Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आयरलैंड से अब तक सभी सीरीज जीतता रहा है भारत…..

भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक दो बार टी-20 सीरीज खेली गई है और दोनों बार टीम इंडिया को जीत मिली है।
सूर्यकुमार भारत के टॉप स्कोरर
साल 2023 में टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव टॉप स्कोरर रहे हैं। सूर्या ने 11 मैच में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 433 रन बनाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है। उन्होंने 304 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में 15 विकेट साथ अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं।
स्टर्लिंग और अडायर पर आयरलैंड की जिम्मेदारी
एंड्रयू बालबर्नी के बाद आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग को टी-20 टीम की कमान दी है। साल 2023 में आयरलैंड से पॉल स्टर्लिंग ने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैच में 216 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मार्क अडायर ने इस साल सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए हैं। दोनों टीमों का ओवरआॅल टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड देखें तो भारत हावी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी-20 मुकाबले खेले गए। हर बार टीम इंडिया को जीत मिली। भारत और आयरलैंड के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 28 जून 2022 को डबलिन में ही खेला गया था। इसे भारत ने 4 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच सभी मुकाबले आयरलैंड में ही खेले गए हैं। डबलिन में शुक्रवार को बारिश की 92% आशंका है। बादल भी छाए रहने की संभावना है।

पहले दो टी-20 मैच के पूरे टिकट बिके
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले और दूसरे मैच के पूरे टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, आयरलैंड और भारत के बीच पहले और दूसरे मेंस टी-20 इंटरनेशनल मैचों की पूरी टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि तीसरे मैच के टिकटों की खरीददारी भी तेजी से जारी है। सभी मैच द विलेज मलाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जिसकी क्षमता 11,500 है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ आयरलैंड में टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत आज से होगी। तीनों टी-20 मुकाबले मलाहाइड में खेले जाएंगे।

आयरलैंड से अब तक सभी सीरीज जीतता रहा है भारत….. Read More »

सास-बहू के रिश्ते यानि ‘लिव इन विथ मॉम’………….

फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई के बाद मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर भी इन दिनों काफी मसरूफ नजर आने लगा। आए दिन शहर में किसी-न-किसी तरह की शूटिंग चलती रहती है, इसलिए कुछ दिनों से इंदौर में टीके फिल्म एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले वेब सिरीज ‘लिव इन विथ मॉम’ की शूटिंग इंदौर शहर मे चल रही है… यह जानकारी प्रोड्यूसर तोफेल खान ने दी, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टोरी डेक पर दिखाई जाएगी।
सीरीज में सिरीज की लीड एक्ट्रेस जरीना वहाब के साथ कई सितारे नजर आएंगे। निमकि मुखिया फेम भूमिका गुरुंग, शाकालाका बूम-बूम फेम किन्सुख वैद्य, वैभव राजौरिया (गजब बेईज्जती मीम वाले) मेघा झा, पुष्पित शेरॉन, रिया सिंग, एडवोकेट आनंद यादव और नेगेटिव किरदार में शहर के रंगकर्मी गुलरेज खान हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीरीज से जुड़े सभी कलाकार निर्माता-निर्देशक मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर जरीना वहाब ने इस सीरीज के कंसेप्ट और आइडिया साझा करते हुए बताया की सास-बहू के रिश्ते पर आधारित यह सीरीज में सभी रंग नजर आएंगे, जिसमें नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी का समन्वय रोजमर्रा की छोटी-बड़ी बातें बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कहानी के रूप में पिरोकर इसकी शूटिंग इंदौर में की जा रही है। फिल्म में कई कलाकारों को भी जगह मिली है। यह जानकारी क्रिएटिव प्रोड्यूसर ट्विंकल चौहान ने दी… लिहाजा मध्यप्रदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर इस सीरीज में दिखाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म के लेखक भी इंदौर से ही हैं… लिहाजा इंदौरियों के लिए यह फिल्म खास बन जाती है। मुंबई से आई पूरी यूनिट इंदौर की मेहमाननवाजी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं… तो वहीं शहर के जायके की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सीरीज की कहानी हर उम्र के लोगों को पसंद आए… इसका खास ख्याल रखा गया है।

सास-बहू के रिश्ते यानि ‘लिव इन विथ मॉम’…………. Read More »

गर्व का पल… तमन्ना भाटिया न्यू जर्सी की 19वीं इंडिया-डे परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। एक तरफ जहां उनकी वेब सीरीज और फिल्में एक के बाद एक हिट हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया। तमन्ना को न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्हें इसमें ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया। तमन्ना ने ग्रैंड मार्शल बनकर इंडिया परेड में हिस्सा लिया और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
15 अगस्त, 2023 को हमारा देश भारत आजादी के 76 वर्ष (स्वतंत्रता दिवस-2023) पूरे कर चुका है और 77वां वर्ष मना रहा है। हर तरफ देशभक्ति के गानों की धूम है और तिरंगा लहरा रहा है। एनजे परेड में भारतीय-अमेरिकी कैलेंडर को भी दिखाया गया, जिसमें हमारे देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र की उपलब्धियों को शानदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रोग्राम में डांस, म्यूजिक और झांकियों में देश का हर रंग और रूप दिखाया गया। तमन्ना भाटिया ग्रैंड मार्शल के रूप में इसका हिस्सा बनीं। उन्होंने 2017 में भी इस इंडिया-डे परेड में हिस्सा लिया था। तब वह खुद भी झांकियों का हिस्सा बनीं और उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थीं।
जेलर का रिकॉर्ड, इन फिल्मों में आएंगी तमन्ना- तमन्ना भाटिया की बात करें तो हाल ही वह रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ में नजर आई हैं, जिसमें उनका ‘कवाला’ सॉन्ग खूब हिट हो रहा है। 11 अगस्त को ‘गदर-2’ और ‘ओएमजी-2’ के साथ रिलीज हुई ‘जेलर’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड 222.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, वहीं देशभर में इसने 127.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। तमन्ना इस फिल्म के अलावा वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज-2’ और ‘भोला शंकर’ में नजर आईं। अब उनके पास तीन फिल्में हैं, जिनमें हिंदी मूवी ‘वेदा’ के अलावा एक तमिल और एक मलयालम फिल्म शामिल है। फिलहाल इनकी शूटिंग चल रही है।

गर्व का पल… तमन्ना भाटिया न्यू जर्सी की 19वीं इंडिया-डे परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल Read More »

आयुष्मान और अनन्या आए शहर

भारत में तीसरी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती मल्टीप्लेक्स चेन मिराज सिनेमाज ने आज इंदौर में मिराज सिनेमा वेलोसिटी ककक में अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ की स्टार-स्टडेड टीम का स्वागत किया। 2019 की कॉमेडी-ड्रामा ‘ड्रीम गर्ल’ के इस सीक्वल ने पहले ही अपने ट्रेलर और गानों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। फैंस और क्रिटिक्स द्वारा भी इसे खासा पसंद किया जा रहा है। ड्रीम गर्ल-2 आयुष्मान की बेहद सफल फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। आयुष्मान ने करमवीर नामक एक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो वित्तीय संघर्षों के कारण एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है और कॉल पर एक महिला होने का नाटक करता है। 25 अगस्त को ड्रीम गर्ल-2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान और अनन्या आए शहर Read More »

आरडीएसएस के तहत पहला अत्याधुनिक ग्रिड लोकार्पित………….

विधानसभा चुनाव के मौके पर सांवेर विधानसभा को बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम आरडीएसएस के तहत देश में सबसे पहले तैयार किए अत्याधुनिक 33/11 केवी के बिजली ग्रिड की स्थापना की गई है। इमलीखेड़ा में कायम किए गए बिजली ग्रिड का गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया।
सांवेर विधानसभा के अंतर्गत इमलीखेड़ा में आयोजित समारोह में उल्लासित माहौल में ग्रिड का लोकार्पण किया गया। कार्यकम में बतौर अतिथि मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ कार्य हो रहा है।
इसमें ग्रिड के अलावा मोनो पोल, पैंथर लाइन, अंडर ग्राउंड लाइन शामिल हैं। अतिथियों ने कहा कि बिजली विकास की धड़कन है। बड़े-बड़े उद्योगों में यदि बिजली कुछ देर भी चली जाए तो बड़ा नुकसान हो जाता है, इसीलिए अत्याधुनिक तरीके से ग्रिड एवं लाइनों के काम हो रहे हैं।
मंत्री सिलावट एवं सांसद लालवानी ने केंद्र व मप्र शासन की बिजली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं की दी जा रही सब्सिडी को जन-जन की मदद के लिए उपयोगी बताया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सांवेर क्षेत्र में शहरी, ग्रामीण, औद्योगिक एवं कृषि इलाके में 82 करोड़ के कार्य मंजूर किए गए थे। कई कार्य पूर्ण होकर उपयोग भी प्रारंभ हो गया है। सभी कार्य आगामी दस वर्ष की बिजली मांग को देखकर मंजूर हुए हैं। अतिथियों का स्वागत इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा, कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन आदि ने किया।

आरडीएसएस के तहत पहला अत्याधुनिक ग्रिड लोकार्पित…………. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights