Hindustanmailnews

25 करोड़ से ऐसा बनेगा अहिल्या लोक

इंदौर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर इंदौर में जल्द ही देवी अहिल्या लोक का निर्माण शुरू होने जा रहा है। राजवाड़ा के सामने बनने वाले अहिल्या लोक के निर्माण पर स्मार्ट सिटी कम्पनी द्वारा 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर इंदौर में अहिल्या लोक के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। स्मार्ट सिटी बोर्ड की शुक्रवार को आयोजित बैठक में इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू किए जाने की चर्चा की गई। कंसल्टेंट की नियुक्ति होते ही प्रोजेक्ट पर रफ्तार से काम आरंभ किया जाएगा। राजवाड़ा के सामने उद्यान में बनने वाले देवी अहिल्या लोक के निर्माण पर 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आने वाले लोग अहिल्या माता के जीवन के प्रसंगों से रूबरू हो सकेंगे। खूबसूरत गार्डन का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमे लाइट साउंड, आकर्षक लाइट, रंगीन फव्वारा और बैठने की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रोजेक्ट पर काम शुरू-सीईओ दिव्यांक सिंह
स्मार्ट सिटी कम्पनी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने ‘हिंदुस्तान मेल’ को बताया कि देवी अहिल्या लोक इंदौर के लिए बड़ी सौगात रहेगी। यह बनने के बाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। दिव्यांक सिंह ने जानकरी दी कि प्रोजेक्ट पर काम आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने जानकरी दी कि शहर में उमंग वाटिकाओं का निर्माण भी किया जाएगा।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights