Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला

सहारनपुर, एजेंसी। भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए। अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला Read More »

त्रिपुरा में बड़ा हादसा : 7 की मौत, 18 लोग झुलसे

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार शाम इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम 4:30 बजे हुआ। श्रद्धालु लोहे से बने रथ को खींच रहे थे। इसी दौरान रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

त्रिपुरा में बड़ा हादसा : 7 की मौत, 18 लोग झुलसे Read More »

चंद्रयान-3 की लॉन्चिग 13 जुलाई को संभावित

हरिकोटा, एजेंसी। भारत का चंद्रयान-3 13 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसरो के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने न्यूज एजेंसी से कहा कि इसे 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होना है।
यान पूरी तरह तैयार है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख की घोषणा की जाएगी। अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर, 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिग 13 जुलाई को संभावित Read More »

कांग्रेस का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले टीएस सिंह देव को डेप्युटी सीएम बनाया गया

छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव उपमुख्यमंत्री होंगे और सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

यहां जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

2018 में राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मतभेद चल रहे हैं।

कांग्रेस का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले टीएस सिंह देव को डेप्युटी सीएम बनाया गया Read More »

जनसुनवाई में हर किसी की सुनी पीड़ा और निराकरण भी हुआजरूरतमंदों को मिला संबल तो दिव्‍यांगजनों को मिली ट्रायसिकल और स्‍कूटी

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जरूरतमंदों को संबल मिला। आमजन की समस्‍याएं गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण किया गया। जरूरतमंदों को आवश्‍यकतानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्‍ध कराई। साथ ही दिव्‍यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसिकल और नि:शक्‍त महिला को व्हील चेयर उपलब्‍ध कराई गई, वहीं दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बार की जनसुनवाई भी जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुई। उम्मीद लगाकर पहुंचे आवेदकों को निराशा का सामना नहीं करना पड़ा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अफसरों के साथ पीड़ितों की समस्या सुनी और उसका हरसंभव निराकरण भी किया। कलेक्टर के समक्ष एक दिव्‍यांग बालिका यशस्‍वी जादौन पहुंची। बालिका ने कलेक्‍टर को बताया कि वह दिव्‍यांग है और बीकॉम की पढ़ाई की है और वर्तमान में आईटीआई कम्‍प्‍यूटर की पढ़ाई कर रही है। उसे जाने-आने में बहुत परेशानी आती है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह वाहन ले सकें। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण किया और उसे स्कूटी वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दिव्‍यांग शम्‍भूलाल और महबूब खान को बैटरी चलित ट्रायसिकल उपलब्‍ध कराई गई। तरह अन्य जरूरतमंदों को रेडक्रॉस के माध्यम से तात्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी। जनसुनवाई में अधिकारियों ने भी सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण किया।

जनसुनवाई में हर किसी की सुनी पीड़ा और निराकरण भी हुआजरूरतमंदों को मिला संबल तो दिव्‍यांगजनों को मिली ट्रायसिकल और स्‍कूटी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights