Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड

पिछले साल भारत को थॉमस कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल जिताने वाली चिराग शेट्‌टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने एक और कारनामा किया है। इस जोड़ी ने भारत को एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल्स कैटेगरी का पहला गोल्ड दिलाया है। कोई भारतीय जोड़ी चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, इस जोड़ी ने भारत को 1965 के बाद चैंपियनशिप का दूसरा गोल्ड दिलाया है। इससे पहले, दिनेश खन्ना ने मेंस सिंगल कैटेगरी में देश को पहला गोल्ड दिलाया था। दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चिराग और सात्विक ने ओंग यू सिन और तेओ ईओ यी की मलेशियाई जोड़ी तीन गेम में 16-21, 21-17, 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटा 7 मिनट चला। इस अचीवमेंट पर बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने 20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।
आखिरी गेम में मिली जीत
फाइनल में मलेशिया के ओंग यू सिन-तेओ ईओ यी के खिलाफ सात्विक-चिराग ने 2-1 से जीत हासिल की। पहले गेम में सात्विक-चिराग एकतरफा मुकाबले में 16-21 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में मलेशिया की जोड़ी ने 21-17 से जीत हासिल करते हुए मैच को रोचक बना दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने जोरदार वापसी की। पहले भारतीय जोड़ी 11-15 से पीछे चल रही थी, फिर बाद में 21-19 की रोमांचक जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम कर लिया।

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड Read More »

मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में इन दिनों सावन वाली फीलिंग हो रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 4 मई से बदलाव की संभावना है। पिछले 24 घंटों में इन राज्यों के कई इलाकों में ठिठुरन भी बढ़ी है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान दोपहर 2.30 बजे 18.6 डिग्री तक चला गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा। 9 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के जयपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, बीकानेर समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली, पंजाब, बिहार, उप्र में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, पुणे, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, कोहिमा, भीलवाड़ा, जालंधर, बरेली, गया, और हरदोई में 2 और 3 मई को न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट Read More »

आप केदारनाथधाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है…

केदारनाथ। श्री केदारनाथधाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6.20 बजे भक्‍तों के दर्शन के लिए खुल गए हैं, लेकिन इस बार केदारनाथधाम में कुछ बदलाव दिखाई दे रहे हैं। पहला तो यह कि हैलीपेड अब केदारनाथ मंदिर के निकट आ गया है, यानी सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर, हालांकि मौसम खराब होने से हैलीकॉप्टर सुविधाएं थोड़ी बाधित हो रही हैं। विशेष बात यह है कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए रास्ता 7 फीट चौड़ा कर दिया गया है। आपदा से पहले यह पैदल मार्ग सिर्फ 3 से 4 फीट ही चौड़ा था।
इंदौर से केदारनाथधाम की यात्रा पर कपिल वर्मा, उनके मित्र चेतन चौधरी बॉबी और अर्चना चौहान ने यात्रा की इस बार आ रही चुनौतियों के संबंध में बताया कि खराब मौसम केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं जुटाने में बाधक बन रहा है। बर्फबारी के कारण समय पर टेंट कॉलोनी नहीं बन पाई। बर्फबारी होने से धाम में शाम के समय बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिजली जाने से यात्रियों और घोड़े-खच्चर संचालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार गढ़वाल मंडल विकास निगम को ज्यादा जगह देकर टेंट लगाने की परमिशन देने से स्थानीय बेरोजगार युवा कुछ खफा हैं।

आप केदारनाथधाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है… Read More »

इलैया राजा हारेपर दिल जीते…

दिव्यांगजन भी किसी से कम नहीं हैं। बस हौसला बढ़ाने की जरूरत है। इंदौर में दिव्यांगजन के लिए पंजा कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में दिव्यांगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सामर्थ्य का उम्दा प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम भी किसी से कम नहीं है। हम मैं भी वे प्रतिभा है, जो एक सामान्यजन में होती है।
अवसर मिले तो हम अपनी प्रतिभा को दिखा भी सकते हैं। पंजा कुश्ती स्पर्धा में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी दिव्यांग अर्पित से पंजा लड़ाया और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की। गांधी हॉल में रविवार को दिव्यांगजनों के लिए अनूठी पंजा कुश्ती का आयोजन किया गया। राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग और पंजा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस अनूठी स्पर्धा का कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा शुभारंभ किया गया। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज करवाई। उन्होंने दिव्यांग अर्पित से न केवल पंजा लड़ाया बल्कि हौसला भी बढ़ाया और खेल भावना का परिचय देते हुए हार स्वीकार की। कलेक्टर ने दिव्यांगजन के साथ दोस्ताना व्यवहार भी किया। उन्होंने स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। स्पर्धा में मूक-बधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित नि:शक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष समीर व्यास व मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का संचालन स्वामी मुस्कराके एवं शैलेंद्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में शैलेंद्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

इलैया राजा हारेपर दिल जीते… Read More »

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-उज्जैन में ओले गिरने की चेतावनी

MP Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर एवं नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला आज यानि सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने मई माह में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां बारिश से लोगों को अप्रैल-मई माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कुछ घंटों में प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उज्जैन, ग्वालियर, शाजापुर, छतरपुर समेत कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार भी है। मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार व्यक्त किए हैं।

लगातार जारी बारिश के चलते कई जिलों में पारा लुढ़ककर 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। कई स्थानों पर लोग ठंडक से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने आगर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, धार, गुना, बड़वानी, झाबुआ, रतलाम, खरगोन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, जबलपुर, सतना, रीवा, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, दतिया, सीधी, टीकमगढ़, सिवनी, छिंदवाड़ा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, सागर, विदिशा, देवास, बैतूल, पन्ना, कटनी, दमोह और उमरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अशोकनगर और छतरपुर में रेड अलर्ट जारी किया है।

खजुराहो में भारी बारिश
छतरपुर जिले में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में गरज-चमक के साथ बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे। सुबह के वक्त से मौसम साफ था और धूप निकली थी, लेकिन अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मंदिर परिसर में घूम रहे सैलानी बारिश से बचने के लिए मंदिरों में दुबक गये हैं। 

24 घंटों में वर्षा के आंकड़े
बीते 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी मध्यप्रदेश के दतिया जिले में 76.2, अशोकनगर के ईसागढ़ में 42, चंदेरी में 36, नर्मदापुरम में 1, इटारसी में 40.2, माखननगर में 6, सोहागपुर में 4, बनखेड़ी में 3.2, सिवनी-मालवा में 1, पिपरिया में 1, बैतूल में 16.4, घोड़ाडोंगरी में 40, आमला में 38, चिचोली में 34.4, प्रभातपट्टन में 17.4, शाहपुर में 15.6, मुलताई में 12.4, भीमपुर में 5, भैंसदेही में 4, भोपाल सिटी में 35.2, बैरागढ़ में 31, नवीबाग में 18.8, कोलार में 18.4, बैरसिया में 1.4, ग्वालियर में 3.4, डबरा में 34, भितरवार में 25.2, घाटीगांव में 15.3, इंदौर एयरपोर्ट में 14.2, महू में 8, सांवेर में 4.6, देपालपुर में 3.6, गौतमपुरा में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-उज्जैन में ओले गिरने की चेतावनी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights