Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

गदर-2 के प्रोमोशन के लिए इंदौर आए सनी देओल

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर गदर फेम बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल बेटे करण देओल के साथ महू के आर्मी के इंफेंट्री म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया एवं 152 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को सलामी दी। सनी देओल व करण देओल के साथ इस दौरान सेना के अधिकारी व जवान भी मौजूद थे। इसके बाद एक्टर इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में रिलीज फिल्म गदर-2 के प्रोमोशन के लिए मीडिया से मुलाकात की एवं मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि गदर के बाद गदर-2 को आने में 22 साल की देर क्यों लगी तो उन्होंने बताया कि मैं सचमुच गदर-2 करना नहीं चाहता, क्योंकि मैं गदर जैसी इतनी खूबसूरत फिल्म को छेड़ना नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि फिर कोविड के दौरान दो साल का वक्त मिला और गदर-2 की स्क्रिप्ट लिखी गई। सनी देओल ने कहा कि 22 साल पहले जब गदर फिल्म रिलीज हुई थी तो मुझे लगता था ये फिल्म ‘जीरो’ होगी, लेकिन देश के लोगों में इस फिल्म को बहुत प्यार दिया। इस दौरान उनसे गदर-3 को लेकर भी बात की गई… ऐसे में उन्होंने कहा कि यहां अभी भविष्य की बात है। कुछ अच्छा करने का जरूर सोचेंगे।

भारत-पाकिस्तान के संबंध में सनी देओल ने कहा कि इंडिया-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ावा देने का काम कुछ लोगों ने किया है। इससे जनता को फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि दुनिया भी अब इस लड़ाई से थक गई होगी! कोई नहीं चाहता कि एक भी सोल्जर शहीद हो। जब देश की बात आ जाती है तो आदमी के अंदर जोश आ जाता है। तब आदमी वही करेगा, जो होना चाहिए, लेकिन हर आदमी चाहता है कि प्यार से जीएं, क्योंकि जिंदगी जीने के लिए है, लड़ने के लिए नहीं। अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए सनी ने कहा- हमें खुद नहीं पता था कि जिम्मेदारी क्या होती है? कॅरियर की शुरुआत ‘अर्जुन’ से हुई थी। जब ‘बॉर्डर’ आई तो यूथ से कनेक्शन बढ़ा। जिम्मेदारी बनती गई कि अब फिल्म में जो भी रोल करेंगे, जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि यूथ के अंदर जितनी पॉजिटिविटी होती है, उतनी किसी के अंदर नहीं होती, इसलिए हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि यूथ के लिए पॉजिटिव चीजें लाएं, उससे हमारे देश में सकारात्मक बदलाव होगा।

गदर-2 के प्रोमोशन के लिए इंदौर आए सनी देओल Read More »

फिल्म ‘कुशी’ में नजर आएगी जोड़ी 1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म………

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभ इन दिनों अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कुशी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच मेकर्स ने हैदराबाद में फिल्म से जुड़ा एक म्यूजिक इवेंट का आयोजन किया, जहां विजय और सामंथा एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सामंथा – विजय का डांस- वीडियो में विजय सामंथा को गोद में उठाकर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इवेंट में सामंथा ने ब्लू प्रिंटेड लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म- शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कुशी’ 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सामंथा और विजय लीड रोल में हैं। इस फिल्म में ये दोनों स्टार्स दोबारा साथ में काम करेंगे। दोनों ने इससे पहले 2018 की फिल्म महानती में साथ काम किया था। इनके अलावा कुशी में जयराम, सचिन खेड़ाकर, मुरली शर्मा, वेन्नेला किशोर, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या भी हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म ‘कुशी’ में नजर आएगी जोड़ी 1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म……… Read More »

रोड क्रॉस करने को लेकर सिविल इंजीनियर की हत्या

शहर में लगातार लूटपाट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों उत्तरप्रदेश से शादी कर लौट रहे दूल्हे को ओवरटेक कर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा था, तो वहीं 8 दिनों के अंदर ही गाड़ी चलाने के दौरान दूसरी हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों द्वारा सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी गई। चंदन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात सिविल इंजीनियर अतुल पिता महेश जैन (30) निवासी द्वारकापुरी दोस्त के साथ काम खत्म कर घर की जा रहे थे कि तभी चंदन नगर रोड पर रोड क्रॉस करने को लेकर दो एक्टिवा सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार युवक लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिस पर टक्कर न हो जाए इसको लेकर अतुल ने आपत्ति ली। इतने में एक्टिवा सवार युवकों द्वारा विवाद करते हुए सिविल इंजीनियर अतुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें अतुल घायल हो गया। साथी धीरेंद्र पांचाल तत्काल अतुल को नजदीकी चोइथराम अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना 9:30 बजे की है। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ही निगरानीशुदा बदमाश द्वारा इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पुलिस उसे और उसके साथी को तलाश कर रही है। रात में पुलिस ने उनके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इसी के साथ अब उनकी फोन लोकेशन और उनके संपर्क में रहने वाले युवकों को तलाश कर रही है और जल्द युवकों को पकड़ने की बात कही जा रही है।

रोड क्रॉस करने को लेकर सिविल इंजीनियर की हत्या Read More »

कलियासोत ​के किनारे 33 मीटर तक नहीं कर सकेंगे निर्माण

राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) ने कलियासोत नदी के संरक्षण को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। एनजीटी ने नदी के दोनों किनारों से 33 मीटर तक के सभी अतिक्रमणों को हटाकर ओपन स्पेस और ग्रीन बेल्ट विकसित करने का आदेश दिया है।
वर्तमान बहाव क्षेत्र के हिसाब से देखें तो फैसले की जद में सैकड़ों अतिक्रमण आएंगे। नदी की चौड़ाई और सीमा का निर्धारण भू-राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर होगा। ऐसे में अतिक्रमण की संख्या बढ़ भी सकती है। सीमा विवाद की स्थिति में यही रिकॉर्ड अंतिम आधार होगा।
एनजीटी ने नदी के सीमांकन और अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए 2 महीने और इन्हें हटाने के लिए 31 दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल और एक्सपर्ट डॉ. अफरोज अहमद की जूरी ने कम्प्लाइंस पिटीशन (अनुपालन याचिका) का निराकरण करते हुए फैसला दिया। एनजीटी के फैसले के खिलाफ बिल्डर लॉबी और प्रभावित रहवासी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर रहे हैं।
कलियासोत के वर्तमान बहाव क्षेत्र के हिसाब से देखें तो फैसले की जद में सैकड़ों अतिक्रमण आएंगे। नदी की चौड़ाई और सीमा का निर्धारण भू-राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर होगा।

कलियासोत ​के किनारे 33 मीटर तक नहीं कर सकेंगे निर्माण Read More »

केंद्र चलाएगा 10 हजार आई-बस कामगारों को 1 लाख का लोन मिलेगा

कैबिनेट ने विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दे दी। इसके जरिए देश के छोटे कामगारों को लोन से लेकर स्किल डेवलप करने में मदद मिलेगी। इस स्कीम पर 5 साल में सरकार के 13,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विश्वकर्मा योजना का लक्ष्य बुनकर, सुनार, लोहार, कपड़े धोने का काम करने वाले, नाई आदि को सशक्त बनाना है।
इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा के तहत 10,000 बसों को चलाने की भी मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पीएम ई-बस सेवा योजना पर 57,613 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें से 20,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और शेष राज्य सरकारें देंगी। इसके तहत देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बसों का संचालन होगा। यह योजना 3 लाख और उससे अधिक आबादी वाले 169 शहरों को कवर करेगी। इस योजना से 45,000 से 55,000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
कैबिनेट ने रेल मंत्रालय की सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस पर लगभग 32,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 2,339 किलोमीटर का विस्तार करेगी।

केंद्र चलाएगा 10 हजार आई-बस कामगारों को 1 लाख का लोन मिलेगा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights