के लिए तड़पती थी और दीवानों की तरह तुम्हारी कार का पीछा करती थी। लेकिन तुम मेरी बहन से भी कभी नहीं मिले, जबकि मैं तुम्हारी बहन के लिए कितने गिफ्ट लेकर आती थी।’

जिया ने कराया था अबॉर्शन
आगे अभिनेत्री ने लिखा, ‘तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह सब सोचना इतना तकलीफ देता है कि मैंने दस दिनों तक तुम्हारा इंतजार किया और तुम्हें उस सफर से मेरे लिए एक तोहफा खरीदने की भी सुध नहीं रही। गोव ट्रिप मेरा बर्थडे प्रेजेंट थी। तुमने मुझे धोखा दिया, फिर भी मैं तुम पर पैसे खर्च करती रही। मैंने अबॉर्शन करवाया और इसके दर्द में तड़पती रही। मैंने तुम्हारे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं किया, मगर तुमने मेरे वापस लौटने के बाद मेरे क्रिसमस और बर्थडे पार्टी दोनों को चौपट कर दिया। वैलेंटाइन डे के दिन भी तुम मुझसे दूर दूर रहे। तुमने वादा किया था कि जैसे ही हमारे रिश्ते का एक साल पूरा हो जाएगा, तुम मेरे साथ सगाई करोगे। लेकिन नहीं, जिंदगी में तुम्हें सिर्फ पार्टी और औरतें चाहिए, तुम्हारी ख्वाहिश सिर्फ अपने लालची मकसदों को पूरा करने की है। मैं जिंदगी में बस एक ही चीज चाहती थी और वह तुम थे। मगर तुमने तो मेरी हर खुशी छीन ली। मैंने बिना किसी स्वार्थ के तुम्हारे ऊपर पैसा खर्च किया। जब मैं तुम्हारे लिए रोई, तो तुम्हारे चेहरे पर शिकन भी नहीं थी। इन सबके बाद इस दुनिया में मेरे जीने की कोई वजह नहीं रह जाती।’

लंबी नींद सोना चाहती थीं जिया
अपने इस दर्दभरे लेटर को खत्म करते हुए जिया लिखती हैं, ‘मैंने बस इतना चाहा था कि तुम मुझे वैसे ही प्यार करो, जैसे मैं तुमसे करती हूं। मैंने हमारे भविष्य के सपने देखे थे, तुम्हारी कामयाबी के सपने देखे थे। मगर अब मैं इस जगह को छोड़ रही हूं और मेरे पास सिर्फ टूटे सपने और झूठे खाली वादे हैं। मैं अब सोना चाहती हूं… ऐसी नींद, जिससे कभी न जागना पड़े। मेरे पास सब कुछ था, मगर अब कुछ भी नहीं है। तुम्हारे साथ थी, तभी अकेली हो चुकी थी। तुमने मुझे अकेला बना दिया, इनसिक्योर्ड। मैं ऐसी नहीं थी, मेरे अंदर बहुत कुछ था।’….

Jiah Khan Case: ‘अब खोने को और कुछ नहीं बचा…’ सुसाइड नोट में जिया के दर्दभरे अल्फाज ला देंगे आंखों में आंसू Read More »

Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में सूरज पंचोली हुए बरी, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

  • सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा
  • बरी हुए सूरज पंचोली
  • जिया खान की मां ने दायर की अर्जी…

Jiah Khan Suicide Case Verdict Live News in Hindi: 3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए थे। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा

जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।’

बरी हुए सूरज पंचोली

जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं। 

जिया खान की मां ने दायर की अर्जी

जिया खान की मां राबिया ने अपने वकील के जरिये अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है, जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बयां करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था, हालांकि वह बाद में विरोधी हो गई थीं।

जिया ने कहा- तुमने मेरे सपने तोड़ दिए

जिया खान ने अपने लेटर में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।’

जरीना वहाब भी पहुंचीं कोर्ट

बेटे सूरज पंचोली के केस में फैसला सुनने और उनको सपोर्ट करने के लिए अभिनेता की मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची हैं। 

Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में सूरज पंचोली हुए बरी, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला Read More »

बीजेपी के पास वैक्सीन है, जो दिग्गी कोरोना को निष्क्रिय कर देगी: नरोत्तम

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुद को कोरोना वायरस बताने पर दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह खुद को कोरोना का वायरस स्वीकार कर रहे हैं। सबको पता है कि कोरोना चीन से निकला वायरस है। लोग तो अभी तक यही बताते थे कि दिग्विजय सिंह आईएसआई की भाषा बोलते हैं और उनके हिसाब से चलते हैं, लेकिन यहां तो बात आगे बढ़कर चीन तक पहुंच गई है। वैसे बीजेपी के पास कोरोना की वैक्सीन है, जो कोरोना को निष्क्रिय कर देती है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर पुरानी कहावत है, जब रोम जल रहा था तब नीरू बंसी बजा रहा था… कोरोना काल में जनता परेशान थी और उस समय केजरीवाल के बंगले पर 88 लाख के पर्दे लग रहे थे। केजरीवाल झूठ बोलते हैं और पलटूराम हैं, केजरीवाल की बाइट सुनाते हुए मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल बाइट में कह रहे हैं- मैं बंगला छोड़ रहा हूं, यह कैसा चरित्र है… देश आज देख रहा था, भ्रष्टाचारमुक्त का नारा देकर सरकार में आई पार्टी के डिप्टी सीएम जेल में है। देश देख रहा है… यह सरकार है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट पर आई थी। जरा देख लीजिए… सिंह ने मंत्री सुरक्षा व्यवस्था हटाने की बात की थी… ईमानदारी की कसम खाने वाले आधा दर्जन मंत्री जेल में बंद हैं।
सूडान में फंसे भारतीयों
को सुरक्षित लाएंगे
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सूडान में फंसे जयंत केवलानी ने खुद फोटो शेयर की, जिस तरीके से रूस और यूक्रेन के युद्ध के समय भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम प्रधानमंत्री ने किया था और तिरंगा लगी हुई गाड़ियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था… सूडान के मामले पर भी प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं और वहां पर भी फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में एक नई पहल हुई। स्वल्पाहार के तौर पर पूर्व में प्रचलित खाद्य सामग्री के स्थान पर श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने व्यंजन परोसे गए। इनमें बिस्किट, कुकीज, सैंडविच, कटलेट, बाजरा खिचड़ा, पापड़, खीर शामिल थी। मंत्रियों को यह व्यंजन बहुत पसंद भी आए।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी श्रीअन्न को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वर्ष-2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया गया है। मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए कैबिनेट में मिलेट्स से बने बिस्किट, ज्वार- बाजरा, कोदो कुटकी से बने व्यंजन परोसने की शुरुआत की गई। चौहान ने कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अन्न स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।

बीजेपी के पास वैक्सीन है, जो दिग्गी कोरोना को निष्क्रिय कर देगी: नरोत्तम Read More »

चोटों से जूझ रहे हैं लाल बजरी के दिग्गज नडाल, जोकोविच…..

लाल बजरी पर खेले जाने वाली टेनिस का आधा रास्ता तय हो चुका है और अब इस तरह की सतह पर खेला जाने वाला सबसे बड़ा टेनिस टूर्नामेंट शुरू होने में महज एक महीने भर का वक्त रह गया है। बात हो रही है फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की, जो कि 28 मई से शुरू होने वाला है। जब लाल बजरी की बात होती है तो जेहन में जिस दिग्गज का नाम सबसे ऊपर आता है, वह राफेल नडाल है।
नडाल और लाल बजरी के कोर्ट रोलांड गैरोस में लगभग अटूट बंधन है। नडाल लाल बजरी के कद्दावर खिलाड़ी हैं। लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके पसंदीदा नडाल फ्रेंच ओपन में उतर पाएंगे और उतरे तो क्या खिताबी जीत का सेहरा बांध पाएंगे। दरअसल नडाल इस साल के शुरू से गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच के समर्थक भी अपने खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हैं। क्ले के निर्विवाद सम्राट नडाल ने जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई मैच नहीं खेला है क्योंकि वे कूल्हे की चोट से परेशान हैं। इस चोट के ठीक होने में अमूमन 6 से 8 सप्ताह लगने थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं लगता कि तय समय पर वे स्वस्थ हो पाएंगे। ऐसा लगता है कि जोकोविच को कोहनी में दिक्कत है जिसका असर उनके प्रदर्शन में पड़ रहा है। मोंटे कार्लो ओपन में कोहनी की इस समस्या के कारण 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक तीसरे दौर के मैच में इटली के लोरेंजो मुसेटी से हार गए थे। मुसेटी ने उनकी आठ बार सर्विस तोड़ी थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, जोकोविच से कोहनी की चोट और बाद में मैड्रिड से वापसी के बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कोहनी आदर्श स्थिति में नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में और प्रतिस्पर्धा करने के लिए काफी अच्छी है। इस दावे से ऐसा लगता है कि कोहनी की चोट बढ़ गई है क्योंकि वे बहुत अधिक टेनिस खेलते हैं। संकेत तो यह है कि चोट इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें पूरी तरह से खेलने से रोक सके। लेकिन रोलांड गैरोस को जीतने के लिए उन्हें दो सप्ताह में सात मैच जीतने होंगे, यह एक चिंता का विषय है। वैसे अप्रैल के अंत तक दोनों में से कोई भी खिलाड़ी अपने क्ले कोर्ट मुकाबलों के लिए अपनी सामान्य स्थिति के आस-पास नहीं पा रहा है। इससे दोनों पक्षों में बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए क्योंकि यह जोड़ी आमतौर पर पेरिस में एक-दूसरे के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबले में होती है। नडाल जून में 37 साल के हो जाएंगे और हाल के वर्षों में कई चोटों से जूझ रहे हैं। वे स्पष्ट रूप से अपने शानदार कॅरिअर की समाप्ति के करीब पहुंच रहे हैं। पिछले साल उन्हें पेट संबंधी समस्याओं और पसलियों की पीड़ा से जूझना पड़ा। साथ ही मौजूदा समय में उनके पैरों में भी दिक्कत है, जिससे वे अपने पूरे करिअर में जूझते रहे।
नडाल ने हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में अपने प्रशंसकों से कहा, जैसा कि आप जानते हैं, मुझे आस्ट्रेलिया में मांसपेशियों में बड़ी चोट लगी थी। प्रारंभ में, इसके छह से आठ सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद थी। अब लगता है यह 14 सप्ताह तक खिंचेगी।

चोटों से जूझ रहे हैं लाल बजरी के दिग्गज नडाल, जोकोविच….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights