Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

प्यार में दिया धोखा, इसलिए ठोका

शाजापुर जिले के बेरछा में एक पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- प्यार में धोखा इसलिए ठोका। उसको तो ऐसा दर्द दिया है, जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। प्रेमी द्वारा की गई फायरिंग में युवती भी घायल हो गई। थाना बेरछा के ग्राम मालीखेड़ी में हुई घटना का आरोपित आरक्षक सुभाष मायाराम खराड़ी देवास हेडक्वार्टर डीएसपी का ड्राइवर बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली, सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सुभाष खराड़ी देर रात शिवानी खान के घर में घुसा और गोली मारकर उसके पिता की हत्या कर दी।

प्यार में दिया धोखा, इसलिए ठोका Read More »

कर्नाटक के नतीजे देश में दोहराए जा सकते हैं…….

कर्नाटक की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते ही एनसीपी चीफ शरद पवार ने बीजेपी सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर श्रमिक वर्ग मजबूत और एकजुट रहता है, तो कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जो देखा गया, उसे देश में अन्य जगहों पर भी दोहराया जा सकता है।
पवार ने रविवार को अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश पर शासन करने वालीं कुछ शक्तियां समाज में जाति और धर्म के आधार पर तनाव भड़का कर इसे पीछे की ओर ले जा रही हैं। वे सत्ता का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि उनके बीच विभाजन पैदा करने के लिए कर रहे हैं। पवार ने कहा कि चुनौती इन शक्तियों के खिलाफ लड़ने की है, अन्यथा आम आदमी तबाह हो जाएगा। अहमदनगर प्रगतिशील जिला है, इसके बावजूद हाल में शेगांव में सामाजिक तनाव पैदा हुआ। कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि राज्य में एनसीपी अब बड़े भाई की भूमिका में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास 54 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें। सीटों के बंटवारे को लेकर एमवीए भागीदारों के बीच चल रही बातचीत को देखते हुए उनकी टिप्पणी अहम है। पहले कांग्रेस के पास अधिक सीटें थीं, इसलिए हमें बातचीत में छोटे भाई की भूमिका निभानी थी।

कर्नाटक के नतीजे देश में दोहराए जा सकते हैं……. Read More »

कल से बदले जा सकेंगे नोट………..

2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से देश के सभी बैंकों में शुरू हो जाएगी। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने सोमवार को बैंकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए वो लोगों के लिए छायादार जगहों और पानी का इंतजाम करें। कितने नोट बदले गए और कितने जमा किए गए इसका रोजाना हिसाब रखें। आरबीआई ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है। बैंक ने कहा था कि 2000 का नोट अभी भी लीगल रहेगा।
स्टेट बैंक ने रविवार को 2000 का नोट बदलने के लिए गाइड लाइन जारी की थी। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा था कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे।

कल से बदले जा सकेंगे नोट……….. Read More »

ये सम्मान हर भारतीय का है……..

पीएम मोदी रविवार शाम जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। यहां वह एफआईपीआईसी समिट में शामिल होने गए हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए मेजबान देश ने अपनी परंपरा तोड़ी। पापुआ न्यू गिनी में लैंड होते ही मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया। यह उपक्रम इसलिए भी खास है, क्योंकि उस देश में नियम हैं कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं। जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को इसलिए भी तोड़ा कि कोरोना काल में भारत ने इस देश को भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाकर मदद की थी।
भारतीय समुदाय के लोगों से मिले मोदी
पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की। कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए। कई लोग पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाने को लेकर भी उत्साहित दिखे।
हैरिस पार्क क्षेत्र अब ‘लिटिल इंडिया’
मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद मोदी यहां से सीधे आॅस्ट्रेलिया जाएंगे। वहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आॅस्ट्रेलिया में अब से हैरिस पार्क क्षेत्र को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा, मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे।

ये सम्मान हर भारतीय का है…….. Read More »

नगर परिषद प्रांगण में RRR सेंटर का हुआ शुभारंभ –मिल सकेगा जरूरतमंद को लाभ

नौरोज़ाबाद। नगर परिषद नौरोजाबाद के राजस्व विभाग के सभापति पर्वत सिंह के द्वारा आज नगर परिषद प्रांगण में RRR सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

उल्लेखनीय है कि RRR सेंटर भी सरकार के स्वच्छता अभियान का एक हिस्सा है, नगर परिषद नौरोजाबाद के अंतर्गत रह रहे लोगो के घरो मे जो भी वस्तुएं जैसे बर्तन, जूते, चप्पल, कापी, किताब और भी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं जिनका उपयोग उनके घरों में नहीं हो रहा है तो वे सभी लोग अपने अनुपयोगी वस्तुएं RRR सेंटर मे जमा करा सकते है.जिनका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके।

वक्ताओं ने कहा कि अगर हम सभी ऐसा करते है तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत नौरोजाबाद नगर कों और स्वच्छ रख सकते हैं। नगर परिषद नौरोजाबाद के द्वारा RRR सेंटर का शुभारंभ किया जाना अपने आप में एक अनूठी पहल है। इस सेंटर के माध्यम से नौरोजाबाद नगर परिषद यह अपील करती है कि नगर मे रह रहे सभी लोग अपने घरो के अनुपयोगी वस्तुओं को RRR सेंटर मे जमा कराये. ताकि उन जमा की गई वस्तुओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके।

RRR सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर परिषद नौरोजाबाद राजस्व सभापति पर्वत सिंह, नगर परिषद मुख्य अधिकारी किशन सिंह ठाकुर, नगर परिषद के पेयजल प्रभारी राममिलन पटेल सहित नगर परिषद नौरोजाबाद का समस्त स्टाफ मौजूद था।

नगर परिषद प्रांगण में RRR सेंटर का हुआ शुभारंभ –मिल सकेगा जरूरतमंद को लाभ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights