Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Chandrayaan 3 Landing Live: भारत के तमिलनाडु से लेकर अमेरिका तक, चंद्रयान-3 के लिए दुनियाभर में पूजा-अर्चना

Chandrayaan 3 Live Tracking Telecast, Lander Vikram And Rover Pragyan News Live: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।

Chandrayaan 3 landing: कहां-कैसे देख सकेंगे चंद्रयान की लैंडिंग

अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है।

‘आखिरी 20 मिनट सबसे चुनौतीपूर्ण’………

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर, हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है… इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं। 

यूपी के डिप्टी सीएम ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। पूरा देश इंतज़ार कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है…मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं।”

तमिलनाडु में चंद्रयान-3 के लिए पूजा

तमिलनाडु: रामेश्वरम अग्नि तीर्थम पुजारी कल्याण संघ के पुजारी चंद्रयान -3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर प्रार्थना कर रहे हैं।

RSS नेता ने दीं शुभकामनाएं

RSS नेता सुनील अम्बेकर ने कहा, “भारत का चंद्रयान-3 मिशन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम रोशन किया है…मैं हमारे सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह अवश्य सफल होगा।”

चंद्रयान-2 के मुकाबले चंद्रयान-3 के कई एल्गोरिदम बदले

ISRO के पूर्व निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे ISRO के वैज्ञानिकों की तरह ही विश्वास है कि हम बहुत बेहतर करेंगे क्योंकि चंद्रयान 2 की तुलना में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं… बहुत सारे एल्गोरिदम बदले गए हैं… पूर्ण अंशांकन किया गया है। लैंडर में घूमने की क्षमता है। लैंडिंग क्षेत्र को 2.5 किमी से बढ़ाकर 4 किमी कर दिया गया है।

Chandrayaan 3 Landing Live: भारत के तमिलनाडु से लेकर अमेरिका तक, चंद्रयान-3 के लिए दुनियाभर में पूजा-अर्चना Read More »

म.प्र. निर्वाचन आयोग की घोषणा -04 अक्टूम्वर को होगी निर्वाचन सूची जारी10 अक्टूम्वर से लगेगी आचार संहिता……………

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में साल 2023 के अंत में होने वाले चुनाव के लिए आयोग (Election Commission) पूरी तरह तैयार है. इसके लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List)  का प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा. इससे पहले 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे……..

मतदाता सूची को लेकर नया नियम
इस बार आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार इसे पढ़ा जाएगा. द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पहली बार ये पहल की जा रही है. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सेक्टर ऑफिसर मतदाता सूची का वाचन करेंगे. इस दौरान सभी बीएलओ भी मौजूद रहेंगे. ये अभियान 3 से 10 अगस्त तक चलेगा

ये पहले दे सकते हैं आवेदन
आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जो मतदाता 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं. उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से लिया जाएगा. उन्होंने 31 अगस्त तक मिले आवेदन देना होगा. इनका निराकरण 22 सितंबर 2023 तक होगा और अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा.

म.प्र. निर्वाचन आयोग की घोषणा -04 अक्टूम्वर को होगी निर्वाचन सूची जारी10 अक्टूम्वर से लगेगी आचार संहिता…………… Read More »

एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन अगले दौर में

स्टार भारतीय शटलर एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन सोमवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स इवेंट के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। प्रणय ने फिनलैंड के कैले कोलजोनेन को 24-22, 21-10 और सेन ने मॉरीशस के जॉर्जेस जूलियन पॉल को 21-12, 21-7 से सीधे गेम में हराया। दूसरी ओर भारत के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मेंस सिंगल्स के पहले दौर में जापान के 14वें वरीय केंटा निशिमोतो से 47 मिनट के संघर्ष में 14-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए।
प्रणय ने खेला रोमांचक मुकाबला-प्रणय और कोलजोनेन के बीच मैच शुरुआती गेम में कड़ी टक्कर में तब्दील हो गया और फिनिश खिलाड़ी ने जल्द ही 8-4 की बढ़त बना ली। लेकिन प्रणय ने लगातार सात पॉइंट्स जीत कर ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। प्रणय ने गेम जारी रखा और जीत हासिल की। दूसरे गेम की शुरुआत बराबरी पर हुई और प्रणय एक समय 6-5 से मामूली बढ़त पर थे। इसके बाद भारतीय ने जल्द ही ब्रेक पर सीधे स्मैश के साथ छह अंकों की बढ़त बना ली। प्रणय ने फिनलैंड के कैले कोलजोनेन को 24-22, 21-10 से हराया।
25 मिनट में जीते सेन- सेन को अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पहले गेम में 11-3 की बढ़त बना ली और हालांकि पॉल इसे 8-12 करने में सफल रहे, लेकिन भारतीय ने जल्द ही शानदार प्रदर्शन कर गेम अपने नाम कर लिया। सेन ने दूसरे गेम में एकतरफा 13-2 की बढ़त हासिल कर ली। आखिर में सेन ने 21-7 से मैच अपने नाम कर लिया। सेन ने मॉरीशस के जॉर्जेस जूलियन पॉल को 21-12, 21-7 से हराया।
रोहन और रेड्डी बाहर- इससे पहले, 33वीं रैंकिंग वाले रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने 59 मिनट तक चले मैच में स्कॉटलैंड के एडम हॉल और जूली मैकफेरसन से 14-21, 22-20, 18-21 से हार गई।

एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन अगले दौर में Read More »

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित

एशिया कप के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। 30 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय इस टीम में बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों की ही वापसी हुई है। ये दोनों ही चोट और सर्जरी के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थे। इसके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह मिली है। तिलक और सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया था।
वहीं, आयरलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट से उबर गये हैं और उन्हें भी इस सीरीज के लिए अवसर मिला है। कृष्णा के पास अच्छा प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर है। वहीं राहुल और श्रेयस की फिटनेस का आकलन भी इस सीरीज में हो जाएगा। इन दोनों को भी आगामी एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए अवसर दिया गया है ताकि इनकी लय और फिटनेस का स्तर देखा जा सके। ये दोनों ही मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज हैं, ऐसे में सभी की नजरें इन दोनो पर रहेंगी। एशिया कप इस बार एकदिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा। ऐसे में इस टूर्नामेंट से टीम को अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान से होगा।

हमारे 7 खिलाड़ी 30 साल से ऊपर, औसत उम्र 29, पाकिस्तानी प्लेयर्स से तीन वर्ष ज्यादा
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज है। भारतीय खिलाड़ियों की औसम उम्र 29 साल है। कप्तान रोहित शर्मा (36 साल 113 दिन) भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने अन्य टीमों में भी रोहित से ज्यादा उम्रदराज सिर्फ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (36 साल 141 दिन) है। नेपाल के गुलशन झा 16वें एशिया कप के सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। 22 साल की औसत उम्र के साथ उनकी टीम भी टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम है।

भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी 30 पार
टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं। विराट कोहली (34 साल), रवींद्र जडेजा 34 (साल), सूर्यकुमार यादव (32 साल), मोहम्मद शमी (32 साल), केएल राहुल (31 साल) और शार्दूल ठाकुर (31 साल) 30 से ज्यादा बसंत देख चुके खिलाड़ी हैं। टीम में सबसे युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा हैं। वे अभी महज 20 साल के हैं। टीम की बैटिंग, बॉलिंग और आॅलराउंड तीनों यूनिट में 30 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं।
पाकिस्तान के बॉलर और आॅलराउंडर 30 साल से कम के
पाकिस्तान की टीम की औसत उम्र 26 साल है। टीम के 4 खिलाड़ी 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इसमें फखर जमान (33), इफ्तिखार अहमद (32), तैयब ताहिर (30) और मोहम्मद रिजवान (31) 30 साल पार कर चुके हैं। टीम में सबसे एजेड फखर जमान हैं। वे 33 साल के हैं, जबकि नसीम शाह (20 साल) सबसे युवा हैं। पाकिस्तान के सभी बॉलर और आॅलराउंडर 30 साल से कम उम्र के हैं।

बांग्लादेश के कप्तान इस सीजन के
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
औसत उम्र के मामले में तीसरा स्थान बांग्लादेश का है। टीम की औसत उम्र 26 साल है। कप्तान शाकिब अल हसन एशिया कप के मौजूदा सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे 36 साल के हैं, जबकि शोरिफुल इस्लाम (22 साल) टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। टीम के दो खिलाड़ी 30 साल की उम्र पार चुके हैं।
नेपाल की टीम सबसे युवा
सिर्फ एक प्लेयर 30 पार
पहली बार एशिया कप में हिस्सा ले रही नेपाल की टीम टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में सबसे युवा है। टीम में सिर्फ करण केसी 31 साल के हैं। वे टीम में सबसे के सबसे एजेड खिलाड़ी हैं। साथ ही गुलशन झा (17 साल) टीम में सबसे युवा हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित Read More »

अदिति बुधाथोकी ने अपने एथनिक लुक से बरपाया कहर

नेपाली एक्ट्रेस और मॉडल अदिति बुधाथोकी आए दिन अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनके लुक्स को देखकर अक्सर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में उनके एथनिक लुक ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनकी कातिलाना अंदाज फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर रहा है। अदिति बुधाथोकी का नाम नेपाल की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। उनका हर एक अंदाज फैंस के बीच आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। साथ ही हर एक लुक लोगों के बीच काफी ट्रेंड करता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट ट्रेडिशनल अंदाज में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। अदिति ने इस फोटोशूट के दौरान बनारसी लुक में साड़ी पहनी हुई है। अपने इस लुक में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बालों में गजरा लगाकर, गले में नेकलेस, हाथों में चूड़ियां पहनकर और ग्लोसी मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने कातिलाना निगाहों से पोज देती हुई फैंस के दिलों पर खंजर चला रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस पंजाबी से लेकर हिंदी म्यूजिक एल्बम में भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं।

अदिति बुधाथोकी ने अपने एथनिक लुक से बरपाया कहर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights