Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अमेरिका में मोदी निंदा चेप्टर 2 – मोदी पीछे देखकर गाड़ी चलाते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं और वह वहां से भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उनके दौरे के बीच ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसे को लेकर भी मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हादसे के लिए कभी भी ब्रिटिश लोगों को जिम्मेदार नहीं ठहराया, साथ ही कहा कि पीएम मोदी पीछे देखकर गाड़ी चलाते हैं।
राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, आप सोचिए, अगर आप कार चलाते हैं तो क्या करते हैं। यह कल्पना करिए कि कार चलाते समय अगर सिर्फ रियर व्यू मिरर यानी पीछे की ओर से निहारते हैं तो क्या आप गाड़ी चला पाएंगे? एक के बाद एक कई हादसे हो जाएंगे।
यही विचार बीजेपी-आरएसएस के साथ भी
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण लीजिए। वह भारतीय कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं और वह रियर व्यू मिरर की ओर ही देखते रहते हैं। फिर वह यह समझ ही नहीं पाते कि आखिर कार के साथ हादसा क्यों हो रहा है, गाड़ी आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही है। और यही विचार बीजेपी और आरएसएस के साथ भी है। आप उनको और उनके मंत्रियों को सुनिए। बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप कभी नहीं पाएंगे कि वो भविष्य के बारे में बात करते हैं। वे सिर्फ और सिर्फ पुरानी बातें करते हैं और हर बात के लिए पुरानी चीजों पर दोष लगा देते हैं।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ट्रेन हादसे को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ट्रेन हादसों के लिए कभी भी ब्रिटिश राज को दोष नहीं दिया। बीजेपी और आरएसएस के लोग आगे की ओर देखने में सक्षम नहीं हैं। जब भी आप उनसे कुछ पूछेंगे तो वे पीछे की ओर मुड़कर देखेंगे। महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी-आरएसएस के बीच वैचारिक लड़ाई महात्मा गांधी तथा नाथूराम गोडसे के बीच की लड़ाई की तरह ही है। एक तरफ महात्मा गांधी हैं तो दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे हैं।

अमेरिका में मोदी निंदा चेप्टर 2 – मोदी पीछे देखकर गाड़ी चलाते हैं : राहुल गांधी Read More »

रेलवे की नौकरी पर लौटे बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, आंदोलन से पीछे हटने से किया इनकार

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खोल रखा था. पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे. बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे. हालांकि, 28 मई को पुलिस ने जंतर मंतर पर धरने वाली जगह को खाली करा दिया था…

कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गए हैं. हालांकि, साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन से पीछे हटने की खबर से इनकार कर दिया है.साक्षी मलिक का कहना है कि सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं…

दरअसल, खबरें थीं कि साक्षी मलिक पहलवानों के आंदोलन से पीछे हट गई हैं. हालांकि, साक्षी मलिक ने इन खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगा. इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. इससे पहले साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने भी आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को गलत बताया.

रेलवे की नौकरी पर लौटे बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, आंदोलन से पीछे हटने से किया इनकार Read More »

Mukhtar Ansari Convicted: अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 32 साल बाद आया फैसला

Mukhtar Ansari Convicted: बांदा (Banda) जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 32 साल पूराने मामले में विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया है…

Mukhtar Ansari Convicted: वाराणसी (Varanasi) की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़े एक 32 साल पुराने मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनाया है. वाराणसी की अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है. 

अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है. कोर्ट द्वारा लंच के बाद मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई जाएगी. इस केस में मुख्तार अंसारी सहित पांच लोग आरोपी हैं. दरअसल, अवधेश राज कांग्रेस नेता अजय राय के भाई हैं. कोर्ट का फैसला आने से पहले अजय राय ने कहा, “उन्हें 32 साल का इंतजार आज खत्म होने वाला है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.” इस दौरान फैसले को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरे कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

अवधेश राय की हत्या तीन अगस्त 1991 को हुई थी. तब अवधेश राज अपने छोटे भाई और वर्तमान कांग्रेस नेता अजय राय के घर के बाहर खड़े थे. उसी वक्त वहां मारुती वैन आई और उस वैन से काफी लोग बाहर निकले. उन लोगों ने अवधेश राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोलियों की आवाज के आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा था..

कहां हुई थी ये घटना?
कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या वाराणसी के चेतगंज थाना इलाके के लहुराबीर इलाके में हुई थी. सुबह के वक्त उस दिन हल्की बारिश हो रही थी. मारुती वैन से आए लोगों की फायरिंग में अवधेश राय घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

इस हत्याकांड के बाद पूर्व विधायक अजय राय ने चेतगंज थाने में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह, कमलेश सिंह, राकेश के साथ पूर्व एमएलए अब्दुल कलाम पर एफआईआर दर्ज कराई थी. हालांकि नामजद पांच आरोपियों में अब्दुल और कमलेश की मौत हो चुकी है.

Mukhtar Ansari Convicted: अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 32 साल बाद आया फैसला Read More »

Train Accident: एक और रेल हादसा, ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी

ओडिशा में एक और रेल हादसे की खबर है। दरअसल ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। 

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की मौत के सदमे से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं कि ओडिशा में एक और रेल हादसे की खबर है। दरअसल ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। 

Train Accident: एक और रेल हादसा, ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी Read More »

Shivpuri Accident News: शिवपुरी में नर्मदापुरम के बच्चों से भरी बस पलटी, 40 बच्चे घायल, 2 की मौत

नर्मदापुरम से वनवासी कार्यक्रम के तहत ग्वालियर शाजापुर जा रही बच्चों से भरी बस से ट्रक टकरा गया। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांपर उनका उपचार चल रहा है। हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे। बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना में 40 बच्चे घायल हो गए जबकि दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Shivpuri Accident News: शिवपुरी में नर्मदापुरम के बच्चों से भरी बस पलटी, 40 बच्चे घायल, 2 की मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights