Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

रेकी के लिए ड्रोन का उपयोग करते थे आतंकी….

हिंदुस्तान मेल, भोपाल। सिमी, जेएमबी और पापुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआई) के बाद अब प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियां मध्य प्रदेश में सामने आई हैं। मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने 11 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया, जिनमें 10 को भोपाल और एक को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। भोपाल में पकड़े गए आरोपियों से संबंधित पांच लोगों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। इन्हें भोपाल लाया जा रहा है।
एटीएस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने लक्ष्य और क्षेत्र की रेकी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करते थे। तलाशी के दौरान इनके पास से बड़ी मात्रा में उपकरण, देशविरोधी एवं जेहादी साहित्य, विस्फोटक बनाने का साहित्य एवं सामग्री और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर को पूर्व में तहरीक-ए-खिलाफत के नाम से जाना जाता था। इसका उद्देश्य लोगों को भड़काकर भारत में इस्लामिक शरिया कानून कायम करना है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार शाम भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एटीएस ने पूछताछ के लिए उन्हें 19 मई तक रिमांड पर लिया है।
एटीएस ने इन्हें किया गिरफ्तार : भोपाल से यासिर खान, सैयद सामी रिजवी, शाहरुख, मिस्बाह, शाहिद, सैयद दानिश अली, मेहराज, खालिद हसन, वसीम खान व मो. आलम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अब्दुल करीम को छिंदवाड़ा से पकड़ा गया। हैदराबाद से मो. सलीम, अब्दुर्रहमान, मो. अब्बास अली, शेख जुनैद और मो. हमीद को दबोचा गया। पेज 2 भी देखें।

रेकी के लिए ड्रोन का उपयोग करते थे आतंकी…. Read More »

Pakistan: अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान गिरफ्तार; हाईकोर्ट सख्त, कहा- वजह बताएं वरना प्रधानमंत्री को बुलाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि उन्हें पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है। इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने पूछा- गिरफ्तार क्यों किया?
मामले के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को तलब किया। उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।

गिरफ्तारी से पहले इमरान और बाद में पार्टी ने क्या कहा?
गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। इसके बाद खबर आई कि इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान का अपहरण कर लिया है। रेंजसे ने इमरान को धक्का दिया। इस धक्कामुक्की में वे घायल हुए हैं।

Pakistan: अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान गिरफ्तार; हाईकोर्ट सख्त, कहा- वजह बताएं वरना प्रधानमंत्री को बुलाएंगे Read More »

फिल्मों का दूसरा पार्ट मार्केटिंगकी वजह से चलता है…लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट भी अच्छी होनी जरूरी है: यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम के कॅरियर में विक्की डोनर, बाला, उरी, काबिल जैसी सफल फिल्मों के अलावा वैसी फिल्में भी रही हैं, जो उनके कंधों पर टिकी थीं। अ थर्सडे, लॉस्ट और चोर निकल के भागा जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। यामी ने अपनी खुशी और आगे की रणनीति एक अखबार से साझा की। नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी है। इसके अलावा जो मेरी ओटीटी रिलीज रही है… ‘लॉस्ट या फिर अ थर्सडे’ उन्हें भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जो मेरी लास्ट थिएट्रिकल रिलीज ‘बाला’ थी, वह भी सफल रही थी… तो मेरी कोई शिकायत नहीं है। आज की तारीख में चूंकि हर चीज का ही पार्ट-2 अनाउंस हो रहा तो ये सवाल आ रहे। मेरा ये मानना है कि अगर स्टोरी आगे बढ़ती है और स्क्रिप्ट अच्छी हो तो क्यों नहीं, बिल्कुल करेंगे। हालांकि ये चीजें तो प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर के हाथों मे हैं।

फिल्मों का दूसरा पार्ट मार्केटिंगकी वजह से चलता है…लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट भी अच्छी होनी जरूरी है: यामी गौतम Read More »

ब्लैक शॉर्ट आउटफिट में संजना संघी की खूबसूरती देख फैंस ने की वाहवाही

बॉलीवुड की हसीना संजना संघी भले ही फिल्मों में अपना कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। ब्लैक कलर की डीपनेक शॉर्ट आउटफिट में एक्ट्रेस संजना संघी गजब की बला लग रही हैं।
डीपनेक आउटफिट में एक्ट्रेस संजना संघी अपना जमकर क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। गले में हार और कानों में ईयरिंग्स एक्ट्रेस संजना संघी के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। अपनी कातिलाना अदाओं से एक्ट्रेस संजना संघी फैंस को अपना दीवाना बनाने का हुनर बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस संजना संघी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही कुछ ही पलों में वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस संजना संघी अपनी बोल्डनेस से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस संजना संघी की तस्वीरों से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना संघी अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम द बैटल विदिन’ को लेकर चर्चा में रहीं।

ब्लैक शॉर्ट आउटफिट में संजना संघी की खूबसूरती देख फैंस ने की वाहवाही Read More »

बीसीसीआई ने इशान को चुनकर की गलती की?

रवि शास्त्री ने कहा, राहुल की जगह सरफराज को मिलना चाहिए था मौका…

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ चुकी है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल में चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने राहुल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को टीम में चुना है। हालांकि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ये फैसला बीसीसीआई की बड़ी गलती साबित होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस खिलाड़ी को राहुल की जगह मौका मिलना चाहिए था।
इशान किशन को मौका देने से खुश नहीं है शास्त्री: एक न्यूज चैनल से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा कि इशान किशन की जगह टीम इंडिया को सरफराज खान को मौका देना चाहिए था जो कि विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। शास्त्री ने कहा, आपको केएल राहुल जैसा खिलाड़ी चाहिए जो कि बल्लेबाजी और कीपिंग कर सके।

सरफराज खान को टीम में चाहते हैं शास्त्री
उन्होंने कहा, ह्यमैं नहीं जानता कि सरफराज खान कैसी कीपिंग करते हैं। अगर वो कीपिंग कर सकते हैं तो किसी को कनकशन होने पर उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा सकता। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है और उसके दम पर उन्हें टीम में मौका दिया जाना चाहिए था। सरफराज खान ने 2020-21 के दौरान 154.66 के औसत से 926 रन बनाए थे। वहीं 2022-23 के सीजन में भी शतकों की लाइन लगा दी थी जिसमें दोहरा और तिहरा शतक शामिल था।
मौसम के मुताबिक चुनी जाएगी प्लेइंग एलेवन
शास्त्री ने आगे कहा, ह्यकेएस भरत को बतौर कीपर ही खेलना होगा। अगर भारत पांच गेंदबाजों के साथ खेलना चाहता है तो दो स्पिनर होंगे, ऐसे में आपको भरत चाहिए। ये टीम मैनेजमेंट और कप्तान के लिए सिरदर्द है।ह्ण साथ ही शास्त्री ने यह भी कहा कि टीम के प्लेइंग इलेवन का चयन इंग्लैंड के मौसम पर निर्भर करता है।

बीसीसीआई ने इशान को चुनकर की गलती की? Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights