Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

जिसने भी देखा दिल दहल गया…..

शहर लगातार हादसों का दंश झेल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले बावड़ी हादसे ने सभी को रुला दिया था। वहीं, अब क्रेन हादसा एक बार फिर शहर को दर्द दे गया। एक माह बाद ही यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें तीन मासूम सहित चार लोगों की जान चली गई है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेकाबू क्रेन यमदूत बनकर दौड़ी। बाणगंगा ब्रिज से उतरते समय पहले आॅटो रिक्शा को टक्कर मारी, फिर दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसमें तीन मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। क्रेन इसके बाद  एक बस के पिछले हिस्से से टकराई। बस नहीं होती तो और भी वाहन चालक चपेट में आ जाते। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शवों को देख राहगीर सिहर उठे। लोगों ने उन पर तत्काल कपड़े डाले और पुलिस को सूचना दी। क्रेन ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।  घटना के बाद उज्जैन, लवकुश चौराहा से शहर में आने वाला ट्रैफिक ठप हो गया। कई किमी लंबा जाम लग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6.15 बजे बाणगंगा ब्रिज से मरीमाता की ओर जा रही क्रेन (एचआर-38 बी 2002) ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, एसीपी धैर्यशील येवले, टीआइ राजेंद्र सोनी टीम के साथ व्यवस्था संभालने में जुटे। ताबड़तोड़ सड़क से क्षत-विक्षत शवों को उठाया गया। घायल महिला को अरबिंदो अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में शारदा (40) पति दिनेश निवासी कावेरी नगर, एरोड्रम के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। शारदा के बेटे रितेश व शरद (6) की मौत हो गई। उनकी बहन के बेटे राज (13) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सभी एक बाइक पर सवार थे। संभवत: बाइक रितेश चला रहा था। एक अन्य बाइक सवार सुनील परमार (45) निवासी सुदामा नगर वे फार्मा कंपनी से घर जाते वक्त वे क्रेन की चपेट में आ गए। उनकी भी मौके पर जान चली गई।

जिसने भी देखा दिल दहल गया….. Read More »

13 मई को सगाई करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा? इंगेजमेंट को लेकर सामने आई ये बात

13 मई को सगाई करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा? इंगेजमेंट को लेकर सामने आई ये बात! Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement…

 Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों कब परिणय सुत्र के बंधन में बंधने वाले है। दोनों की शादी को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा औरराघव चड्ढा की सगाई की तारीख तय हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की सगाई 13 मई को होगी। इससे पहले खबर आई थी कि 13 अप्रैल को सगाई होगी, लेकिन अब 13 मई को दोनों की सगाई होने जा रही है। रिपार्ट में बताया गया है कि दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। हांलकि दोनों सगाई को लेकर किसी तरह की चुप्पी नहीं तोड़ी है।

बता दें कि परिणीति और राघव को इस साल मार्च में दो बार एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था और इसके बाद से ही इनकी शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। मीडिया रिपोर्यट्स का दावा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अब, नई रिपोर्ट्स का कहना है कि राघव और परिणीति 13 मई को रिंग्स एक्सचेंज कर सकते हैं।

13 मई को सगाई करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा? इंगेजमेंट को लेकर सामने आई ये बात Read More »

Pakistan: पूरे पाकिस्तान में एक ही दिन चुनाव कराने पर बनी सहमति, सरकार और विपक्ष की बैठक के बाद फैसला

पाकिस्तान में लंबे समय से चुनाव कराने की मांग को लेकर डेडलॉक की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में एक दिन चुनाव कराने पर सहमति पाकिस्तान की राजनीति के लिए बड़ा कदम है…..

पाकिस्तान की सरकार और विपक्षी पार्टी पीटीआई में एक अहम समझौता हुआ है। जिसके तहत पूरे देश में एक ही दिन चुनाव कराने पर सहमति बनी है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीख पर सहमति नहीं बन पाई है। मंगलवार को देर रात तक सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के बीच हुई बैठक में यह फैसला किया गया। पाकिस्तान में लंबे समय से चुनाव कराने की मांग को लेकर डेडलॉक की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में एक दिन चुनाव कराने पर सहमति पाकिस्तान की राजनीति के लिए बड़ा कदम है। 

पीटीआई कर रही थी चुनाव कराने की मांग
बता दें कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी लंबे समय से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव कराने की मांग कर रही है। वहीं सरकार इसे किसी ना किसी बहाने टालने की कोशिश कर रही थी। अब दोनों पक्षों की बैठक में एक ही दिन सारे प्रांतीय और केंद्रीय चुनाव कराने का फैसला किया गया है। दोनों पक्षों की बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि एक केयरटेकर सेटअप की देखरेख में यह चुनाव होंगे, ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे। 

ये नेता हुए बैठक में शामिल
पाकिस्तान में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक और अंतिम चरण की बैठक होनी है, जिसमें चुनाव की तारीख को लेकर आम सहमति बन सकती है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता यूसुफ रजा गिलानी का कहना है कि दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हैं कि वह चुनाव के नतीजों को स्वीकार करेंगे। सत्ता पक्ष की तरफ से इस बैठक में पीएमएल-नवाज पार्टी की तरफ से इशाक डार, ख्वाजा साद रफीक, आजम नजीर, सरदार अयाज सादिक, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की तरफ से यूसुफ रजा गिलानी, सैयद नवीद कमर और विपक्षी पार्टी पीटीआई की तरफ से शाह महमूद कुरैशी, फवाद चौधरी और सीनेटर अली जफर शामिल हुए। 

पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की विधानसभा हैं भंग
पीटीआई की तरफ से कहा गया है कि सिंध और बलूचिस्तान की विधानसभाओं को भंग करने की तारीख अभी तय की जानी है। पीटीआई की मांग है कि इन विधानसभाओं को 14 मई या उससे पहले भंग किया जाए। हालांकि पाकिस्तान सरकार अभी इसके लिए तैयार नहीं है। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई की सरकार थी तो जब इमरान खान की सरकार गई तो इन दोनों प्रांतों की विधानसभाओं को पीटीआई की सरकार ने भंग कर दिया था। हालांकि अभी तक इन दोनों प्रांतों में चुनाव नहीं हो सके हैं। 

Pakistan: पूरे पाकिस्तान में एक ही दिन चुनाव कराने पर बनी सहमति, सरकार और विपक्ष की बैठक के बाद फैसला Read More »

Hindustan mail breaking Exclusive vedio… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 6 से 7 लोग हुए हादसे का शिकार

हिंदुस्तान मेल ब्रेकिंग

Hindustan mail breaking Exclusive vedio… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 6 से 7 लोग हुए हादसे का शिकार Read More »

Hindustan mail breaking… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत

इस वक्त की बड़ी ख़बर इन्दौर से…….
बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत
पुलिस प्रशासन और बचावकर्मी मौके पर
दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप

Hindustan mail breaking… इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights