Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नवनियुक्त संभागायुक्त भयड़िया ने एमवाय एच का किया निरीक्षण

इंदौर। नवपदस्थ संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन बुधवार सुबह वे एमवाय अस्पताल पहुंचे और वहां अस्पताल का निरीक्षण किया।

नवनियुक्त संभागायुक्त भयड़िया ने एमवाय एच का किया निरीक्षण Read More »

मतदाताओं को जागरूक करने निकला जागरूकता रथ, जिलेभर में घूमेगा

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में जागरूकता रथ घूमेगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया। इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मतदाताओं को जागरूक करने पर खास फोकस बना हुआ है।
इंदौर जिले में मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की रही हैं। इसी के तहत मंगलवार को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा कलेक्टर कार्यालय से जागरूकता रथ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा और मतदान तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करेगा। रथ के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर ब्रांड एंबेसेडर भी बनाये गये हैं। कॉलेजों में भी ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किये गये हैं। यह एंबेसेडर युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इंदौर से रवाना हुआ जागरूकता रथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा।

मतदाताओं को जागरूक करने निकला जागरूकता रथ, जिलेभर में घूमेगा Read More »

किसी को आशियाना तो किसी को मिली स्कूटी, चेहरे पर छाई खुशी…….

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बार की जनसुनवाई भी दिव्यांजनों के लिए वरदान साबित हुई है। जनसुनवाई में किसी को मकान की सौगात मिली तो किसी को रेट्रो फिटिंग स्कूटी वाहन के लिए स्वीकृति मिली। अन्य जरूरतमंद भी निराश नहीं लौटे, उन्हें भी मदद दी गई। ये सब पाकर उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।
हर मंगलवार की तरह इस बार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अफसरों ने आवेदकों की समस्याओं का सुना और उनका मानवीय संवेदनाओं के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांगजनों को विशेष सौगात दी। उन्होंने दिव्यांगजनों को सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिये मकान और रेट्रोफिटिंग स्कूटी वाहन स्वीकृत किए। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के समक्ष मरीमाता चौराहे पर रहने वाली दिव्यांग महिला उषा राठौर पहुंची। उसने बताया कि पति का निधन लगभग 20-22 साल पहले हो गया है। अगरबत्ती का छोटा व्यापार कर मैं अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हूं। आमदनी अधिक नहीं होती हैं। किराये के मकान में रहती हूं। किराया भरने में भी बेहद परेशानी आती है। खुद का मकान हो जायेगा तो परेशानी नहीं आयेगी। मेरा एक बेटा है और वह भी दृष्टिहीन है। कलेक्टर ने इस महिला की समस्या को गंभीरता से सुना। महिला ने बताया कि मैंने 50 हजार रुपए एकत्र कर लिये हैं। कलेक्टर ने रेडक्रॉस से डेढ़ लाख रुपए मंजूर किये। उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कनाड़िया में निर्मित लाइट हाउस फ्लैट स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

किसी को आशियाना तो किसी को मिली स्कूटी, चेहरे पर छाई खुशी……. Read More »

किसी को आशियाना तो किसी को मिली स्कूटी, चेहरे पर छाई खुशी

किसी को आशियाना तो किसी को मिली स्कूटी, चेहरे पर छाई खुशी Read More »

सिंगापुर घूमने गए इंदौर के व्यापारी की पत्नी क्रूज से गिरी, मौत

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। इंदौर के होटल व्यापारी जाकेश साहनी की पत्नी रीता सिंगापुर में क्रूज से गिर गईं। समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई। वे पति के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने गई थीं। रीता साहनी (64) और उनके पति जाकेश साहनी (70) सिंगापुर में स्पेक्ट्रम आॅफ द सीज क्रूज से पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे। रीता का जन्मदिन मनाने के बाद वे अपने रूम में जाकर सो गए। जाकेश जब सोकर उठे तो पत्नी रीता लापता थीं। उन्होंने क्रूज में पत्नी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद क्रूज स्टाफ को सूचना दी। क्रूज के स्टाफ ने रीता को ढूंढने की कोशिश की। इस दौरान पता लगा कि क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा है, लेकिन क्या रीता ही समुद्र में गिरी हैं, ये कंफर्म नहीं हो पाया था। आॅस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे अपूर्व ने ट्वीट कर भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से मां को ढूंढने के लिए मदद मांगी थी।

सिंगापुर घूमने गए इंदौर के व्यापारी की पत्नी क्रूज से गिरी, मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights