Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी बने………..

महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा पॉलिटिकल उलटफेर हुआ। एनसीपी के नेता अजित पवार ने दोपहर ढाई बजे शिवसेना के एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद (5वीं बार)की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद ट्विटर प्रोफाइल बदला और लिखा- डिप्टी सीएम आॅफ महाराष्ट्र। अजित पवार 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ दोपहर करीब 2 बजे राजभवन पहुंचे। 3 बजते-बजते सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवणीस की मौजूदगी में सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नाराजगी का कारण पवार का राहुल को समर्थन देना
अजित समेत बाकी विधायक शरद पवार के पटना में विपक्षी एकता बैठक में मंच साझा करने और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने के एकतरफा फैसले से नाराज थे। महाराष्ट्र में अगले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके छह महीने पहले आम चुनाव होंगे। अजित के सरकार में शामिल होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी सरकार को 40 एनसीपी विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में नेता विपक्ष का पद कांग्रेस को मिल सकता है। विपक्ष में सबसे ज्यादा 44 सीटें कांग्रेस के पास हैं। शपथ समारोह के बाद अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- मंत्रिमंडल का और विस्तार होगा। कुछ मंत्री सरकार में शामिल हो सकते हैं। कई दिनों से इस बारे में बातचीत चल रही थी।

अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी बने……….. Read More »

Maharashtra NCP Crisis Live: महाराष्ट्र में पॉवर गेम, अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, CM शिंदे बोले- ट्रिपल इंजन सरकार

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगा नया सीएम- संजय राउतसंजय राउत ने कहा, चंद दिनों में महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अयोग्य करार दिए जाएंगे और उनकी कुर्सी जानी तय है. इसीलिए सरकार बचाने के लिए ये नया कदम उठाया गया है….

NCP Political Crisis: कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति खत्म करना चाहते हैं- संजय राउतशिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को खत्म करने का बीड़ा उठाया है. उन्हें अपने तरीके से चलने दो. मेरी अभी शरद पवार जी से बात हुई. उन्होंने कहा, “मैं मजबूत हूं. हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है. हम उद्धव ठाकरे के साथ फिर से सब कुछ पुनर्निर्माण करेंगे.” जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ आए- एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “कैबिनेट में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. उन्हें (विपक्ष को) लोकसभा चुनाव में 4-5 सीटें मिली थीं, इस बार वे उतनी भी नहीं पाएंगे.

Maharashtra NCP Crisis Live: महाराष्ट्र में पॉवर गेम, अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, CM शिंदे बोले- ट्रिपल इंजन सरकार Read More »

Indore: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी MP-MLA कोर्ट से दोषी करार, 1 साल का कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री और इंदौर राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एमपी एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में दोषी ठहराया है। पटवारी को 1 वर्ष की सजा सुनाई गई है।

विधायक जीतू पटवारी समेत 17 लोगों के खिलाफ साल 2009 में राजगढ़ में बलवा समेत शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर आईपीसी की धारा 148, 294, 353, 332, 300 332/149, 506( 2, 336,427) और प्रिवेंशन आफ डैमेज टो पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के सेक्शन तीन के तहत आरोप लगाए गए थे। इसी मामले में जीतू पटवारी को 1 वर्ष कारावास के साथ 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। शनिवार को इसी मामले में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, उज्जैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सोंधिया और पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णमोहन मालवीय को सजा सुनाई गई है। इस दौरान पटवारी खुद कोर्ट में मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला बता दे कांग्रेस ने 2009 में किसानों को लेकर राजगढ़ में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। इसका नेतृत्व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कर रहे थे। कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना बलवा में बदल गई थी। दिग्विजय सिंह को भी चोट आई थी। आज मामले में सुनवाई करते हुए एमपी एमएलए कोर्ट भोपाल ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में विधायक जीतू पटवारी को 1 वर्ष कारावास के साथ 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जीतू पटवारी के अलावा आरोपियों में अब्दुल वहीद, सुरेंद्र, शेखावत उर्फ शहजाद खान, अशोक, घनश्याम, चंदर सिंह, नरेंद्र, बाबू, क्रिश कुमार, पंकज दीप सोलंकी, भागचंद, आशीष बबलू बाथम, लोकेश दुबे और सुल्तान सिंह शामिल है।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/indore/congress-mla-jeetu-patwari-convicted-by-mp-mla-court-1-year-imprisonment-and-fine-of-rs-10-000-786240.html?story=1

Indore: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी MP-MLA कोर्ट से दोषी करार, 1 साल का कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना Read More »

PM Modi Shahdol Visit Live : जबलपुर पहुंचे पीएम मोदी:शहडोल के लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन करेंगे लॉन्च, आदिवासी समुदाय से खाट पर बैठकर करेंगे संवाद

पीएम मोदी आज यानि शनिवार को शहडोल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम यहां करीब 362 लोगों से खाट पर बैठकर संवाद करेंगे। वह 25 आदिवासियों के साथ लंच भी करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे के सियासी मायने 
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आदिवासी वोटरों को साधने के लिए ताकत झोंक रहीं हैं। बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी वोटरों की नाराजगी का नुकसान हुआ था। मध्यप्रदेश में 230 में से 47 सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं। 2013 में भाजपा ने 31 सीटें जीती थी, जबकि 2018 में यह सीटें कम होकर 16 पर आ गईं। भाजपा ने विधानसभा के साथ ही अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यही, वजह है कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित शहडोल का चयन किया गया, ताकि दोनों राज्यों के आदिवासी वोटरों को साधा जा सके।

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे पीएम
सीएम शिवराज ने पीएम मोदी के शहडोल दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल उन्मूलन मिशन है।
सिकलसेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है। अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन प्रधानमंत्री जी पूरे देश में लॉच करेंगे।

 मिनट टु मिनट कार्यक्रम………….

दोपहर 3.25 बजे लालपुर हेलीपैड पर आगमन 3.30 से 4.45 बजे तक लालपुर में सभा शाम 4.50 बजे लालपुर से पकरिया प्रस्थान 5 से 6.25 बजे तक पकरिया में जनजातीय समुदाय का कार्यक्रम 6.30 बजे पकरिया से लालपुर हवाई पट्टी प्रस्थान 6.40 बजे लालपुर हवाई पट्टी से प्रस्थान…….

PM Modi Shahdol Visit Live : जबलपुर पहुंचे पीएम मोदी:शहडोल के लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन करेंगे लॉन्च, आदिवासी समुदाय से खाट पर बैठकर करेंगे संवाद Read More »

वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 21 रन से जीता श्रीलंका

धनंजय डी सिल्वा (93 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में एक और जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड पर 21 रनों की आसान जीत हासिल की। इस जीत के दम पर श्रीलंकाई टीम सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम के तीन मैचों के बाद 6 अंक हैं। टीम को दो मुकाबले और खेलने हैं। बता दें कि क्वालिफायर की टॉप-2 टीमें भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 213 रन बनाए। 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 192 रन पर आॅलआउट हो गई।
शतक से चूके डी सिल्वा
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जीरो पर पहला विकेट गंवाया। यहां से डी करुणारत्ने और कुसल मेंडिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 22 रन ही जोड़े थे कि मेंडिल रियान क्लेन का शिकार हो गए। क्लेन ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। यहां नए बल्लेबाज सदीरा समरविक्रम एक रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। चरिथ असलंका भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। ऐसे में मिडिल आॅर्डर पर खेलने उतरे धनंजय डी सिल्वा ने 93 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लोगन वान बीक और बास डी लीड्स ने 3-3 विकेट लिए। शाकिल जुल्फिकार को दो सफलताएं मिलीं।
वार्सी और एडवर्ड्स की फिफ्टी
जवाबी पारी में नीदरलैंड की ओर से वेस्ले बारसी (52 रन) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (67 रन) ने अर्धशतक जमाए। बेस डी लीड्स ने भी 41 रन का योगदान दिया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 21 रन से जीता श्रीलंका Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights