Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

IPL 2023: शुभमन के शतक पर कोच आशीष नेहरा ने नहीं मनाया जश्न, कप्तान हार्दिक से भी इस बात को लेकर भिड़े, जानें

यह घटना गुजरात की पारी के दौरान की है। गुजरात ने 41 रन बनाने में आठ विकेट गंवा दिए। इसी से कोच नेहरा नाखुश दिखे थे और पारी की समाप्ती के बाद कप्तान हार्दिक से भिड़ गए थे।आईपीएल 2023 के 62वें मैच में सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई। हालांकि, मैच के दौरान गुजरात की टीम में ही विवाद देखने को मिला, जब कोच आशीष नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या आपस में भिड़ गए। इसको लेकर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। नेहरा को बतौड़ खिलाड़ी कई बार गुस्सा होते हुए देखा गया है, लेकिन 2022 में जब से उन्होंने आईपीएल में कोचिंग का पद संभाला, तब से लेकर अब तक वह पहली बार गुस्से में नजर आए। 

दरअसल, यह घटना गुजरात की पारी के दौरान की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा था जब ऋद्धिमान साहा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद दूसरे विकेट के रूप में साई सुदर्शन अपना विकेट खो बैठे। वह 36 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

सुदर्शन के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। फिर हार्दिक पांड्या (8), डेविड मिलर (7), राहुल तेवतिया (3) भी सस्ते में निपट गए। 147 पर एक विकेट से स्कोर 175 पर पांच हो गया। इसके बाद शुभमन ने बेहतरीन शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। इसकी सराहना करते हुए गुजरात के बाकी खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं, लेकिन आशीष नेहरा वहीं बैठे रहे और किसी तरह की खुशी जाहिर नहीं की।

नेहरा और हार्दिक में विवाद की घटना उसी दौरान की है जब गुजरात के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे थे। तब नेहरा को डग आउट में नाराज और गुस्से में देखा गया। पारी की समाप्ति के बाद तो नेहरा कप्तान हार्दिक से भिड़ गए और बाउंड्री लाइन पर दोनों के बीच तीखी बातचीत भी हुई। इस इंटेंस चैट के दौरान हार्दिक और नेहरा दोनों ही काफी तेवर में दिखे। नेहरा के जाने के बाद गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी को हार्दिक को शांत करने की कोशिश करते देखा गया।

तमाम विवादों के बावजूद गुजरात के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हैदराबाद को 20 ओवर में नौ विकेट पर 154 के स्कोर पर रोक दिया। मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी दोनों ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, यश दयाल को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ गुजरात के 13 मैचों में नौ जीत और चार हार के साथ 18 अंक हो गए हैं। टीम अब भी शीर्ष स्थान पर काबिज है। उसका अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है। गुजरात का पहले या दूसरे स्थान पर रहना तय माना जा रहा है।

IPL 2023: शुभमन के शतक पर कोच आशीष नेहरा ने नहीं मनाया जश्न, कप्तान हार्दिक से भी इस बात को लेकर भिड़े, जानें Read More »

Dhirendra Shastri : बागेश्वर वाले बाबा के पास अर्जी रही अधूरी, धुर विरोधी VIP की पर्ची पर भी सुनवाई नहीं

Baba Bageshwar Dham : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास पर्ची के जरिए अर्जी लगाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस प्रोग्राम के कैंसिल होने से कष्ट है। वैसे, अर्जी तो वीआईपी विरोधी की भी पड़ी रह गई।

बाबा के पास पर्ची के जरिए अर्जी का कितना प्रभाव है, यह पहले से सीधा अनुभव रखने वाले सही-सही जानते होंगे। लेकिन, बिहार समेत आसपास के राज्यों और नेपाल तक से आए श्रद्धालु इस पर्ची-अर्जी कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य के कई हिस्सों में देर रात मौसम बदला है। सोमवार सुबह पटना का भी मौसम बदल जाए तो संभव है कि यह कार्यक्रम हो भी जाए। लेकिन, अबतक की भीड़-गर्मी ने तो इसकी संभावना खत्म कर दी है। ऐसे में अर्जी की आस अधूरी रह गई। इस आस में वीआईपी अर्जी भी किनारे पड़ी रह गई।

कतार में सशरीर से लेकर वर्चुअल अर्जी तक
रविवार की शाम कथा के दौरान ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने कथा के दौरान दिव्य दरबार और पर्ची कार्यक्रम रद्द करने की आशंका जताई थी। इसके बाद देर रात आयोजन समिति द्वारा भीड़-गर्मी को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया लेकिन हनुमंत कथा जारी रहने की बात कही गई। पर्ची कार्यक्रम कैसिंल होने से दिव्य दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में निराशा है। सोमवार देर रात अमर उजाला ने कुछ श्रद्धालु से बातचीत की तो पता चला सशरीर पर्ची की अर्जी लगाने वालों में कोई नेपाल से आया था तो कोई बंगाल। कोई उत्तर प्रदेश से आया था तो कोई उड़ीसा और झारखंड। यह पिछले दो-तीन दिन से बाबा के दरबार में पर्ची कार्यक्रम का भी इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं रविवार सुबह लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने भी पर्ची की अर्जी लगाई गई। हालांकि, उन्होंने यह अर्जी सोशल मीडिया से लगाई थी। रोहिणी ने लिखा था, “पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है- बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है।” 

आयोजन समिति ने कहा है कि सूर्यास्त से पहले हनुंमत कथा का समापन हो जाएगा। संभावना है कि कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रखा जाएगा। इधर, योजना समिति की ओर से अपील की गई है कि भीड़ और गर्मी को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। जो श्रद्धालु सोमवार को तरैत पाली मठ पहुंचने वाले थे, वह अब घर से अपना कार्यक्रम देखें। पंडाल की क्षमता 3 लाख है लेकिन करीब 7 लाख लोगों की भीड़ जुट गई। 

Dhirendra Shastri : बागेश्वर वाले बाबा के पास अर्जी रही अधूरी, धुर विरोधी VIP की पर्ची पर भी सुनवाई नहीं Read More »

लोक अदालतों से प्रदेश में बरसा धन

राष्ट्रीय लोक अदालत में नागरिकों ने विभिन्न करों के अधिभार में दी गई छूट का भरपूर लाभ उठाया है। परिणामस्वरूप नगरीय निकायों को एक ही दिन में राजस्व और गैर-राजस्व करों के रूप में 55 करोड़ 46 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 13 मई को आयोजित लोक अदालत में नगर पालिक निगमों को 49 करोड़ 34 लाख रुपये, नगर पालिका परिषदों को चार करोड़ 53 लाख रुपये तथा नगर परिषदों को एक करोड़ 60 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
नगर निगमों में सर्वाधिक राजस्व 24 करोड़ 63 लाख रुपए इंदौर नगर निगम को प्राप्त हुआ। वहीं, भोपाल नगर निगम दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 10 करोड़ 84 लाख रुपये कर के रूप में प्राप्त हुए। इसी प्रकार नगर पालिकाओं में मंदसौर और सीहोर द्वारा क्रमश: 62 लाख और 42 लाख रुपये की वसूली की गई। छोटी नगर परिषदों में राऊ नगर परिषद द्वारा लगभग 10 लाख रुपए की वसूली की गई। लोक अदालत के माध्यम से लगभग 60 हजार नागरिकों द्वारा अधिभार में छूट का लाभ प्राप्त किया गया। इसमे से अधिकतर लोगों द्वारा आनलाइन ही सुविधा का लाभ प्राप्त किया गया।

लोक अदालतों से प्रदेश में बरसा धन Read More »

एस्पेनयोल को 4-2 से हराकर बार्सिलोना ने जीता 27वां खिताब

स्पैनिश लीग ला लिगा में बार्सिलोना ने रविवार को खेले गए मुकाबले में एस्पेनयोल को 4-2 से हरा कर 27वीं बार खिताब जीत लिया है। बार्सिलोना के लिए रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो गोल किए, जबकि अलेजांद्रो बाल्डे और जूल्स कुंडे ने टीम के लिए एक-एक गोल किए। लेवांडोव्स्की ने मैच के 11वें मिनट में एलेजांद्रो बाल्डे के पास पर गोल कर टीम का खाता खोला।
वहीं नौ मिनट बाद 19 साल के एलेजांद्रो बाल्डे ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। उनका लीग में यह पहला गोल था। वहीं 40वें मिनट में लेवांडोव्स्की ने राफिन्हा के पास को गोल में तब्दील कर टीम का तीसरा और अपना दूसरा गोल किया। इस गोल के साथ लेवांडोव्स्की के लीग में 21 गोल गए। वह इस सीजन में लीग में सबसे ज्यादा गोल करने में टॉप पर पहुंच गए। वहीं मैच के 53वें मिनट में जूल्स कुंडे ने टीम के लिए चौथा गोल किया। वहीं एस्पेनयोल के लिए जेवी पुआडो और जोसेलु ने दो गोल कर जीत के अंतर को कम किया।
एस्पेनयोल के फैंस ने की ग्राउंड में घुसने की कोशिश, टला बड़ा हादसा: वहीं इस जीत के बाद बार्सिलोना के खिलाड़ियों को एस्पेनयोल के फैंस का गुस्सा भी झेलना पड़ा। जब बर्सिलोना के खिलाड़ी जीत के बाद ग्राउंड के सेंटर पर खुशी मना रहे थे, तो कुछ फैंस ने ग्राउंड के अंदर घुसने का प्रयास किया और खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा जाहिर करने की कोशिश की। वहीं समय रहते हुए सुरक्षा गार्ड ने बार्सिलोना के खिलाड़ियों को सुरक्षित लॉकर रूम तक लेकर गए और बड़ा हादसा होने से बच गया।

बार्सिलोना का 2019 के बाद
ला लिगा में पहला खिताब
बार्सिलोना का यह 2019 के बाद ला लिगा का पहला खिताब है। वहीं 2020 में रियल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 2021 में पर तीसरे स्थान रहा। एटलेटिको पहले और रियल मैड्रिड दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पिछले साल रियल मैड्रिड ने खिताब अपने नाम किया था और बार्सिलोना दूसरे स्थान पर रहा।
4 गेम शेष रहते हुए पॉइंट टेबल में टॉप पर- बार्सिलोना एस्पेनयोल को हराने के साथ ही 4 गेम शेष रहते ही टॉप पर पहुंच गई है। बार्सिलोना के 34 मैचों में 85 अंक हो गए हैं। वह मैड्रिड से 14 अंक से आगे हैं। रियल मैड्रिड को शनिवार को खेले गए मैच में गेटावे से 1 गोल से हार का सामना करना पड़ा था। उसके 34 मैचों में 71 पॉइंट हैं।

एस्पेनयोल को 4-2 से हराकर बार्सिलोना ने जीता 27वां खिताब Read More »

‘अभी भी है समय…जागो और बारिश के पानी को सहेजो’

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
वर्षा जल संचयन और जल बचत तकनीक पर इंदौर में रविवार को एक बेहद सार्थक परिचर्चा जैन इंजीनियरिंग सोसायटी के इंदौर चैप्टर द्वारा संतोष सभागृह में रखी गई थी, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि इंदौर जिलाधीश इलियाराजा टी एवं नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह की प्रभावी उपस्थिति ने तकनीकी के जानकारों के बीच प्रशासन का पक्ष और प्रभावी सहयोग की बात रखते हुए जैन इंजीनियर सोसायटी के प्रखर सहयोग की सराहना की।
प्रारंभ में जैन मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत जन-जन के कल्याण की जैन भावना के साथ की गई। इसके बाद प्राथमिकी सत्र में हर्षिका सिंह, आयुक्त इंदौर नगर पालिका निगम ने इंदौर शहर की स्वच्छता और विकास के साथ तेजी से बढ़ते शहर की पानी की आवश्यकता और उसके संचयन में नगर निगम की भूमिका स्पष्ट करते हुए नगर निगम को मिल रहे जनसहयोग और इंदौर शहर के नागरिकों की मददगार प्रकृति को अद्भुत बताया।
उन्होंने नगर निगम की ओर से जल अभियान-2025 का खाका रखते हुए इंदौर शहर की बढ़ती आबादी और नर्मदा के महंगे जल के ऊपर निर्भरता कम किए जाने की महती आवश्यकता पर बल दिया कि कभी प्राकृतिक कारणों से यदि नर्मदा में जल की कमी पड़ती है तो आपातकालीन परिस्थितियों में जल की समानांतर व्यवस्था बनाने में जैन इंजीनियर सोसायटी की दूरदृष्टि और सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है और हमें अभी एक माह में 15 जून से पहले वर्षा जल को सहेजने और भू-जल संरक्षण को अभियान के रूप में चलाए जाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। जितनी आवासीय सोसायटी हैं, जितने रहवासी संघ हैं… उन सभी का सहयोग और आप जैसे तकनीकी सोसायटी का सहयोग हमारे अभियान में सोने में सुहागे की तरह महत्वपूर्ण है।

वाटर सरप्लस के लिए उठाएं कदम

ज्ञातव्य है कि अभी हम नर्मदा का जो पानी पी रहे हैं, वह विश्व में सबसे महंगा करीब 25 रुपए प्रतिलीटर की लागत का पी रहे हैं। इसके लिए नगर निगम को हर माह करीब 20 करोड़ रुपए विद्युत खर्च के लिए भुगतान करना पड़ती है, इसलिए हमें वर्षा जल की हर बूंद को सहेजना होगा, जनजागृति का स्तर उठाना होगा, ताकि 1500 मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल के मकानों के अलावा भी हर घर और हर व्यक्ति की जवाबदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करना होगी। यह प्रयास करने होंगे कि हम पानी के मामले में आत्मनिर्भर बनें और वाटर प्लस से वाटर सरप्लस की स्थिति में आ जाएं, इंदौर भारतभर में एकमात्र शहर है, जिसमें यह आदर्श शहर बनने की क्षमता और जुनून दोनों मौजूद हैं।

अब बारी वाटर क्वालिटी में सुधार की
द्वितीय सत्र में जिलाधीश इलिया राजा टी ने बेहद महत्वपूर्ण बात रखी कि इंदौर विगत वर्षों में स्वच्छता का सरताज बना। उसने अपना एयर क्वालिटी में तेजी से सुधार किया। अब बारी वाटर क्वालिटी में सुधार की है। हमारे तमिलनाडु में इतिहास की पुस्तकों में जिक्र आता है कि पहले माह में तीन बार बारिश होती थी… पानी धीमा आता था, जमीन में उतरता था, पर अब वैसा नहीं रहा तो जिम्मेदार कौन है? पैसे की दौड़ में क्वालिटी लाइफ पीछे छूट गई है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए जिम्मेदार बनना होगा। आप सब यहां रविवार की सुबह एकत्र हुए हैं… उसका एकमात्र कारण है कि आप मूल्यों के प्रति समर्पित हैं और समाज को कुछ देना चाहते हैं।

‘अभी भी है समय…जागो और बारिश के पानी को सहेजो’ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights