Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत, LNJP के ICU में किया गया शिफ्ट; बाथरूम में गिरे थे आप नेता

Satyendra Jain Injury: दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए हैं। चक्कर आने के कारण वह गिरे। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत बिगड़ने पर LNJP  ले जाया गया।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत और भी बिगड़ गई है। अब उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। सत्येंद्र जैन को एलएनजेपी अस्पताल में आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए, जहां उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया। 

उधर, सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही खना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सत्येंद्र जैन ने रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत की थी। अदालत में उनके वकील ने भी बताया था कि जैन का वजन 35 किलो घट गया है। उसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ उन्हें शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, जहां पर डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कुछ सलाह दी। 

उसके बाद वह जेल में वापस आ गए। जेल सूत्रों का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी बीमारी को लेकर दूसरे डॉक्टरों से राय लेने की गुजारिश की थी। उसके बाद जेल प्रशासन ने सोमवार को उन्हें पुलिस टीम की सुरक्षा में सफदरजंग अस्पताल भेजा। पुलिस टीम उन्हें लेकर न्यूरो सर्जरी ओपीडी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सत्येंद्र जैन ने अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरों की राय ली। 

Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत, LNJP के ICU में किया गया शिफ्ट; बाथरूम में गिरे थे आप नेता Read More »

ग्वालियर-चंबल में दंगल बुंदेलखंड में रार आर-पार

हिन्दुस्तान मेल, संजय सोनी
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के कारण बीजेपी सरकार में तो आ गई, तब से अब तक महाराज भाजपा और नाराज भाजपा को लेकर सीएम शिवराज और प्रदेश संगठन टेंशन में है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से मचे तूफान को लेकर डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा ने कुछ हद तक बुजुर्ग नेताओं, सिंधिया समर्थकों और पदाधिकारियों के बीच चल रहे मनमुटाव और विरोध को तो शांत कर लिया, लेकिन अब भाजपा के गढ़ बुंदेलखंड में तीन कैबिनेट मंत्रियों के बीच में मची रार से सरकार और भाजपा की नींद उड़ गई। जैसे ही मामला दिल्ली आलाकमान तक पहुंचा दिग्गज नेताओं का भोपाल आकर सीएम हाउस में मंथन शुरू हो गया। भाजपा के स्तंभ रहे बुजुर्ग नेता, पूर्व मंत्रियों ने सिंधिया को लेकर पहले और अभी तक सवाल खड़े किए हैं। शिवराज सिंह नाराज नेताओं को मनाने में कुछ हद तक सफल भी रहे, लेकिन बुंदेलखंड के तीन मंत्रियों में वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई इससे पूरा भाजपा कुनबा हिल गया। ग्वालियर चंबल में भी नाराजगी सामने आ चुकी है। सांसद केपी यादव ने कल फिर खुलकर बयान दिया।

सिंधिया को हराने वाले सांसद यादव का दर्द
दो दिन पहले गुना संसदीय क्षेत्र के कोलारस में यादव समाज का संवाद कार्यक्रम था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे, लेकिन यादव समाज के होने के बावजूद क्षेत्र के सांसद केपी यादव को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। इसे लेकर उनका दर्द छलका। उन्होंने कहा ये गलत है, इससे गलत संदेश जाता है। ये किसी का षड्यंत्र रहा होगा। सांसद केपी यादव ने कहा ये कार्यक्रम मेरी जानकारी में नहीं है। कुछ वीडियो के जरिए पता चला कि इस तरह का कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम जिसने भी कराया, उससे अच्छा संदेश नहीं जाता। हमें समाज को जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए, न कि तोड़ने की।

ग्वालियर-चंबल में दंगल बुंदेलखंड में रार आर-पार Read More »

विश्व मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में इंदौर की वंशिका ने जीता गोल्ड….

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेरे काश्मीर स्टेडियम में 5 से 7 मई तक आयोजित दूसरी वर्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में इंदौर की वंशिका शर्मा ने साथी खिलाड़ियों के साथ कुल 9 गोल्ड मैडल जीत कर इस प्रतियोगिता में भारत को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टूर्नामेंट में दस देशों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर, सीनियर, महिला, पुरुष वर्ग में वंशिका शर्मा के अलावा मध्यप्रदेश के शुभम चौबे, विशाल जहाजपुरिया, सागर विश्वकर्मा, तनिषा चौधरी, आकाश गोस्वामी, मोनिका केवट, गीतांजलि गुप्ता, सजल कमलवंशी ने विदेशी खिलाड़ियों को धूल चटाई। भारत ने इस प्रतियोगिता में पहला, श्रीलंका ने दूसरा व नेपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विश्व मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में इंदौर की वंशिका ने जीता गोल्ड…. Read More »

विदेशी हेड कोच और कैप्टन का कॉम्बिनेशन बुरी तरह फेल

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में इस समय प्ले-आॅफ राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस राउंड के लिए जैसे ही चार टीमों के नाम साफ हुए, यह तय हो गया कि इस बार ट्रॉफी कोई भारतीय कप्तान ही जीतेगा। लखनऊ, मुंबई, चेन्नई और गुजरात चारों के ही कप्तान भारतीय हैं। वहीं, टूर्नामेंट की जिन टीमों ने विदेशी कप्तान रखे, वे टॉप-5 तक में फिनिश नहीं कर सकीं। यहां तक कि जिन टीमों में हेड कोच और कप्तान दोनों विदेशी रहे, वो तो पॉइंट्स टेबल के सबसे लास्ट पोजीशन पर रहीं।
टूर्नामेंट में तीन कप्तान और सात कोच विदेशी
आईपीएल की 10 टीमों में 10 कप्तान और उनके 10 हेड कोच हैं। 7 टीमों ने भारतीय तो वहीं 3 ने विदेशी कप्तान रखे। इससे उलट 3 ही टीमों ने भारतीय हेड कोच रखे, वहीं 7 हेड कोच विदेशी रहे। इनमें भी 2 टीमों दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच और कप्तान दोनों ही विदेशी हैं। वहीं गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीमें रहीं, जिनमें कप्तान और कोच दोनों भारतीय हैं। इन 4 टीमों के अलावा 6 टीमें ऐसी रहीं, जिनमें या तो हेड कोच भारतीय हैं या फिर कप्तान। यानी इन 6 टीमों के लीडरशिप रोल में एक भारतीय और एक विदेशी शामिल रहा।
प्लेआॅफ में पहुंची गुजरात के
कप्तान-कोच दोनों भारतीय
लीग स्टेज में जहां विदेशी कप्तानों ने स्ट्रगल किया, वहीं प्लेआॅफ में पहुंचने वाली चारों टीमों के कप्तान भारतीय रहे। गुजरात के तो कप्तान हार्दिक पंड्या और हेड कोच आशीष नेहरा दोनों ही इंडियन हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या भी भारतीय हैं। लेकिन इन तीनों ही टीमों के हेड कोच विदेशी हैं। बुधवार को मुंबई से एलिमिनेटर में हारकर प्लेआॅफ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी शुरुआती 9 मैचों में केएल राहुल ने भी की, जो भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। यानी भारतीय कप्तान रखने वाली टीमों को आईपीएल के इस सीजन में विदेशी कप्तानों की तुलना में ज्यादा सफलता मिली।

विदेशी हेड कोच और कैप्टन का कॉम्बिनेशन बुरी तरह फेल Read More »

ड्रग्स बेची तो ढूंढें नहीं मिलेंगे जमानतदार

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
स्वच्छ शहर इंदौर में नशा, ड्रग्स को लेकर मचे घमासान पर अंतत: जिला प्रशासन ने बुधवार को सख्त फैसला लिया। इसके तहत अब ड्रग सप्लाई करते हुए जो भी व्यक्ति पकड़ा जाएगा और उसकी कोई जमानत कराता है, तो उस जमानतदार का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। जहां घर है, उसी चौराहे पर उसके नाम का पोस्टर भी चस्पा किया जाएगा। इसमें जमानत से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से लिखी जाएगी। इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। ऐसा करने का मकसद नशाखोरी को बढ़ावा देने वालों को हतोत्साहित करना है। मालूम हो कि पूरे प्रदेश में इंदौर में ही नाइट कल्चर लागू है। इसके बाद से नशाखोरी की शिकायतें बढ़ गई है। यह जानकारी गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी।
बुधवार को नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए। उन्होंने रेसीडेंसी कोठी में जिला योजना समिति की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस की बैठक में यह तय किया है कि ड्रग पेडलर की जमानत जो व्यक्ति देगा, उनका नाम बोर्ड पर लिखकर उसके मोहल्ले में टांगा जाएगा। पहला चरण इंदौर से प्रारंभ हो रहा है। दूसरे चरण में अन्य नाम भी जोड़े जाएंगे।

भारतरत्न लता मंगेशकर के नाम होगा आॅडिटोरियम
मिश्रा ने बताया कि जिला योजना समिति की बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण का राजेंद्र नगर में बना आॅडिटोरियम भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर आॅडिटोरियम के नाम से जाना जाएगा। वहीं, इंदौर में बांटे विवादित पर्चे को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के द्वितीय चरण में भी इंदौर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिये गहनता पूर्वक पात्रता परीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं, नवीन शासकीय महाविद्यालय नंदा नगर का नाम मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय और फूटी कोठी चौराहे पर निर्मित होने वाले फ्लाई ओवर-ब्रिज का नाम संत सेवालाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

ड्रग्स बेची तो ढूंढें नहीं मिलेंगे जमानतदार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights