Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

लाडली के बहन से बहन के सम्मान तक जनसेवा अभियान 2.0….

इंदौर। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ चुके हैं। इसी सिलसिले में वे 10 मई से प्रदेश में एक और बड़ा सरकारी अभियान शुरू किया गया है। इसे सीएम जनसेवा अभियान-2.0 नाम दिया गया है। इस अभियान में आम जनता से जुड़ी 67 सेवा के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। समझा जा रहा है कि इससे सरकारी दफ्तरों की लाल फीताशाही के खिलाफ जनता में नाराजगी को दूर किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का द्वितीय चरण संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मई को अलीराजपुर से कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई समस्या शेष न रहे और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का निराकरण किया जाए। मंत्री, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सेवा-भाव से अभियान में योगदान दें, लोगों की समस्याएं दूर करें और प्रदेश में रामराज्य का एहसास हो, तो ही हम सबको अपने दायित्वों के शत-प्रतिशत निर्वहन का संतोष होगा।

अभियान के होंगे 2 घटक……….

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभियान के 2 घटक होंगे। पहले घटक में जन- सामान्य से संबंधित 67 सेवा के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भवन अनुज्ञा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन जैसी सेवाएं सम्मिलित हैं। यह सेवाएं राजस्व, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा- कौशल विकास और रोजगार, उद्यानिकी और परिवहन विभाग से संबंधित हैं। द्वितीय घटक में सीएम हेल्प लाइन में 15 अप्रैल तक दर्ज किंतु अब तक लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

लाडली के बहन से बहन के सम्मान तक जनसेवा अभियान 2.0…. Read More »

Karnataka Exit Poll 2023 Live: 3 एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार; दो में BJP-एक में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज नेशन सीजीएस का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

Karnataka Exit Poll 2023 Live: 3 एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार; दो में BJP-एक में कांग्रेस को बहुमत Read More »

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और उज्जैन से गुजरेगी पर्यटक ट्रेन…..

पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 16 मई को इंदौर से शुरू होगी, जो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से गुजरेगी, वहीं उज्जैन, जबलपुर, कटनी, इटारसी और अनूपपुर स्टेशनों से भी ट्रेन गुजरेगी। इस ट्रेन के जरिए लोग पुरी, गंगासागर, कलकत्ता, बाबा बैधनाथ, वाराणसी और अयोध्या तीर्थ स्थलियों का भ्रमण कर सकेंगे।
रेलवे एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश की संकल्पना को प्रोत्साहित करते भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके चलते ही मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो 16 मई को इंदौर शहर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 9 रातें/10 दिन की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकाता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के लिए 03 वातानुकूलित और 08 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा के लिए बुकिंग चालू है। यात्रा के दौरान यात्रियों को चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन ए.सी. स्टैंडर्ड होटल में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए नॉन एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और उज्जैन से गुजरेगी पर्यटक ट्रेन….. Read More »

बकेट स्टाइल हैंडबैग लेकर पहुंचीं अनन्या…..

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने बैग को लेकर चर्चा में आ गईं। इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अनन्या पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने एक बकेट स्टाइल बैग के साथ कम्पलीट किया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं। इस वीडियो में अनन्या गोल्डन कलर के बकेट स्टाइल बैग के साथ एंट्री लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद पैपराजी ने भी ऐसा पर्स देख एक्ट्रेस से पूछा- मैम पर्स है या बाल्टी।
इतना बोले के बाद सभी हंसने लगते हैं, वहीं अनन्या भी खुद मुस्कराते हुए निकल जाती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अनन्या के पर्स को देखकर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- दाल तड़के की बाल्टी, वापस जाते समय भर के ले जाना। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- इस पर्स का साइज अनन्या के स्ट्रगल के बराबर है… तो वहीं तीसरे ने लिखा- वो सब तो ठीक है, लेकिन उसमें रखा क्या होगा? अनन्या के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल-2 में स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले उन्हें विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में देखा गया था।

बकेट स्टाइल हैंडबैग लेकर पहुंचीं अनन्या….. Read More »

हॉट ड्रेस में शहनाज गिल के रेड चिली लुक को कर रहे पसंद

किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी हॉटनेस देखकर यूजर्स का हाल बेहाल हो गया है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अक्सर इंटरनेट का पारा गर्म कर देती हैं। बिग बॉस सीजन-13 में अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर तबाही मच रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वो हर बार अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में निक्की तंबोली ने अपनी इन फोटोज में रेड कलर की डीपनेक शॉर्ट थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। इन तस्वीरों में शहनाज गिल की हॉटनेस देख यूजर्स दंग रह गए हैं। हालांकि उनका रेड चिली लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। शहनाज अपनी इन तस्वीरों में कैमरे के सामने अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए काफी स्टाइलिश पोज दे रही हैं। रेड लिप्सटिक, खुले बाल और लाइट मेकअप करके एक्ट्रेस ने अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरती से निखारा है। एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीरों में कातिलाना अवतार को देखकर फैंस आहें भरने में लगे हुए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शहनाज गिल को अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करे कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।

हॉट ड्रेस में शहनाज गिल के रेड चिली लुक को कर रहे पसंद Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights