Hindustanmailnews

लाडली के बहन से बहन के सम्मान तक जनसेवा अभियान 2.0….

इंदौर। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ चुके हैं। इसी सिलसिले में वे 10 मई से प्रदेश में एक और बड़ा सरकारी अभियान शुरू किया गया है। इसे सीएम जनसेवा अभियान-2.0 नाम दिया गया है। इस अभियान में आम जनता से जुड़ी 67 सेवा के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। समझा जा रहा है कि इससे सरकारी दफ्तरों की लाल फीताशाही के खिलाफ जनता में नाराजगी को दूर किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का द्वितीय चरण संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मई को अलीराजपुर से कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई समस्या शेष न रहे और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का निराकरण किया जाए। मंत्री, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सेवा-भाव से अभियान में योगदान दें, लोगों की समस्याएं दूर करें और प्रदेश में रामराज्य का एहसास हो, तो ही हम सबको अपने दायित्वों के शत-प्रतिशत निर्वहन का संतोष होगा।

अभियान के होंगे 2 घटक……….

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभियान के 2 घटक होंगे। पहले घटक में जन- सामान्य से संबंधित 67 सेवा के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भवन अनुज्ञा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन जैसी सेवाएं सम्मिलित हैं। यह सेवाएं राजस्व, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा- कौशल विकास और रोजगार, उद्यानिकी और परिवहन विभाग से संबंधित हैं। द्वितीय घटक में सीएम हेल्प लाइन में 15 अप्रैल तक दर्ज किंतु अब तक लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights