Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सामंथा रुथ प्रभु के फैन ने बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सामंथा ने गत 28 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है, वहीं सामंथा ने कुछ दिनों पहले ही साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू को लेकर भी कई तरह की बातें कही थीं। इसी बीच सामंथा के जन्मदिन के मौके पर उनके एक फैन ने अपने घर में उनका मंदिर बनवाया है। सामंथा रुथ प्रभु के नाम से बनवाया गया ये मंदिर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु के एक जबर फैन ने एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनके नाम का एक मंदिर बनवा दिया है। ये शख्स आंध्रप्रदेश के बापटला जिले के अलापडू गांव का रहने वाला है। सामंथा के इस फैन का नाम तेनाली संदीप है। इस फैन ने मंदिर बनाने के बाद गत 28 अप्रैल यानि सामंथा के जन्मिदन के मौके पर उसमें रखी मूर्ति का अनावरण किया और केक भी काटा।
खबर के अनुसार मंदिर में लगी सामंथा की मूर्ति को देखने के लिए और एक्ट्रेस के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए आसपास के गांवों के लोग तेनाली संदीप के घर पहुंचे थे, वहीं संदीप ने बताया कि वह काफी लंबे समय से सामंथा के लिए मंदिर बनवाने के बारे में सोच रहे थे। उनकी इच्छा एक बड़ा मंदिर बनाने की थी। सामंथा की एक्टिंग के अलावा संदीप को उनके धर्म से जुड़े कार्य करना भी काफी पसंद है, वहीं संदीप ने भी सामंथा के जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खाना खिलाया। संदीप की इच्छा है कि वह एक दिन सामंथा रुथ प्रभु के साथ मुलाकात जरूर करेंगे।
जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु ने बहुत ही कम समय में साउथा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करता है। सामंथा रुथ प्रभु हिंदी वेब सीरीज ह्यद फैमिली मैन सीजन-2 में मनोज बाजपेयी के साथ काम कर चुकी हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। वहीं जल्द ही सामंथा को प्रियंका चोपड़ा की फेमस इंग्लिश वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के हिंदी वर्जन में भी देखा जा सकेगा। इसमें सामंथा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी नजर आएंगे।
सामंथा रुथ प्रभु मायोसिटिस नामक एक आॅटो इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ समय पहले ही वह अपने काम से ब्रेक लेकर इस बीमारी के इलाज के लिए साउथ कोरिया गई थीं। फिलहाल वह भारत लौट आई हैं और उन्होंने दोबारा अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि बीमारी का ट्रीटमेंट अभी जारी है।

सामंथा रुथ प्रभु के फैन ने बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर Read More »

मामूली कहासुनी पर दिनदहाड़े हत्या…

लात मारने के लिए युवक उछला तो आरोपी ने सीने में चाकू मारा, बुआ के घर आया था युवक…

हीरानगर थाना क्षेत्र में बुआ के घर आए युवक की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के रिश्तेदार तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक, रितेश (26) पिता राजू जाधव निवासी श्याम नगर की हत्या हुई है। वह बुआ सरला जाधव के घर आया था। वहां आरोपी प्रथम उज्जैनी, विक्की चौहान का रितेश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। रितेश ने प्रथम को चांटा मारा तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि वाइटल पार्ट पर चाकू लगने से रितेश की मौत हुई है। दोनों पक्ष के आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं।

रंगदारी दिखाने आरोपी के पिता ने की थी बहस
मृतक की बुआ एमआर- 10 निवासी सरला जाधव ने बताया कि शाम करीब 4.15 बजे हमला करने वाले घर के बाहर से निकले थे, तब भतीजा कहता रहा कि बुआ इसने मुझे गाली क्यों दी? रितेश और आरोपी के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने उसे पकड़ा और दूसरे ने चाकू मार दिया। हमला करने वाले घर के पीछे रहते हैं। उनका केबल का कारोबार है। प्रथम के पिता प्रकाश ने कुछ दिन पूर्व रितेश को रंगदारी दिखाने की बात पर बहस की थी। बुआ सरिता ने कहा कि प्रशासन हत्या करने वाले गुंडों के मकान तोड़े। जब तक मकान नहीं टूटेंगे अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

घटना सीसीटीवी में कैद
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दोनों पक्ष का विवाद दिख रहा है। रितेश एक युवक पर भागते हुए लात मार रहा है। कुछ महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंची हैं। इस बीच रितेश पर चाकू से वार कर हमलावर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जांच में शामिल किया है।

मामूली कहासुनी पर दिनदहाड़े हत्या… Read More »

बच नहीं सकेंगे अपराधी…सड़क पर चाक-चौबंद रहेगी पुलिस व्यवस्था

शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर अब रोजाना एक साथ 15 से 20 पुलिस के जवान नजर आएंगे। यह जवान संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करेंगे। सड़कों पर पुलिस की विजिबिलिटी दिखे, इसके लिए यह प्लान तैयार किया गया है। चैकिंग के लिए प्रतिदिन एक जोन के डीसीपी को 60 जवान मिलेंगे। इस फोर्स को डीसीपी अपने क्षेत्र के चैकिंग प्वॉइंट पर अलग-अलग समय में तैनात करेंगे।
हाल ही में जहांगीराबाद, गौतम नगर और टीटी नगर में दो पक्षों में विवाद बढ़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया। ऐसी स्थिति में शहरभर के थानों और पुलिस लाइन से फोर्स इकट्ठा करने में समय लगता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही अब पुलिस कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में 60-60 जवान तैनात रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना होने पर यह फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगा। इससे समय रहते फोर्स पहुंचने से स्थिति नहीं बिगड़ेगी।

इन फोर्स को ही रोज एक जोन के डीसीपी को देंगे
इन फोर्स को ही रोजाना एक जोन के डीसीपी को दिया जाएगा। डीसीपी इस फोर्स को अपने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भी भेज सकेंगे। यह फोर्स चारों डीसीपी जोन में हर दिन तैनात किया जाएगा।
फोर्स के लिए ड्रिल
पुलिस लाइन के फोर्स का रिस्पांस टाइम देखने के लिए ड्रिल शुरू की जा रही है। रात में सायरन बजाकर फोर्स को उठाया जाएगा और किसी भी स्थान पर मूव होने का आदेश दिया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि फोर्स को घटनास्थल तक पहुंचने में कितना समय लगा।

बच नहीं सकेंगे अपराधी…सड़क पर चाक-चौबंद रहेगी पुलिस व्यवस्था Read More »

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड

पिछले साल भारत को थॉमस कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल जिताने वाली चिराग शेट्‌टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने एक और कारनामा किया है। इस जोड़ी ने भारत को एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल्स कैटेगरी का पहला गोल्ड दिलाया है। कोई भारतीय जोड़ी चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, इस जोड़ी ने भारत को 1965 के बाद चैंपियनशिप का दूसरा गोल्ड दिलाया है। इससे पहले, दिनेश खन्ना ने मेंस सिंगल कैटेगरी में देश को पहला गोल्ड दिलाया था। दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चिराग और सात्विक ने ओंग यू सिन और तेओ ईओ यी की मलेशियाई जोड़ी तीन गेम में 16-21, 21-17, 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटा 7 मिनट चला। इस अचीवमेंट पर बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने 20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।
आखिरी गेम में मिली जीत
फाइनल में मलेशिया के ओंग यू सिन-तेओ ईओ यी के खिलाफ सात्विक-चिराग ने 2-1 से जीत हासिल की। पहले गेम में सात्विक-चिराग एकतरफा मुकाबले में 16-21 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में मलेशिया की जोड़ी ने 21-17 से जीत हासिल करते हुए मैच को रोचक बना दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने जोरदार वापसी की। पहले भारतीय जोड़ी 11-15 से पीछे चल रही थी, फिर बाद में 21-19 की रोमांचक जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम कर लिया।

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड Read More »

मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में इन दिनों सावन वाली फीलिंग हो रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 4 मई से बदलाव की संभावना है। पिछले 24 घंटों में इन राज्यों के कई इलाकों में ठिठुरन भी बढ़ी है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान दोपहर 2.30 बजे 18.6 डिग्री तक चला गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा। 9 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के जयपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, बीकानेर समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली, पंजाब, बिहार, उप्र में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, पुणे, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, कोहिमा, भीलवाड़ा, जालंधर, बरेली, गया, और हरदोई में 2 और 3 मई को न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights