Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

कल फिर भोपाल आएंगे शाह मिशन 2023 की रणनीतिको देंगे अंतिम रूप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस माह में ही तीसरी बार शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव समितियों के प्रभारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। रविवार को वे इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पहले अमित शाह ने बुधवार को कोर ग्रुप के साथ चार घंटे बैठक कर चुनाव समिति गठित करने, विजय संकल्प यात्रा के रोडमैप, अंचलवार चुनाव की तैयारी और विभिन्न समितियों के गठन को लेकर चर्चा की थी। गुरुवार सुबह शाह ने दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से अलग-अलग चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक में अमित शाह ने जिन समितियों के गठन पर स्वीकृति दी, उनकी घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है। राज्य से जिला स्तर पर समितियां बनेंगी। इसके गठन में पार्टी के बड़े पदाधिकारी जुटे हुए हैं। जिलों में ऐसे कार्यकर्ता, जो अपनी उपेक्षा या अन्य कारणों से निष्क्रिय हैं, उन्हें सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 30 जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें अमित शाह, शिवराज सिंह, विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
सीएम ने जानकारी
गुरुवार को यहां होटल ताज में ठहरे अमित शाह ने एक घंटे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चुनाव की तैयारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान शिवराज सिंह ने उन्हें प्रदेश में विकास पर्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही सागर में संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने और संवाद कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी दी।

प्रदेश में निकल रही पांच समरसता यात्राएं
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पांच समरसता यात्राएं निकाली गई हैं, जो लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सागर पहुंचेंगी। इस पहल को एससी वर्ग में पार्टी की पहुंच बनाने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण, 51 प्रतिशत मत पाने के लिए अब तक किए गए कार्य और कार्ययोजना, इंटरनेट मीडिया के उपयोग और मोर्चा-प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अमित शाह को दी।
सिंधिया ने अपने मंत्रियों और समर्थकों के साथ की चर्चा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शाह के दिल्ली जाने के बाद गुरुवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर कुछ मंत्रियों के चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया जा रहा कि सिंधिया ने भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति के बारे में बातचीत की।

कल फिर भोपाल आएंगे शाह मिशन 2023 की रणनीतिको देंगे अंतिम रूप Read More »

गांव भेजने की धमकी देती थीं मां : पलक तिवारी

पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि टीनएज में वो मां श्वेता तिवारी से बहुत परेशान थीं। श्वेता ने उनके बाल कटवा दिए थे और वो उन्हें किसी को डेट नहीं करने देती थीं। उन्होंने बताया कि वो मां से बहुत झूठ बोलती थीं, पर हर बार पकड़ी जाती थीं। पलक ने हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो बिजली बिजली से अपना स्क्रीन डेब्यू किया था। एक्ट्रेस इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट करने के लिए चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में पलक ने कहा एक वक्त था, जब मैंने मां से कहा कि आप मेरी लाइफ बर्बाद कर रही हो। मेरे टीन ईयर को लेकर मेरी मां उससे सदमे में रहती थीं। सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह थी कि मैं जब भी कोई झूठ बोलती तो पकड़ी जाती थीं। मां हमेशा कहती थीं कि तुम झूठ बोलती ही क्यों हो? सिर्फ दो घंटे में तो तुम्हारा झूठ पकड़ा जाता है।
पलक ने बताया कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो टीनएज में किसी को डेट करें, इसलिए बेटी के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करती रहती थीं। मैं जब 15 या 16 साल की थीं, तब मेरा एक बॉयफ्रेंड था। हमें साथ में मॉल जाना पसंद था। मैंने मां से कह दिया था कि मैं घर के नीचे गार्डन में खेलने जा रही हूं और उसके साथ मॉल घूमने चली गई। मां शहर में नहीं थीं… फिर भी उन्हें पता चल गया कि मैं मॉल में हूं। वो बहुत नाराज हुईं। सबसे मजेदार बात यह थी कि उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुझे गांव भेज दूंगी और तेरे बाल कटवा दूंगी। उन्होंने एक बार मेरे बाल काट भी दिए थे, ताकि मैं बदसूरत दिखूं और किसी को डेट ना कर पाऊं।
पलक ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इन दिनों वे सनी सिंह और मौनी रॉय के साथ फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ पर काम कर रही हैं। पलक, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 4 की विनर रह चुकी हैं।

गांव भेजने की धमकी देती थीं मां : पलक तिवारी Read More »

इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न में होगी ‘सना’ की स्क्रीनिंग

इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न में राधिका मदान स्टारर फिल्म ‘सना’ की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर सुधांशु सरिया हैं। ये इवेंट आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आर्ट्स सेंटर के हैमर हॉल में 11 से 20 अगस्त के बीच होगा। इस मौके पर डायरेक्टर सरिया ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उनकी फिल्म को ग्लोबल आॅडियंस से इतना प्यार मिला। इससे पहले भी शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, टालीन ब्लैक नाइट फिल्म फेस्टिवल और सांता बारबरा फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो चुकी है। मीडिया से बात करते हुए सरिया ने कहा कि सना को आईएफएफएम के जरिए पूरी दुनिया तक पहुंचाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वो मेलबर्न में आॅडियंस से मिलने के लिए बेताब हैं और आईएफएफएम के इतिहास का सम्मान करते हैं। सरिया ने कहा- इस फेस्टिवल में नामी फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है और मुझे खुशी है कि सना भी इनमें से एक है। सना एक महिला की कहानी है, जिसके मन में चल रही उथल-पुथल का असर उसकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। सना का ट्रॉमा हील नहीं हुआ है… इस वजह से उसे रोजमर्रा की जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में राधिका मदान के अलावा सोहम शाह, शिखा तलसानिया और पूजा भट्ट भी हैं। फिल्म फेस्टिवल में 20 अलग-अलग भाषाओं में करीब 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न में होगी ‘सना’ की स्क्रीनिंग Read More »

दस दिन में इंदौर में दस्तक देगी सर्वे टीमस्वच्छता सर्वेक्षण की घड़ी करीब, नगर निगम में हलचल बढ़ी

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की घड़ी पास में आ गई है। अगस्त के पहले पखवाड़े में केन्द्र सरकार द्वारा सर्वे के लिए भेजी जाने वाली टीम इंदौर पहुंच जाएगी। स्वच्छता के मामले में सातवीं बार बाजी मारने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। निगमायुक्त ने अफसरों की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण एवं शहर सौन्दर्यीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इंदौर में अगस्त के पहले पखवाड़े में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। सर्वेक्षण को लेकर निगम ने काफी तैयारी कर रखी है। दिल्ली से आने वाली टीम का इंतजार किया जा रहा है। अफसरों को सर्वे के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। निगमायुक्त हर्षिका सिंह द्वारा गुरुवार को सिटी बस आॅफिस में बड़ी समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अफसर, सीएसआई, सीटीपीटी सुपरवाइजर, समस्त अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, नगर शिल्पज्ञ, सहायक यंत्री, उपयंत्री व अन्य संबंधित मौजूद रहे। निगमायुक्त सिंह ने आगामी 10 दिन में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वेक्षण की गाइड लाइन अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं करने के संबंध में अफसरों की जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत वर्तमान में की गई तैयारी के साथ ही संपूर्ण पर्याप्त इंतजाम पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सर्वेक्षण की गाइड लाइन अनुसार सिटी प्रोफाइल, सिटीजन फीडबैक, कचरा सेग्रिगेशन, होम कम्पोस्टिंग, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, बल्क कचरा कलेक्शन व अन्य विषयों पर वन-टू-वन विस्तार से चर्चा की गई।

दस दिन में इंदौर में दस्तक देगी सर्वे टीमस्वच्छता सर्वेक्षण की घड़ी करीब, नगर निगम में हलचल बढ़ी Read More »

क्राइम ब्रांच के रिटायर एएसआई ने किया सरेंडर

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार रिटायर्ड एएसआई नाथूराम दुबे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। नाथूराम के सरेंडर की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 18 जून को 10 वर्षीय बच्ची दोपहर को पांच वर्षीय बहन के साथ घर पर थी। नाथूराम उसके पास आया और चाय पीने के बहाने बैठ गया। उसने बच्ची के साथ हरकत की और भाग गया। बच्ची देर रात माता-पिता के साथ एसीपी सोनाक्षी सक्सेना के पास पहुंची और घटनाक्रम बताया। विजय नगर पुलिस ने बच्ची के बयान के पर एसआई नाथूराम दुबे पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दुबे की तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया था। नाबालिग बच्ची के बयान के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के खिलाफ धारा 376 के साथ ही पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने आरोपी की हरकत के बारे में सबसे पहले पड़ोसी को बताया था। इसके बाद पड़ोसी ने मां को फोन कर सारी घटना बताई। परिजन घटना की जानकारी के बाद थाने पहुंचे थे। पुलिस ने रात एक बजे दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल करवाया। घटना वाली देर रात एसआई सीमा धाकड़ ने आरोपी की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया था।

क्राइम ब्रांच के रिटायर एएसआई ने किया सरेंडर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights