Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Wrestlers Protest: गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने करनाल बाइपास पर रोका, ट्वीट कर बोलीं- ‘मुझे ले जा रहे थाने’

रेसलर गीता फोगाट ने ट्वीट कर दावा किया है कि वो पहलवानों के धरने को समर्थन करने दिल्ली जा रही थीं. इस दौरान उन्हें पुलिस ने करनाल बाइपास पर ही रोक लिया….

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहीं पहलवान गीता फोगाट को पुलिस द्वारा रोके जाने का दावा किया जा रहा है. गीता फोगाट द्वारा खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. जिसमें गीता फोगाट ने दावा किया है कि वो दिल्ली आ रही थीं, इस दौरान करनाल बाइपास पर दिल्ली पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका लिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे पुलिस थाने में जाने की बोल रही है. हद हो गई. जिसको थाने में ले जाना चाहिए उसके बढ़कर इंटरव्यू लिए जा रहे है.’….

कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस के सभी जवानों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं. खासतौर पर बॉर्डर एरिया को खास मॉनिडर करने के आदेश जारी हुए हैं. दिल्ली पुलिस को खबर मिली है कि पहलवानों की अपील के बाद जंतर-मंतर पर बहुत बड़ी संख्या में लोग उनके प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए इकट्ठा होने वाले हैं. इसी के बाद ही पुलिस चौंकन्ना है और जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही है….

बुधवार रात ……..

रात 11 बजे जंतर मंतर पर यह हाथापाई हुई. इसके पीछे मुख्य वजह फोल्डिंग बेड थी. दरअसल, बारिश के चलते गद्दे गीले हो गए थे, ऐसे में धरनास्थल पर फोल्डिंग ऐसे में धरनास्थल पर फोल्डिंग बेड लाए जा रहे थे. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो ये पूरा बवाल शुरू हुआ. पहलवानों के मुताबिक,लिस कर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और महिला पहलवानों से भी दुर्व्यवहार किया गया.

Wrestlers Protest: गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने करनाल बाइपास पर रोका, ट्वीट कर बोलीं- ‘मुझे ले जा रहे थाने’ Read More »

यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया, एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा हुआ था…..

अनिल दुजाना पर 18 मर्डर सहित रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत 62 संगीन मुकदमे दर्ज थे. साथ ही उस पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है….

एसटीएफ ने पश्चिमी उत्त्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. एसटीएफ ने अनिल दुजाना को मेरठ में आज दोपहर जानी थाना क्षेत्र के भोला की झाल में एक एनकाउंटर में मार गिराया. अनिल दुजाना उर्फ़ अनिल नागर पर हत्या, लूट, अपहरण सहित कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज थे. एसटीएफ और यूपी पुलिस पिछले कई दिनों से अनिल दुजाना की तलाश में थी.

इस गैंगस्टर पर 18 मर्डर सहित रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत 62 संगीन मुकदमे दर्ज थे. साथ ही अनिल पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है. वह गैंगस्टर सुंदर भाटी पर एके-47 से हमले का आरोपी है. दुजाना 2012 से जेल में था और जनवरी 2021 में बेल पर बाहर आया. उस पर बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. केसों में पेश नहीं होने को लेकर अदालत ने गैरजमानती वॉरंट जारी कर रखा था….

अनिल दुजाना पर कई अपराधिक मामले दर्ज
दुजाना गांव के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना पर पहला मामला साल 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में दर्ज हुआ था. इस मामले में उसपर हरबीर पहलवान नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप था. अनिल दुजाना पर करीब 62 केस दर्ज हैं, जिनमें से 18 केस हत्या के हैं और बाकी लूटपाट, रंगदारी, जमीन कब्ज़ा और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले हैं. इसके अलावा उस पर गैंगस्टर और रासुका भी लग चुका है. अनिल दुजाना का खौफ तब ज्यादा हो गया, जब उसने गैंगस्टर सुंदर भाटी पर एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी….

क्या बोले यूपी एसटीएफ एडीजी

एडीजी यूपी एसटीएफ अभिताफ यश ने अनिल दुजाना पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि आज यूपी एसटीएफ की 25वीं जयंती है। यूपी एसटीएफ के गठन के दिन ही हमारी मेरठ टीम ने दुर्दांत अपराधी को मार गिराया। ये बहुत बड़ी बात है। ढेर होने के सवाल पर अमिताभ यश ने कहा कि टीम हर वक्त सैकड़ों ऑपरेशन करती है, जो दुर्दांत अपराधी होते हैं, उन्हीं के साथ ही मुठभेड़ होती है।

यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया, एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा हुआ था….. Read More »

SCO Summit LIVE: बिलावल भुट्टो SCO बैठक के लिए दिखे उत्साहित, कहा- मित्र देशों से चर्चा करने के लिए तत्पर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि बैठक में भाग लेने का मेरा निर्णय एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बिलावल भुट्टो जरदारी भी होंगे बैठक में शामिल

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी आज गोवा पहुंचेंगे। वह शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने गोवा पहुंचने से पहले कहा कि बैठक में भाग लेने का मेरा निर्णय एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं मित्र देशों के अपने समकक्षों के साथ रचनात्मक चर्चा के लिए तत्पर हूं। 

12 साल बाद भारत आएंगे पाकिस्तानी विदेश मंत्री 

विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आ रहे हैं। यह किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का 12 साल बाद भारत दौरा होगा। इससे पहले 2011 में तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर आई थीं। हालांकि, बैठक के इतर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भुट्टो की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

एस जयंशकर ने लिया तैयारियों का जायजा

‘एससीओ विदेश मंत्री सम्मेलन 2023’ की तैयारियों का जायजा लेने एस जयशंकर खुद बुधवार को गोवा पहुंचे। समरकंद सम्मेलन 2022 के बाद भारत ने एससीओ की अध्यक्षता ली थी। वह विदेश मंत्रियों सहित एससीओ की कई बैठकों व सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शिरकत के लिए पाकिस्तान, चीन व रूस सहित सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, सभी ने भागीदारी की रजामंदी दी है।  

SCO Summit LIVE: बिलावल भुट्टो SCO बैठक के लिए दिखे उत्साहित, कहा- मित्र देशों से चर्चा करने के लिए तत्पर Read More »

Russia Ukraine War: पुतिन पर ड्रोन हमले की कोशिश! रूस का यूक्रेन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप; देखें वीडियो

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन थे। ड्रोंस को निष्क्रिय कर दिया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया है। दावा रूस की तरफ से ही किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है। यह हमेशा की तरह जारी रहेगा। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए यही सह है। मामले में यूक्रेन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

क्या है मामला?
दरअसल, पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

Russia Ukraine War: पुतिन पर ड्रोन हमले की कोशिश! रूस का यूक्रेन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप; देखें वीडियो Read More »

प्रदेश में तेज गर्मी और लू के 15 मई तक आसार नहीं

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस कारण तापमान बढ़ने के आसार भी नहीं है। ऐसा प्रदेश में एक्टिव तीन सिस्टम की वजह से हो रहा है। मंगलवार को भोपाल, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रायसेन समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अभी उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, जबकि एक ट्रफ लाइन साउथ वेस्ट एमपी से नॉर्थ तमिलनाडु तक गुजर रही है। तीसरे सिस्टम का असर चक्रवात के रूप में देखने को मिल रहा है, जो साउथ छत्तीसगढ़ पर बना है। इस कारण प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 8 मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। वहीं, अगले 2-3 दिन तक कुछ संभाग में तेज बारिश, 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।

अभी टेम्प्रेचर बढ़ने
की संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि आमतौर पर मई के पहले सप्ताह में तापमान एवरेज 41-42 डिग्री के बीच रहता है, जबकि वर्तमान में यह 32-33 डिग्री के बीच है यानी 9 से 10 डिग्री तक टेम्प्रेचर लुढ़क गया है। 8 मई तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते 15-20 मई तक तो प्रदेश में हीट वेव यानी गर्म हवाएं और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम ही है।

प्रदेश में तेज गर्मी और लू के 15 मई तक आसार नहीं Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights